जिले की सभी विधानसभाओं में हुआ भव्य कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों ने किया विकास पुस्तिका का विमोचन सीएम पर्यटन संवर्धन योजना के तहत विधानसभा वार चयनित स्थलों पर होने वाले कार्यों का हुआ शिलान्यास
लखीमपुर खीरी Mar 20, 2021 at 08:25 PM , 207के के शुक्ला
मोहम्मदी। शनिवार को सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने पर मोहम्मदी में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने विधानसभा की विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की नीतियों कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि उनका मन सब गौरवान्वित हो उठा जब वह लखनऊ भ्रमण के दौरान होल्डिंग्स पर उनके गोद लिए विद्यालय की फोटो देखने को मिली। मोहम्मदी का परिषदीय विद्यालय मियापुर प्रदेश में अपनी अलग पहचान के लिए जाना जा रहा। सीएम विवेकाधीन कोष से उनके द्वारा लिखे गए पत्रों पर सभी को सहायता मुहैया हुई। प्रदेश की कानून-व्यवस्था का डंका आज पूरे देश में बज रहा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
लखीमपुर खीरी। शनिवार को शासन के निर्देश पर उप्र सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने, विभिन्न क्षेत्रों में किये रिफॉर्म परफार्म व ट्रांसफार्म सम्बन्धी कार्यों से अवगत कराने के उद्देश्य से जिले की सभी 08 विधानसभाओं में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जनप्रतिनिधियों ने विधानसभा की विकास पुस्तिका का विमोचन किया। वही सीएम पर्यटन संवर्धन योजना के तहत विधानसभा वार चयनित स्थलों पर होने वाले कार्यों का शिलान्यास किया।
निघासन-खीरी। ब्लॉक निघासन कार्यालय में सरकार के सफलतापूर्वक 04 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसभा का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक शशांक वर्मा ने विकास कार्यों की पुस्तक का विमोचन किया। उसके बाद विधान सभा निघासन में विकास विभाग से कराए कार्यो ग्राम पंचायत कटहिया में पँचायत भवन निर्माण,ग्राम पँचायत हरद्वाही में पँचायत भवन निर्माण,ग्राम पँचायत ढखेरवा नानकार में पँचायत भवन निर्माण,ग्राम पंचायत कसावल में पंचायत भवन निर्माण व पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराए गए कार्यों महादेवा सम्पर्क मार्ग,प्रधान पुरवा सँम्पर्क मार्ग व विधायक निधि द्वारा मुर्गहा ग्राम में इंटरलॉकिंग कार्य, पर्यटन विभाग द्वारा खैरीगढ़ के जंगल मे हिन्दू धर्म के पौराणिक स्थल काली माता मन्दिर का सौंदर्यीकरणका लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। तत्पश्चात विधान सभा क्षेत्र निघासन के पीएम आवास योजना से लाभान्वित हो चुके लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण हुआ। इस अवसर पर एसडीएम ओ.पी.गुप्ता, बीडीओ आलोक वर्मा, तकनीकी अधिकारी, समस्त सचिव, पर्यटन विभाग के अधिकारीगण, पी.डब्ल्यू.डी. के अधिकारीगण एवं प्रधानगण एवं जनमानस के लोग उपस्थित रहे।
मितौली-खीरी। सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम पर्यटन संवर्धन योजना के तहत ब्लाक सभागार मितौली में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें विधानसभा कथा स्थित मढ़िया घाट पर्यटन स्थल का सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास कार्य परियोजना का शिलान्यास हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सौरभ सिंह सोनू ने उनकी विधानसभा में गत 4 वर्षों में हुए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए। उन्होंने अपनी विधानसभा की विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर एसडीएम दिग्विजय सिंह बीडीओ चंदन देव मौजूद रहे।
धौरहरा खीरी। सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने पर तहसील सभागार में विधायक धौरहरा बाला प्रसाद अवस्थी ने विधानसभा की विकास पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने अपने धौराहरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पूरी पारदर्शिता से न केवल योजनाओं को संचालित किया बल्कि जमीनी स्तर पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाया।
पलिया-खीरी। सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में ’’रिफार्म, परमाफर्म तथा ट्रासफार्म’’ सम्बन्धी कार्यों से जनसामान्य को अवगत कराने के उद्देश्य से विकास खण्ड सभागार में एक जन सभा का आयोजन हुआ। जिसमें एसडीएम अमरेश कुमार नोडल अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। जन प्रतिनिधि के रूप में सांसद प्रतिनिधि आरडी राय, विधायक प्रतिनिधि श्याम आनन्द, नगर भाजपा अध्यक्ष उदयवीर सिंह, भाजपा नेता केबी गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बीडीओ विनय कुमार मिश्र, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह सहित अधिकारी कर्मचारी व आमजनता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सीएम पर्यटन संवर्धन योजना के तहत 50 लाख रूपये की लागत से होने वाले पाण्डेबाबा मन्दिर के सौन्दर्यीकरण के शिलापट का शिलान्यास हुआ। विकास पुस्तिका का विमोचन हुआ। कार्यक्रम में 04 वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए बीडीओ ने विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के संबंध में बिंदुवार विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी। तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने राजस्व विभाग द्वारा किए गए अभिनव प्रयासों एवं कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अन्त में उप जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के सफल संयोजन हेतु जनप्रतिनिधियों व जन सामान्य को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा की।
लखीमपुर-खीरी। ब्लॉक सभागार नकहा में विधायक योगेश वर्मा ने विधान सभा लखीमपुर की विकास पत्रिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में विधायक सदर ने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सदर योगेश वर्मा ने विधानसभा सदर में उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर विस्तार से जानकारी देकर सरकार के कामों को गिनाया। उन्होंने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में एक बेहतर व निर्णायक सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गांव गरीब मजदूर किसान सबकी चिंता कर उन्हें योजनाओं से आच्छादित किया। उन्होंने पीएम किसान योजना को मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने आवास शौचालय विद्युत गैस सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराया। समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए सरकार ने पूरी मुस्तैदी से काम किया। कार्यक्रम में एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह, बीडीओ नकहा संतोष कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
लखीमपुर-खीरी। शनिवार को सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर विकासखंड फूलबेहड़ में विधायक श्रीनगर मंजू त्यागी ने विधानसभा की विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। विधानसभा श्रीनगर क्षेत्र के देवकली तीर्थ के सुंदरीकरण एवं पर्यटन विकास का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र वितरित किया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार किया।
गोला-खीरी। सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को विकासखंड कुंभी में विधायक अरविंद गिरी ने विकास पुस्तिका का विमोचन किया। क्षेत्र में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्रों का वितरित कर लाभान्वित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा विभिन्न सेक्टर्स में किए गए अभूतपूर्व कार्यों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने जनता की जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं न केवल मुहैया कराई बल्कि उनके चेहरे पर मुस्कान लाने हेतु हरसंभव प्रयास किया। इस मौके पर उन्होंने एक गर्भवती महिला की गोदभराई व बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार किया। मौजूद अधिकारियो ने विभाग बार विधानसभा में हुए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।






_page-0001.jpg)
























Comments