अपने हाथ में कानून लेने की इजाजत किसी को नहीं-आईजी

लखीमपुर खीरी , 166

लखीमपुर खीरी। सहकारी संघ के चुनाव में हुई फायरिंग व बवाल को लेकर आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कानून को हाथ मे लेने की इजाजत किसी को नही है। दो गुटों में टकराव तोड़फोड़ फायरिंग भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह व विधायक मंजू त्यागी व पुलिस के सामने हुई थी। मामले में क्रॉस एफआईआर भी दर्ज है। उन्होंने आज वार्षिक निरीक्षण किया व खीरी , फूलबेहड़ थाने का निरीक्षण भी किया। आईजी ने फूलबेहड़ में करीब 500 महिलाओं से साथ संवाद करके मिशन शक्ति के बारे में बताते हुए कहा जब महिलाएं आत्मनिर्भर होगी तो कोई शोषण नही कर पायेगा। आईजी ने कहा कि अवैध शराब बिक्री निर्माण में आरोपी महिलाओं को रोजगार का विकल्प दिया जाएगा।लखीमपुर खीरी में ऐसी 260 महिलाएं चिन्हित की गई है। इस मौके पर एसपी विजय ढुल, एएसपी एके सिंह भी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top