महाशिवरात्रि पर्व पर हुआ भव्य भंडारा
लखीमपुर खीरी Mar 12, 2021 at 11:30 PM , 214पलियाकलां-खीरी। कस्बा मैलानी में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में भक्तों द्वारा कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर में पूजन कर भव्य भंडारा कराया गया एवं श्रद्धालुओं में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया। कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग की पूजा अर्चना की। जलाभिषेक,दुग्धाभिषेक कर बेल,धतूरा,बेर,गन्ना,प्रसाद,भांग आदि अर्पित किया गया। भगवान शिव के जयकारों से शिवालय गुंजायमान हो उठा। कस्बे के स्टेशन चैराहे के व्यापारियों द्वारा एक भव्य भंडारे का आयोजन किया। गया,जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद को ग्रहण किया। महाशिवरात्रि पर्व पर भंडारे आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों में रमेश बंसल,मुकेश कटियार,विजय गुप्ता,नितिन साहनी,आकाश बंसल,विनीत वर्मा,राकेश अग्रवाल,रामनरेश यादव,प्रकाश चंद कटियार,करणवीर वालिया आदि लोग रहें।






_page-0001.jpg)
























Comments