वन जीपी-वन बीसी योजना में नए बैच का एलडीएम ने किया शुभारंभ

लखीमपुर खीरी , 168

लखीमपुर खीरी। इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भसाड़ियां रेलवे क्रॉसिंग लखीमपुर में उप्र शासन की एक जीपी एक बीसी सखी योजना में प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक सखी को प्रशिक्षित कर कारोबार प्रतिनिधि के रुप में नियुक्त किया जाएगा। जिससे बैंकिंग सुविधा समाज के प्रत्येक वर्ग व दूरस्थ रह रहे लोगों तक सुगमता से पहुंच सके। इसके लिए नए बैच का शुभारंभ जिला अग्रणी प्रबंधक (एलडीएम) जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। एसडीएम ने ष्वन जीपी-वन बीसीष् योजना की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता के संबंध में जानकारी देकर प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक एसके जैसवाल ने बताया कि उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन लखनऊ से 1027 महिलाओं की सूची बीसी सखी का प्रशिक्षण देने के लिए प्राप्त हुई। इस योजना के तहत अबतक 156 बीसी सखी को प्रशिक्षित किया जा चुका। यह कार्यक्रम आवासीय व पूर्णता निशुल्क है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 06 दिनों का है। इसके पश्चात सातवें दिन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंक फाइनेंस (आईआईबीएफ) द्वारा परीक्षा होती है। महिलाएं इस परीक्षा को उत्तीण कर सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद ही बीसी सखी के रूप में कार्य करने के लिए पात्र होती हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top