डीएम ने की स्कूल प्रतिनिधियों संग बैठक एम-वाहन ऐप से होगा वाहनों का फिटनेस-डीएम शासन की गाइडलाइन से करें विद्यालय वाहनों का संचालन

लखीमपुर खीरी , 180

लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बच्चों के परिवहन हेतु वाहन का उपयोग करने वाले विद्यालय प्रतिनिधियों संग बैठक की। बैठक में एआरटीओ (प्रवर्तन) रमेश कुमार चैबे ने बैठक की आवश्यकता व प्रासंगिकता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। एआरटीओ (प्रशासन) आलोक कुमार ने स्कूली वाहनों की फिटनेस की अद्यतन जानकारी दी। स्कूल संचालकों से सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर फिटनेस कराने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों की तरक्की में स्कूलों की बड़ी महती भूमिका है। अभिभावक बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने हेतु विद्यालय भेजते है। सभी स्कूल संचालक विद्यालय वाहनों की शासन की गाइडलाइन के अनुरूप फिटनेस करा ले। शासन ने ष्एम-वाहनष् एप फिटनेस के लिए लॉन्च किया। अब वाहनों की फिटनेस केवल एआरटीओ ऑफिस के ढाई सौ मीटर परिधि के अंदर ही होगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय वाहनों के संचालन के साथ ही बच्चों को यातायात के नियमों के प्रति समय-समय पर जागरूक करते रहे। बैठक में विद्यार्थियों की सुरक्षा, उनके परिवहन से संबंधित मुद्दों, चालकों के चरित्र व ड्राइविंग लाइसेंस सत्यापन त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के सफल आयोजन में शत-प्रतिशत स्कूली वाहनों की सहभागिता समेत विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बताते चलें कि जिले में 420 बस व 378 वैन विद्यालयों के नाम से पंजीकृत है। बैठक में एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चैबे, उप निरीक्षक (यातायात) सूर्यमणि यादव, नगर पालिका,माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा के अधिकारीगण व विभिन्न विद्यालयों के संचालक गण मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top