आजादी के 75 की वर्षगांठ पर.... नगर में निकली स्वतंत्रता की साइकिल रैली, एसडीएम सदर ने दिखाई हरी झंडी
लखीमपुर खीरी Mar 12, 2021 at 11:28 PM , 187लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर शासन के निर्देश व डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता की साइकिल रैली का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रारंभ होकर जीआईसी मैदान पहुंची जहां से वाईडी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ सुभाष चंद्रा के नेतृत्व में एनएसएस व एनसीसी वॉलिंटियर्स, राजकीय इंटर कॉलेज व इस्लामिया इंटर कॉलेज के स्वयंसेवक जुड़ गए। जिन्हें उप जिलाधिकारी (सदर) डॉ. अरुण कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वतंत्रता की साइकिल रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई अंबेडकर पार्क पहुंची। जहां बाबा साहब भीमराव रामजी आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात कंपनी बाग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा व अमर शहीद राज नारायण मिश्र की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया गया। अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के पश्चात स्वतंत्रता की साइकिल रैली नसीरुद्दीन मौजी मेमोरियल परिसर पहुंची। जहां आजादी की 75 वीं वर्षगांठ का शुभारंभ पर आयोजित अमृत महोत्सव के संबंध में सहायक निदेशक सूचना रत्नेश चंद्र व जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी ने विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन हुआ। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती जिला प्रादेशिक युवा कल्याण अधिकारी प्रबोध कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आरके आर्य इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित बड़ी संख्या में अधिकारी अध्यापक उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments