आर्यकन्या महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव भव्य शुभारंभ’

लखीमपुर खीरी , 161

राष्ट्रवाद-राष्ट्र धर्म जैसे विषयों पर विभिन्न वर्गों में निबंध व भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ऐसी ज्योति बनें जिससे संपूर्ण राष्ट्र अखंडता की मशाल से दीप्त हो रू रत्नेश

 

 

लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को जिलेभर में शासन के निर्देश व डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पर ष्आजादी का अमृत महोत्सवष् उत्साह व उल्लास के साथ मना। नगर के भगवानदीन आर्यकन्या महाविद्यालय के तुलसी सभागार में अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ जिला सेवायोजन अधिकारी रत्नेश चंद्र व डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया। छात्रा नैंसी तथा राधिका ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी रत्नेश चंद्र ने स्वतंत्रता की कीमत व राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का उदाहरण देते हुए कहा की नियमावलियों का पालन भी राष्ट्र धर्म है। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने कहा कि समय व स्थिति के अनुसार राष्ट्र धर्म के मानक बदलते हैं। जैसे छात्र के लिए नैतिक आचरण सहित ज्ञान वृद्धि की कोशिश करना ही राष्ट्र धर्म है। सत्र अध्यक्ष महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० सुरचना त्रिवेदी ने अतिथियों का स्वागत कर छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन सविता साहू ने किया। कार्यक्रम में आर्य कन्या इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ ज्योति त्रिपाठी ने अपनी राष्ट्रप्रेम आधारित कविता पाठ किया। बताते चलें कि उदघाटन सत्र की शुरुआत प्रातः नौ बजे 75 साइकिल सवार वालेंटियर्स को भारतीय परिधान में लोकप्रिय नारों का प्ले कार्ड लगाकर शहीद स्मारकों के लिए रवाना किया। स्वतंत्रता को समर्पित इस महोत्सव में राष्ट्रभक्ति आधारित कविता पाठ, नुक्कड़ नाटक, लोकगीत के माध्यम से श्रृंखला बनाकर जनमानस में राष्ट्र भक्ति को जागृत किया। इन्होंने जीते पुरस्कार इस सत्र में जूनियर व सीनियर वर्गों में निबंध लेखन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर, आर्यकन्या इंटर कॉलेज, कुंवर खुशवक्तराय इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कालेज की छात्राओं ने दोनो वर्गों में प्रतिभाग किया। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की संघर्ष गाथा’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता में विदुषी बाजपेई प्रथम, कीर्ति सिंह व प्रतिमा पांडे द्वितीय व एलिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में दांडी मार्च का स्वतंत्रता आंदोलन पर प्रभाव विषय पर भाषण प्रतियोगिता में काजल बाजपेई प्रथम, प्रिया सिंह द्वितीय व दिव्यांशी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही निबंध प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में आस्था प्रजापति प्रथम, राधा रस्तोगी द्वितीय व आयुषी बाजपेई राधा वर्मा निहारिका सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Related Articles

Comments

Back to Top