17-18 मार्च को महिला जन सुनवाई व जागरूकता चैपाल का होगा आयोजन
लखीमपुर खीरी Mar 12, 2021 at 11:25 PM , 176खीरी के दो दिवसीय भ्रमण पर आएंगी उप्र राज्य महिला आयोग सदस्य अंजू प्रजापति
लखीमपुर खीरी। डीपीओ संजय कुमार निगम ने बताया कि जिले में 17 मार्च से 18 मार्च के मध्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विकास खंड व तहसील स्तर पर मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय महिला जन सुनवाई व जागरूकता चैपाल का आयोजन उप्र राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती अंजू प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को प्रातः 11रू00 बजे विकासखंड नकहा में महिला जनसुनवाई व जागरूकता चैपाल का आयोजन होगा। 18 मार्च को प्रातः 10रू30 बजे नगर के सुशील वर्मा मेमोरियल डिग्री कॉलेज पटेल नगर में महिला जन सुनवाई व जागरूकता चैपाल का आयोजन किया जाएगा। इन दोनों कार्यक्रम उप्र राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती अंजू प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि महिला जनसुनवाई व जागरूकता चैपाल में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, उप्र रानी लक्ष्मीबाई महिला व बाल सम्मान कोष अत्याचार से प्रभावित अनुसूचित जाति के पीड़ितों को आर्थिक सहायता, चिकित्सा विभाग की योजनाओं में महिलाओं को प्राप्त सुविधाओं की समीक्षा, ग्रामीण आर्थिक विकास व नियोजन में महिलाओं की भागीदारी, ग्राम विकास, स्वयं सहायता समूहो, एक जनपद एक उत्पाद योजना में प्रगति, दिव्यांगजन से शादी करने पर पुरस्कार, आंगनबाड़ी योजना, अल्पसंख्यक वर्ग हेतु शादी अनुदान योजना, महिला शिक्षा, ग्रामीण शौचालय की स्थिति, गांव में तैनात चैकीदारों की उपस्थिति आदि का आकलन कर आवश्यकतानुसार सुधारात्मक उपाय कराने व विभिन्न सरकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक शत-प्रतिशत पहुंचाकर महिलाओं को उनके अधिकारों विधमन कानूनों की जानकारी, पात्र महिलाओं का संबंधित योजनाओं में पंजीकरण संबंधित योजनाओं का साहित्य वितरण कर जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।






_page-0001.jpg)
























Comments