संसद रत्न पुरस्कार समिति ने सांसद को दिया पुरस्कार
लखीमपुर खीरी Mar 20, 2021 at 08:30 PM , 224के के शुक्ला..
लखीमपुर खीरी। संसद रत्न अवार्ड जूरी कमेटी द्वारा 2019-20 की अवधि के लिए खीरी सांसद अजय मिश्र ‘टेनी’ को 17वीं लोकसभा के लिए संसद रत्न सम्मान के लिए नामांकित किया गया था, आज 20 मार्च 2021 दिन शनिवार द् स्पीकर हाॅल, कांस्टीट्यूशन क्लब आॅफ इण्डिया, नई दिल्ली में संसद रत्न सम्मान पुरुस्कार खीरी सांसद अजय मिश्र ‘टेनी’ को संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति में संसद रत्न पुरुस्कार समिति के निर्णायक मंडल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए.के. पटनायक मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा जी के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर संसदीय कार्यालय लखीमपुर खीरी में सांसद पुत्र डॅा अभिमन्यु मिश्र जी द्वारा कायकर्ताओं के साथ पटाखे फोड़कर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ बड़ी धूम धाम से मनाया गया। हम सब के लिए यह गर्व का विषय है कि पिछले 11 वर्ष में पहली बार उ0प्र0 में किसी सांसद को संसद रत्न पुरुस्कार के लिए चुना गया। इस अवसर पर शशांक अवस्थी, प्रिंस सिंह, वीरपाल मिश्रा, ज्योति शुक्ला, सुरेन्द्र कश्यप सहित तमाम लोग मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments