नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई हुआ, भण्डारे का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 342

लखीमपुर-खीरी। सुभाष सेवा समिति द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सुबह प्रभात फेरी निकाली गई तथा दोपहर में भंडारे का आयोजन हुआ।
  मुख्य कार्यक्रम संकटा देवी गल्ला मण्डी स्थित सुभाष पार्क में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शरद बाजपेई समिति अध्यक्ष हरि नाम सुंदर त्रिपाठी महामंत्री कुमुदेश शंकर शुक्ला मुख्य संचालक ओम प्रकाश शर्मा संचालक रमेश चंद्र मिश्रा अरविंद गुप्ता अशोक ढल किशोरी लाल भारती समेत समिति के पदाधिकारी जन उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में शरद बाजपेई ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भारतीय स्वाधीनता आंदोलन का महानायक करार देते हुए कहा कि उनके बिना स्वाधीनता आंदोलन का इतिहास अधूरा है अध्यक्ष हरनाम सुंदर त्रिपाठी ने कहा कि नेता जी जन जन के दुलारे थे तथा सर्वप्रथम भारत में अंग्रेजों से मणिपुर त्रिपुरा राज्य को आजाद कराया था। महामंत्री कुमुदेश शंकर शुक्ला ने समिति व नवनिर्मित सुभाष पार्क के विषय में बताते हुए कहा कि सुभाष जी सभी भारतीयों के प्रेरणा स्रोत हैं गोष्ठी का संचालन अमरनाथ मिश्रा ने किया गोष्ठी में विचार रखने वाले प्रमुख में विद्यासागर शर्मा रामजन्म बरनवाल मीडिया प्रभारी रमाशंकर मिश्रा डॉ अशोक शुक्ला अनिल त्रिपाठी जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा नरेश अग्रवाल अश्वनी गुहा किशोरी लाल भारती रामअवतार पहाड़ी रामकृष्ण गांधी गिरीश चंद्र मल्होत्रा आदि थे पार्क में आयोजित भंडारे का शुभारंभ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष निरुपमा मौनी बाजपेई द्वारा किया गया।
गोला गोकर्णनाथ-खीरी। गोला विधानसभा के गोला गोकर्णनाथ में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष वारिस अली अंसारी के आवास पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती मनाई गई । वारिस अली अंसारी ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने हमारे लिए अग्रणी की भूमिका निभाने में हमेशा आगे रहे । इस शुभ अवसर पर राजू भार्गव, नीरज भार्गव,मोहन भार्गव,सर्वेश गौतम,रईस अख्तर , मुन्ना अंसारी ,नवीन भार्गव,भजन भार्गव,लाल मोहम्मद अंसारी ,मनोज कुमार प्रजापति ,अमीर हसन इदरीसी ,पप्पू भार्गव,मुकेश, मुनेश,नन्दकिशोर, आरिफ मंसूरी,आसिफ अली अंसारी मौजूद रहे।

 

सीएमओ ने कोविड वैक्सीनेशन तैयारियों का लिया जायजा
मोहम्मदी खीरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी खीरी द्वारा कोविड वैक्शिनेशन की तैयारियों का जायजा लिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा टीकाकरण कक्षों, प्रतिक्षालयो एवं ए ई एफ आई रूम का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान समस्त कक्षों में उचित व्यवस्था पाई गई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि वैक्शिनेशन के दौरान समस्त चिकित्सक एवं स्टाफ शत् प्रतिशत उपस्थित रहे एवं सभी लोग कोविड की वैक्सीन अवश्य लगवायें व किसी प्रकार के भ्रम में न पडे।  कोविड 19 का वैक्शिनेशन सुबह 9 बजे से प्रारंभ किया जायेगा जिसके लिए समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

अधिक ठंड के चलते  असहाय व असमर्थ लोगों में बांटे कंबल
लखीमपुर खीरी। ब्लॉक बांकेगंज के अंतर्गत ग्राम सभा पुर्नभुग्रंट प्रधान ने अधिक ठंड के चलते  असहाय व असमर्थ लोगों में कंबल बांटे।
आपको बताते चलें ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम सभा पर्नभुग्रंट प्रधान ने बुजुर्ग महिलाओं व बुजुर्ग पुरुषों तथा असहाय व्यक्तियों को अधिक ठंड के चलते लगभग 15 सौ कंबल वितरण किये ग्राम प्रधान नजवा खान व प्रधान पति वसी उल्ला खान ने असमर्थ व असहाय लोगों को अपने निवास स्थान पर बुलाकर कंबल वितरण किया प्रधान पति वसी उल्ला खान ने बताया कि हमने उन लोगों को कंबल बांटे जिन लोगों के पास अधिक ठंड के चलते ठंड से बचाव करने के लिये कुछ नहीं था ठंड के चलते उनको खाना तो प्राप्त हो जाता था परंतु दिन भर ठंड के चलते अपना बचाव जैसे - तैसे कर लेते थे लेकिन रात आते ही ठंड से बचने के लिये उन असहाय लोगों के पास कुछ भी नहीं था इस लिये प्रधान पति होने के कारण हम अपने कर्तव्यों को ध्यान में रखते हुये उन लोगों की मदद करना अपना कर्तव्य समझा।

बॉर्डर खोलने को लेकर व्यापारी नेता ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की
पलिया कला खीरी। गौरीफंटा बॉर्डर खोलने को लेकर व्यापारी नेता रवि गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें बार्डर जल्द खुलवाने का आश्वासन दिया है। इस कार्य में धनगढी कैलाली उद्योग वाणिज्य संघ ने भी रवि गुप्ता का सहयोग किया।
 संयुक्त रुप से प्रतिनिधिमंडल ने बॉर्डर खोलने की जोरदार मांग रखी रवि गुप्ता ने मुख्यमंत्री से भेंट कर ज्ञापन सौंपा और बॉर्डर को पूर्व की भांति सुचारू रूप से खोलने की बात कही। भारत नेपाल सीमा का गौरीफंटा बॉर्डर काफी लंबे समय से कोरोनावायरस के चलते हुए लॉकडाउन के बाद से बंद है। जिसे खुलवाने के लिए पलिया के समाजसेवी रवि गुप्ता लंबे समय से लगातार प्रयासरत हैं व दोनों सरकारों से गुहार लगाते रहे हैं इस गुहार के पीछे बॉर्डर पर बसे हजारों की संख्या में व्यापारी व लाखों नागरिक है जिनकी रोजी-रोटी बॉर्डर पर बसी मार्केट पर टिकी है। तिकुनिया, चंदन चैकी, सुंडा, गौरीफंटा, बनगवां ,बसही, खजुरिया ,आदि मार्केट के लोगों की जीविका के लिए रवि गुप्ता लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा नेता रवि गुप्ता नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिलोचन भट्ट से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने समाजसेवी रवि गुप्ता को आश्वासन दिया और कहा कि वह नेपाल की केंद्र सरकार से वार्ता कर । जल्द ही इस समस्या से निजात दिलाएंगे। गौरीफंटा बॉर्डर न खुलने से भारत के व्यापारी ही नहीं, नेपाल की जनता को भी काफी परेशानी हो रही है। सीमावर्ती लोगों को रवि गुप्ता और मुख्यमंत्री त्रिलोचन भट्ट की हुई वार्तालाप से काफी उम्मीदें हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि वह एक सप्ताह के अंदर अपनी तरफ से पूरा जोर लगा कर बॉर्डर को खुलवाने का जितोड़ प्रयास करेंगे , मुख्य रूप से रवि गुप्ता के साथ धनगढी कैलाली उद्योग वाणिज्य संघ अध्यक्ष पुष्पराज कुंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर ओझा, जसवंत सिंह भारज सुधीर गुप्ता, आदि मौजूद रहे।

हत्या की घटना का सफल अनावरण दो गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। 19 जनवरी  को थाना हैदराबाद क्षेत्रान्तर्गत फदाली बाबा देवस्थान के पास अशोक कुमार पुत्र स्व0 रामभरोसे नि0 ग्राम कौरैया सेमरई थाना हैदराबाद खीरी का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण दम घुटने से होना पाया गया,  जिसके संबंध में मृतक की पत्नी की लिखित तहरीर के आधार पर  मु0अ0स0 13ध्2021 धारा 302 भादवि0 बनाम मंजीत व प्रदीप पंजीकृत किया गया। विवेचना  में घटना में संलिप्त अभियुक्तों को 23 जनवरी को थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा जुर्म इकबाल करते हुए बताया गया कि दिनांक18जनवरी  को शराब के नशे में अभियुक्तों का मृतक से विवाद हुआ था। विवाद से क्षुब्ध होकर अभियुक्तों ने अशोक की अंगोछे से दम घोंटकर हत्या कर दी। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तगण मंजीत उर्फ अन्नू पुत्र संतराम नि0 ग्राम कौरैया थाना हैदराबाद खीरी, प्रदीप कुमार पुत्र रामऔतार नि0 ग्राम कौरैया थाना हैदराबाद खीरी है।

आईजी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन,
आगामी पंचायत चुनाव व किसान आंदोलन के संबंध में हुई गोष्ठी
पलियाकलां-खीरी।  माह के चतुर्थ शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक महोदया, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ की अध्यक्षता में थाना पलिया पर समाधान दिवस का आयोजन हुआ तथा इस दौरान संज्ञान में आए प्रकरणों के समयबद्ध विधिक निस्तारण हेतु महोदया द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी पलिया, क्षेत्राधिकारी पलिया, तहसीलदार पलिया एवं राजस्व व पुलिस के अन्य अधिकारीगण की गोष्ठी कर चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान चुनाव के दृष्टिगत संवेदनशील बूथों को चिन्हित करने, निरोधात्मक कार्यवाही करने, टीम बनाकर क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर आपसी विवादों को निस्तारित कराने, भूमि विवादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण कराने आदि के संबंध में निर्देशित किया गया। किसान आंदोलन के दृष्टिगत पलिया सर्किल के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से किसान बिल के संबंध में वार्ता कर सहयोग बनाए रखने की अपील की गई। वार्ता के दौरान प्रमुख किसान नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, शेर सिंह, जार्जी सिंह, मिक्कू सिंह, जग्गा सिंह सहित अन्य संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।


सामुदायिक केंद्रों पर रोस्टर के अनुसार कन्या जन्मोत्सव मनाया जा रहा
पसगंवा-खीरी। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम के दिशा निर्देश पर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगंवा में कन्या जन्मोत्सव महिला कल्याण विभाग एवं स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में मनाया गया।
 ज्ञात हो माननीय मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व मिशन शक्ति के अंतर्गत जनपद के समस्त सामुदायिक केंद्रों पर रोस्टर के अनुसार कन्या जन्मोत्सव मनाया जा रहा है । महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक श्रीमती सरोजिनी चैधरी एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के काउंसलर कय्यूम जरवानी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगंवा पर पहुंचकर नवजात जन्म बालिकाओं का कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा0अश्वनी कुमार एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रदीप कुमार सिंह ,डी.एच.सुधाकर वर्मा श्फार्मासिस्ट धीर सिंह, बी .ए. एम. गुरविंन्दर मेन्डवारी, स्टाफ नर्स सरिता वर्मा ,फार्मासिस्ट सुधीर शर्मा ने उक्त कन्या जन्मोत्सव में उपस्थित रहे और कन्यो के माता पिता को बधाई दी है। अधीक्षक डॉ अश्वनी कुमार वर्मा द्वारा नवजात जन्मी बच्चियों को प्रमाण पत्र देकर बच्चियों को वस्त्र व बेबी टॉवल भेंट में दिया साथ ही मिठाई खिलाकर कन्या के जन्म खुशी जाहिर की है,महिला कल्याण विभाग के कर्मचारियों द्वारा कन्या सुमंगला योजना की प्रथम श्रेणी व द्वितीय श्रेणी के आवेदनों की औपचारिकताओं के बारे में भी उपस्थित लोगों को बताया वह आवेदन करने के लिए जागरूकता की है एवं साथ महिला कल्याण विभाग की अन्य योजनाएं जो बालिकाओं बच्चों के हित में है के बारे में बताया गया है, व प्रचार सामग्री का वितरण करके बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के स्टीकर केंद्र के भवन पर चस्पा कर प्रचार प्रसार किया है।


एक दिवसीय रोजगार मेले में 86 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
लखीमपुर खीरी। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लखीमपुर तथा कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय आईटीआई राजापुर में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित हुआ। आयोजित रोजगार मेले में श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड, विनुथना फर्टिलाइजर्स व ब्लैक हाउज्ड सिक्योरिटी सर्विसेज सहित कुल तीन कंपनियों द्वारा जनपद के बेरोजगारों की भर्ती की गई। इस अवसर पर जनपद के काफी संख्या में बेरोजगारों द्वारा प्रतिभाग कर कंपनियों के अधिकारियों द्वारा कुल 86 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया। श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड द्वारा 86 विनुथना फर्टिलाइजर्स द्वारा 30 ब्लैक हाउज्ड सिक्योरिटी सर्विसेज 08 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।


राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत
सांसद ने किया उद्यान विभाग की दो दिवसीय कृषक गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ
लखीमपुर खीरी। शनिवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर, राजापुर में उद्यान विभाग की जनपद में संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 30 नान.एन.एच.एम. औद्यानिक विकास योजना के तहत दो दिवसीय कृषक गोष्ठी व मेला आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ सांसद अजय मिश्र टेनी, सीडीओ अरविन्द सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। सांसद ने अधिकारियों की मौजूदगी में लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी हासिल करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। गोष्टी में सांसद अजय मिश्र टेनी ने आये हुए कृषको का अभिनंदन करते हुए प्रदर्शनी एवं गोष्ठी की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। सरकार किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए नित नए कदम उठा रही है। किसानों की समृद्धि के बिना विकसित समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती। गोष्ठियों के माध्यम से ना केवल किसानों को जागरूक किया जा रहा बल्कि उन्हें उन्नतशील खेती के गुरु के साथ ही सरकार की किसान परक योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने जनपद में संचालित विभागीय योजनाओं से औद्यानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए तथा कम लागत में अधिक उपज हेतु कृषको को प्रेरित किया। साथ ही कृषको को फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की पूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए शासन की योजना एवं अन्य जानकारी प्रदान की। गोष्टी में जिला उद्यान अधिकारी दिग्विजय कुमार ने केला फसल की औद्यानिक खेती के प्रति रूझान की सरहना करते हुए गोष्टी मे उपस्थित कृषको को आधुनिक तकनीकी से खेती करने हेतु प्रेरित किया एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की।  कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सुहेल ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से औद्यानिक फसलों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आधुनिक विधि से खेती तथा फसलों को रोग से मुक्त करने की जानकारी दी। वैज्ञानिक प्रदीप कुमार बिसेन ने सब्जी फसल क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम में सब्जियों को अधिक एवं गुणवत्तायुक्त उत्पादन हेतु पाॅलीहाउस में उगाने पर कम लागत में अधिक आय की जानकारी दी। वैज्ञानिक डाॅ. निरंजन लाल ने पशुपालन, मौनपालन तथा मशरूम की खेती के लिए किसान भाईयों को प्रेरित किया तथा किसान भाईयों को आ रही समस्याओं के निस्तारण हेतु सटीक जानकारी दी। जिला रेशम अधिकारी सी.एम. गौतम ने सहतूत की खेती के द्वारा रेशम की पैदावार बढ़ाने पर जोर दिया तथा शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की पूर्ण जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत कार्यक्रम नवीन उद्यान रोपण, मशरूम उत्पादन, लहसुन, प्याज, धनिया, पुश्प क्षेत्र, मिर्च, कद्दूवर्गीय सब्जी, एवं अन्य कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए प्रोजेक्टर के माध्यम से किसान भाईयों को विडियो दिखाकर जानकारी दी। उन्होने बताया कि नवीन उद्यान रोपण पर इकाई लागत का 50 प्रतिशत, मसाला फसल कार्यक्रम में इकाई लागत का 40 प्रतिशत अनुदान की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा पैक हाउस, प्याज भण्डारण, पुष्प क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम, परियोजना आधारित कार्यक्रम जैसे- पाॅलीहाउस, ग्रीन हाउसध्शेडनेट हाउस आदि कार्यक्रमों पर अनुदान की सुविधा उपलब्ध है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के बारे में चर्चा करते हुए जानकारी दी कि माइक्रोइरीगेशन में ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई सुविधा हेतु निर्धारित इकाई लागत के सापेक्ष लघु सीमान्त कृषकों को 90 प्रतिशत एवं अन्य कृशकों को 80 प्रतिशत अनुदान की सुविधा सुलभ करायी जा रही है। इससे बागवानी, कृषि एवं गन्ना फसल में ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति कृशकों के मध्य अधिक ग्राह्य होगा। परिणामतः उनकी आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही जनपद के प्रगतिशील कृशकों ने की जा नही औद्यानिक खेती के बारे में जानकारी साझा की।
विभागीय स्टालों का सांसद ने किया अवलोकन
किसानों के आकर्षण का केंद्र बनी प्रदर्शनी
सांसद अजय मिश्र टेनी ने मंडी परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी  में विभिन्न विभागों यथा कृषि, रेशम विभाग, गन्ना विकास परिषद दुग्ध विकास विभाग, मृदा परीक्षण एवं निजी पंजीकृत कम्पनियों में जैन इरिगेशन सिस्टम प्रा.लि. एवं अन्य खाद्य प्रसंस्करण संस्थाओं ने स्टाॅल लगाकर कृषक बन्धुओं को जानकारी दी। इनकी रही मौजूदगी रू उप निदेशक कृषि डाॅ. योगेश प्रताप सिंह, उपनिदेशक रेशम आर.एन. मल्ल,  के.वी.के अध्यक्ष  एस.के. विश्वकर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक के.वी.के. मझराफार्म  निरंजन लाल, जिला उद्यान अधिकारी दिग्विजय कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी इंद्रेशु कुमार गौतम, डाॅ. मो0 सुहेल, डाॅ. प्रदीप कुमार विसेन, उद्यान विभाग के कर्मचारी मोहनलाल, विनोद कुमार, राजेश प्रकाष दीक्षित, सर्वेश दीक्षित, अंकित रस्तोगी, शोभित श्रीवास्तव, राहुल सचान व अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

परिवहन विभाग ने जिले के सभी व्यवसायिक वाहन चालकों को फर्स्ट रिस्पांडर ट्रेनिगं
रोड सेफ्टी अवेयरनेस हाल में नुक्कड़ नाटकों से दिया यातायात नियमों का पालन करने का संदेश
लखीमपुर खीरी। शनिवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तृतीय दिवस को जनपद के सभी व्यवसायिक वाहन चालकों को फर्स्ट रिस्पांडर ट्रेनिगं एआरटीओ कार्यालय के रोड सेफ्टी अवेयरनेस हाल में प्रदान की। ट्रेनिंग में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को बचाने के उपाय बताए गए। एआरटीओ (प्रशासन) आलोक कुमार सिंह ने गुड सेमेरिटन की जानकारी दी। यदि कोई व्यक्ति किसी भी दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अगर चिकित्सालय पहुँचाता है तो उससे किसी भी प्रकार की कोई पूछ-ताछ नहीं की जायेगी। घायल व्यक्ति का तुरन्त उपचार शुरू कर दिया जायेगा। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में 20 फरवरी 2021 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। एआरटीओ (प्रवर्तन) रमेश कुमार चैबे ने उपस्थित लोगों को गोल्डेन हॉवर के बारे में भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो जाता है और यदि उसके सर पर चोट लगी है तो किस प्रकार से आप उसे अस्पताल ले जाने से पहले उसका जीवन बचाने के लिये उसको प्राथमिक सहायत प्रदान कर सकते हैं। इसके पश्चात कार्यालय में सांस्कृतिक दलों ने नुक्कड़ नाटक से यातायात नियमों के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। जिसके माध्यम से किस प्रकार तेज वाहन चलाने से दुर्घटना होती है। बताया कि किस प्रकार हम सही तरीके से वाहन का संचालन दुर्घटना से बचा जा सकता है।  कार्यक्रम के समापन में उपस्थित आमजन को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलायी। इस दौरान मुख्य रूप से एआरटीओ (प्रशासन) आलोक कुमार सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन) रमेश कुमार चैबे, यात्री कर अधिकारी श्रीराम कश्यप व उपनिरीक्षक (यातायात) सूर्यमणि यादव भी मौजूद रहे।

अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई
लखीमपुर-खीरी। जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी को वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश कुमार दुबे ने गत दिवस शपथ दिलाई। अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, महामन्ती अजय कुमार पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरी शंकर शुक्ला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ दीक्षित, कोषाध्यक्ष विजय कुमार राज,संयुक्त मंत्री विष्णु गोपाल सक्सेना मो0 इसहाक अरविंद कुमार तिवारी गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ जय प्रकाश मिश्र मो उमर सिद्दीकी सुधीर कुमार शुक्ला गवर्निंग कौंसिल कनिष्ठ अनुज कुमार शुक्ल अरविंद कुमार सिंह सिद्धार्थ बाजपेयी ने शपथ ली। मुख्य अतिथि पूर्व जज हाई कोर्ट शशि कांत रस्तोगी, जिला जज मुकेश मिश्र, पारिवारिक अदालत जज कुलदीप सक्सेना, वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार शुक्ल पूर्व चेयरमैन बार काउंसिल, निवर्तमान अध्यक्ष व महामंत्री नव निर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री,सीनियर अधिवक्ताओं ने इस अवसर पर विचार रखे। चुनाव समिति के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता बन्धु,अधिवक्ता बहने मौजूद रही।

Related Articles

Comments

Back to Top