जिला अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण आयोजित

लखीमपुर खीरी , 253

लखीमपुर खीरी। जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी की नई कार्यकारिणी को वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश कुमार दुबे ने शपथ दिलाई । अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, महामन्ती अजय कुमार पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरी शंकर शुक्ला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ दीक्षित, कोषाध्यक्ष विजय कुमार राज, संयुक्त मंत्री विष्णु गोपाल सक्सेना मो इसहाक अरविंद कुमार तिवारी गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ जय प्रकाश मिश्र मो उमर सिद्दीकी सुधीर कुमार शुक्ला गवर्निंग कौंसिल कनिष्ठ अनुज कुमार शुक्ल अरविंद कुमार सिंह सिद्धार्थ बाजपेयी ने शपथ ली। मुख्य अतिथि पूर्व जज हाईकोर्ट शशि कांत रस्तोगी, जिला जज मुकेश मिश्र, पारिवारिक अदालत जज कुलदीप सक्सेना, वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार शुक्ल पूर्व चेयरमैन बार काउंसिल, निवर्तमान अध्यक्ष व महामंत्री नव निर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री , सीनियर अधिवक्ताओं ने इस अवसर पर विचार रक्खे। चुनाव समिति के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता बन्धु, अधिवक्ता बहने मौजूद रही।

जिला स्तरीय तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ समापन, विजेता पुरस्कृत
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को समग्र शिक्षा अभियान उत्तर प्रदेश के तहत जिला स्तरीय तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का समापन हुआ। समापन के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट के प्राचार्य डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्ता ने जिला विद्यालय निरीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी व जीआईसी प्रधानाचार्य डॉ आरके आर्य के साथ स्टालों का अवलोकन कर मौजूद छात्र-छात्राओं से उनके प्रोजेक्ट से संबंधित जानकारी ली। मुख्य अतिथि  प्राचार्य डायट डॉ ओम प्रकाश गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा बचपन से ही बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में अभिरुचि पैदा करें। ताकि वह आगे चलकर भारत के सुनहरा भविष्य बने। आज के बच्चे कल का भविष्य है। इसलिए उन्हें विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से विज्ञान के जोड़कर उनका भविष्य संवारे। सीनियर व जूनियर संवर्ग को नगद पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने विज्ञान प्रदर्शनी के विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अन्य प्रतिभागी छात्र-छात्राओं  जिन्हें पुरस्कार नहीं मिला है उन्हें हताश होने की आवश्यकता नहीं है बल्कि मेहनत करके एवं विजेता प्रतिभागियों से प्रेरणा लेकर आगामी विज्ञान प्रदर्शनी में विजेता बनने का अभी से संकल्प ले। तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में सीनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज लखीमपुर के इंटरमीडिएट के छात्र अभिषेक पाल प्रथम, भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज लखीमपुर की छात्रा शैली शुक्ला द्वितीय व अबुल कलाम आजाद इंटर कॉलेज लखीमपुर की कक्षा 11 की छात्रा महविश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही जूनियर वर्ग में कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला के हाई स्कूल के छात्र अभिषेक सिंह ने प्रथम सनातन धर्म सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की छात्रा सुरभि दीक्षित द्वितीय व राजकीय हाईस्कूल लाखुन की कक्षा नौ की छात्र शीतल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को पांच हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को तीन हजार एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को दो हजार की नगद राशि देकर पुरस्कृत किया। वही सीनियर वर्ग व जूनियर वर्ग में पांच-पांच छात्र-छात्राओं को एक एक हजार की नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।

 

किसान आंदोलन को दिल्ली न जाने की किसानों को नोटिस
मोहम्मदी-खीरी। क्षेत्रीय किसानो विशेष रूप से सिक्ख कृषको के 26 जनवरी को दिल्ली कूच न कर पाये इसके लिये पुलिस एवं प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए क्षेत्र के तीन सौ अन्नदाताओ को अपराधियो की भाति शन्ति भंग की आशंका में एक-एक लाख रूपयो के मुचलको से छः माह के लिये पाबन्द करते हुए उन्हे नोटिस थमा दिया है। अगर इसका उलघन किया तो ये राशि उनसे या उनके दो जमानतदारो से वसूल की जायेगी। इस नोटिस की तामीली के उपरान्त अब उनको उपजिलाधिकारी न्यायालय में अपनी जमानत करानी होगी। पुलिस-प्रशासन की इस कार्यवाही से किसानो में खासा आक्रोश व्याप्त है। गतदिनो लक्हा गुरूद्वारे मंन अन्तर्राष्ट्रीय शूटर एवं हरियाणवी किसान बेटी के द्वारा पुलिस प्रशासन को चकमा देकर की गयी किसान महा पंचायत के सफल हो जाने पर खिसियाए प्रशासन ने किसानो पर ये कार्यवाही की है। जिसके दूरगामी परिणाम सत्ता पक्ष को भारी पड़ सकते है। क्योकि क्षेत्र के 95 प्रतिशत सिक्ख कृषको सहित स्थानीय कृषको ने लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट दिया था।     दिल्ली के साथ प्रदेश भर की भाति मोहम्मदी में भी किसान आन्दोलन अगड़ाई लेने लगा है। गत दिनो पुलिस प्रशासन को चकमा देकर अन्तर्राष्ट्रीय शूटर हरियाणवी किसान बेटी पूनम पण्डित के द्वारा लकहा गुरूद्वारे में हजारो की संख्या में किसानो की महापंचायत सफलता पूर्वक कर लेने से पुलिस प्रशासन की खासी किरकिरी हुई थी। प्रशासन किसानो को अब तक समझाता आया की वो दिल्ली न जाकर यही जो भी करना हो वो कर ले ज्ञापन दे लेकिन दिल्ली न जाये। जब कि पूनम पण्डित किसानो में दिल्ली पहुंचने के लिये जो जोश जगा गयी। उसके आगे प्रशासन का समझना बेकार जाते देखकर। पुलिस एवं प्रशासन ने सख्त कदम उठाने की ठान ली। परिणाम स्वरूप क्षेत्र के 300 किसानो को दिल्ली कूच से रोकने के लिये शान्ति भंग करने के आरोप में नोटिस पकड़ा दिया। अब हर किसान को एक-एक लाख रूपये के दो जमानदारो के साथ उपजिलाधिकारी न्यायालय से जमानत करानी होगी। ये कार्यवाही आगामी छः माह के लिये प्रभावी होगी। अगर इस छः माह में ये तीन सौ किसान उलंघन करते है तो इस राशि को वसूला जायेगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इस कार्यवाही से किसानो को आन्दोलन एवं दिल्ली कूच से रोका जा सकता है जो सम्भव नहीं दिखता। किसानो का इस कार्यवाही पर कहना है कि प्रशासन ने ये कार्यवाही आग में घी डालने जैसी की है। हम न्याय और अपने हक के लिये लड़ रहे है सरकार हमारा उत्पीड़न कर रही है।

तहसील प्रशासन द्वारा कम्बलों का वितरण
मितौली खीरी। तहसील मितौली के अंतर्गत ग्राम बरदहा के प्राथमिक विद्यालय में मितौली मंडल अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह की अध्यक्षता व राजस्व निरीक्षक बृजेश वर्मा ,लेखपाल नवीन कुमार की मौजूदगी में गरीब असहाय निर्धन लोगों को शीत लहरी के प्रकोप से बचने के लिए तहसील प्रशासन द्वारा कम्मलो का वितरण किया गया और अलाव जलाए गये । गरीबो ने कम्मल पाकर खुशी जाहिर की और तहसील प्रशासन को धन्यवाद दिया इस अवसर पर पूर्व प्रधान वह गांव क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

छुट्टी लेने पहुंचे कांस्टेबल पर इस्पेक्टर आग बबूला
लखीमपुर खीरी। डायल 100 के खीरी के इंस्पेक्टर मुसाफिर प्रशाद से छुट्टी लेने पहुंचे कांस्टेबल राज किशोर से छुट्टी का नाम सुनते हुए  इंस्पेक्टर मुसाफिर प्रसाद ने कांस्टेबल को देखकर आग बबूला हो गए जिसको लेकर उसे ऑफिस से भाग जाने को बोले और कहा जाओ उच्च अधिकारियों से छुट्टी लो जाकर। कांस्टेबल राजकिशोर का कहना है कि मेरी बेटी की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण मैंने 3 दिन की छुट्टी लिया है लेकिन जैसे ही पता डायल हंड्रेड के ऑफिस में बैठे इंस्पेक्टर मुसाफिर प्रसाद को पता चला वैसे ही वह आग बबूला होते हुए उसे गालियां देने लगे।


इंडिया मार्का हैंडपंप महीनों से खराब
निघासन-खीरी। उच्च प्राथमिक विद्यालय लुधौरी संविलयन के प्रांगण में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप महीनों से खराब पड़ा है जिसकी वजह से शिक्षक स्टाफ तथा आम जनमानस को स्वच्छ पेयजल मुहैया नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में वर्तमान ग्राम प्रधान को पूर्व में अवगत कराया जा चुका है लेकिन इस समाचार के लिखे जाने तक उक्त हैंडपंप सही नहीं कराया गया है। उल्लेखनीय है कि उच्च प्राथमिक विद्यालय लुधौरी में इंडिया मार्का हैंड पंप स्थापित हैं जिसमें स्वच्छ पेयजल प्रदान करने वाला मुख्य हैंडपंप अरसे से खराब पड़ा है जिसका कोई पुरसाहाल नहीं है। इस समस्या की वजह से शिक्षक स्टाफ तथा ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने जल निगम विभाग से तत्काल उक्त हैंडपंप को सही करवाने की मांग की है।


आवास के नाम पर प्रधान और वीडीओ ने मांगे दस हजार रुपये
शौचालय निर्माण की दशा खराब
मन्ना टांडा (भीरा-खीरी)। ब्लाक बिजुआ जिला लखीमपुर खीरी में प्रधानमंत्री आवास योजना की बात हो या शौचालय निर्माण की रकम हड़पने में प्रधान व प्रधान पति, सचिव, और भ्रष्टाचार के नाम पर समाज मे गंदगी फैलाने वाले दलाल कोई भी पीछे नहीं है। जिला लखीमपुर खीरी की ग्रामपंचायत भीरा खीरी में सबसे अधिक आवास भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े। शौचालय निर्माण की दशा खराब है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीबों को पक्का छत मुहैया कराने की पीएम आवसीय योजना ब्लाक बिजुआ की ग्रामपंचायत भीरा के अंतर्गत आने वाला गांव मन्नाटांडा पूरा गांव भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। अधिकारी से लेकर सचिव और ग्राम प्रधान तक आवास की रकम को हड़पने की साजिश में शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2016-17 व 2017-18 में हजारो की संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इनमें सत्र समाप्त होने के बाद भी हजारो आवास भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए हैं। इन आवासों की दूसरी किश्त भी जारी हो चुकी है। बावजूद निर्माण न होने पर भी अभी तक उच्च अधिकारियों ने जांच करना उचित नही समझा । अगर जांच ब्लाक बिजुआ की जाए तो जांच के दौरान सभी ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार फैलाने वाले खिलाड़ी  देखने को मिलेंगे आब देखना यह है कि वायरल वीडियो......देखने के बाद भी उच्च अधिकारी ऐसे भ्रष्ट प्रधानों की जांच करेंगे या फिर यूं ही सरकार को बदनाम कर थू थू कराते रहेंगे।  इतना भ्रष्टाचार फैला होने के बावजूद भी उच्च अधिकारी खुलासा के बाद भी हरकत में कार्यवाही करते नही दिखाई देते जिम्मेदार अधिकारी इन सरकारी धन हड़पने वालो को नोटिस भेजेंगे या फिर भ्रष्ट लोगों को बचाने की कोशिश करेंगे जिससे किसी भी प्रकार की जवाबदेही से बचा जा सके। साथ ही सरकारी धन का दुरुपयोग कर लेने की वजह भी सामने आ सके।


तहसील बार एशोसिएशन के जीवन प्रकाश अध्यक्ष
पलिया कलां खीरी। तहसील में बार एशोसिएशन के चुनाव मे  अध्यक्ष पद पर जीवन प्रकाश मेनरो, उपाध्यक्ष अर्जुन लाल एडवोकेट, संयुक्त मंत्री रूपेश निगम, मंत्री रविकांत दिनकर, अंकेक्षक राजेंद्र राठौर, पुस्तकालय अध्यक्ष राजू कश्यप चुनाव जीते।

फूड इंस्पेक्टर ने सिंगाही में की छापेमारी
सिंगाही-खीरी। कस्बे के स्टॉप पर फूड इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार दीक्षित ने सिंगाही में की छापेमारी सिंगाही मार्केट बंद होने के कारण सारी दुकानें बंद मिली कई दूध वालों का सैंपल लिया तथा ठेले पर बेच रहे सड़े केलों को तुरंत फिकवाया और हिदायत दी आगे से खराब फल न बेंचे अन्यथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विजेता पुरस्कृत
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को समग्र शिक्षा अभियान उत्तर प्रदेश के तहत जिला स्तरीय तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का समापन हुआ। समापन के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट के प्राचार्य डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्ता ने जिला विद्यालय निरीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी व जीआईसी प्रधानाचार्य डॉ आरके आर्य के साथ स्टालों का अवलोकन कर मौजूद छात्र-छात्राओं से उनके प्रोजेक्ट से संबंधित जानकारी ली। मुख्य अतिथि  प्राचार्य डायट डॉ ओम प्रकाश गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा बचपन से ही बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में अभिरुचि पैदा करें। ताकि वह आगे चलकर भारत के सुनहरा भविष्य बने। आज के बच्चे कल का भविष्य है। इसलिए उन्हें विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से विज्ञान के जोड़कर उनका भविष्य संवारे। सीनियर व जूनियर संवर्ग को नगद पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया।
डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने विज्ञान प्रदर्शनी के विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अन्य प्रतिभागी छात्र-छात्राओं  जिन्हें पुरस्कार नहीं मिला है उन्हें हताश होने की आवश्यकता नहीं है बल्कि मेहनत करके एवं विजेता प्रतिभागियों से प्रेरणा लेकर आगामी विज्ञान प्रदर्शनी में विजेता बनने का अभी से संकल्प ले। तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में सीनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज लखीमपुर के इंटरमीडिएट के छात्र अभिषेक पाल प्रथम, भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज लखीमपुर की छात्रा शैली शुक्ला द्वितीय व अबुल कलाम आजाद इंटर कॉलेज लखीमपुर की कक्षा 11 की छात्रा महविश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही जूनियर वर्ग में कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला के हाई स्कूल के छात्र अभिषेक सिंह ने प्रथम सनातन धर्म सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की छात्रा सुरभि दीक्षित द्वितीय व राजकीय हाईस्कूल लाखुन की कक्षा नौ की छात्र शीतल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को पांच हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को तीन हजार एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को दो हजार की नगद राशि देकर पुरस्कृत किया। वही सीनियर वर्ग व जूनियर वर्ग में पांच-पांच छात्र-छात्राओं को एक एक हजार की नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
----------------------
जिला अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण हुआ आयोजित
लखीमपुर खीरी। जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी की नई कार्यकारिणी को वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश कुमार दुबे ने शपथ दिलाई। अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, महामन्ती अजय कुमार पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरी शंकर शुक्ला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ दीक्षित, कोषाध्यक्ष विजय कुमार राज, संयुक्त मंत्री विष्णु गोपाल सक्सेना मो इसहाक अरविंद कुमार तिवारी गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ जय प्रकाश मिश्र मो उमर सिद्दीकी सुधीर कुमार शुक्ला गवर्निंग कौंसिल कनिष्ठ अनुज कुमार शुक्ल अरविंद कुमार सिंह सिद्धार्थ बाजपेयी ने शपथ ली। मुख्य अतिथि पूर्व जज हाई कोर्ट शशि कांत रस्तोगी, जिला जज मुकेश मिश्र, पारिवारिक अदालत जज कुलदीप सक्सेना, वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार शुक्ल पूर्व चेयरमैन बार काउंसिल, निवर्तमान अध्यक्ष व महामंत्री नव निर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री , सीनियर अधिवक्ताओं ने इस अवसर पर विचार रक्खे। चुनाव समिति के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता बन्धु बहनें मौजूद रही।


वारिस अली के आवास पर छोटे लोहिया की मनाई पुण्य तिथि
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर-खीरी)। नगर में छोटे लोहिया समाजवाद के प्रेरणास्रोत स्व0 जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष व सपा नेता वारिस अली अंसारी के आवास पर जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया गया। जनेश्वर मिश्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाजवादी विचारधारा के प्रति उनकी धर्मनिष्ठा के कारण छोटे लोहिया के नाम से वह प्रसिद्ध थे, वे कई बार लोकसभा व राज्यसभा के सदस्य भी रहे। उन्होंने सारा जीवन समाजवाद के रास्ते पर चलकर गरीब किसान मजदूरों मजलूमों के लिए लड़ाई लड़ते रहे। इस मौके पर आसिफ अली अंसारी, नंद किशोर भार्गव, जलीस अंसारी, आरिफ मंसूरी, मुन्ना अंसारी, राजू भार्गव, सोमचंद्र प्रजापति, अमित अर्कवंशी, मुकेश भार्गव, मोहन भार्गव, पूर्व प्रधान श्रीराम, नईम खान आदि लोग उपस्थित रहे।

किसान आंदोलन को लेकर प्रशासन सख्त
मोहम्मदी-खीरी। क्षेत्रीय किसानो विशेष रूप से सिक्ख कृषको के 26 जनवरी को दिल्ली कूच न कर पाये इसके लिये पुलिस एवं प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए क्षेत्र के तीन सौ अन्नदाताओ को अपराधियो की भाति शन्ति भंग की आशंका में एक-एक लाख रूपयो के मुचलको से छः माह के लिये पाबन्द करते हुए उन्हे नोटिस थमा दिया है। अगर इसका उलघन किया तो ये राशि उनसे या उनके दो जमानतदारो से वसूल की जायेगी। इस नोटिस की तामीली के उपरान्त अब उनको उपजिलाधिकारी न्यायालय में अपनी जमानत करानी होगी। पुलिस-प्रशासन की इस कार्यवाही से किसानो में खासा आक्रोश व्याप्त है। गतदिनो लक्हा गुरूद्वारे में अन्तर्राष्ट्रीय शूटर एवं हरियाणवी किसान बेटी के द्वारा पुलिस प्रशासन को चकमा देकर की गयी किसान महा पंचायत के सफल हो जाने पर खिसियाए प्रशासन ने किसानो पर ये कार्यवाही की है। जिसके दूरगामी परिणाम सत्ता पक्ष को भारी पड़ सकते है। क्योकि क्षेत्र के 95 प्रतिशत सिक्ख कृषको सहित स्थानीय कृषको ने लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट दिया था।
    दिल्ली के साथ प्रदेश भर की भाति मोहम्मदी में भी किसान आन्दोलन अगड़ाई लेने लगा है। गत दिनो पुलिस प्रशासन को चकमा देकर अन्तर्राष्ट्रीय शूटर हरियाणवी किसान बेटी पूनम पण्डित के द्वारा लकहा गुरूद्वारे में हजारो की संख्या में किसानो की महापंचायत सफलता पूर्वक कर लेने से पुलिस प्रशासन की खासी किरकिरी हुई थी। प्रशासन किसानो को अब तक समझाता आया की वो दिल्ली न जाकर यही जो भी करना हो वो कर ले ज्ञापन दे लेकिन दिल्ली न जाये। जब कि पूनम पण्डित किसानो में दिल्ली पहुंचने के लिये जो जोश जगा गयी। उसके आगे प्रशासन का समझना बेकार जाते देखकर। पुलिस एवं प्रशासन ने सख्त कदम उठाने की ठान ली। परिणाम स्वरूप क्षेत्र के 300 किसानो को दिल्ली कूच से रोकने के लिये शान्ति भंग करने के आरोप में नोटिस पकड़ा दिया। अब हर किसान को एक-एक लाख रूपये के दो जमानदारो के साथ उपजिलाधिकारी न्यायालय से जमानत करानी होगी। ये कार्यवाही आगामी छः माह के लिये प्रभावी होगी। अगर इस छः माह में ये तीन सौ किसान उलंघन करते है तो इस राशि को वसूला जायेगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इस कार्यवाही से किसानो को आन्दोलन एवं दिल्ली कूच से रोका जा सकता है जो सम्भव नहीं दिखता। किसानो का इस कार्यवाही पर कहना है कि प्रशासन ने ये कार्यवाही आग में घी डालने जैसी की है। हम न्याय और अपने हक के लिये लड़ रहे है सरकार हमारा उत्पीड़न कर रही है।

 

पचास हजार की जगह एक लाख का हुआ मुचलका
मोहम्मदी-खीरी। पचास हजार की जगह एक लाख का हुआ मुचलका पंचायत चुनाव हो या विधानसभा लोकसभा चुनाव अथवा कोई पर्व या धरना प्रर्दशन पर अभी तक पुलिस प्रशासन 50 हजार रूपयो का ही मुचलका भरवा कर जमानत दे दी जाती थी। लेकिन अब 50-50 हजार रूपयो के दो जमानतदारो के मुचलके दाखिल करना होगे तभी जमानत मिलेगी। उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला का कहना है कि शान्ति भंग में निरूद्ध व्यक्ति को एक लाख रूपये के निजी मुचलके पर सशर्त जमानत दी जा रही है। अगर निरूद्ध व्यक्ति इसका उलंघन करेगा तो पूरी जमानत राशि वसूली जायेगी। ये कार्यवाही छः माह तक प्रभावी रहेगी।
------------------------------------------
सरकार किसानों के साथ अपराधियों जैसा व्यववहार कर रही
मोहम्मदी-खीरी। प्रशासन की इस दण्डनात्मक कार्यवाही पर आम किसान दिलबाग सिंह, इन्द्र बहादुर सिंह, परमजीत सिंह, दीप सिंह, प्रेम प्रकाश, राम प्रकाश सिंह, शफीक खां, इदरीस अहमद, रहमान खां, कमाल अहमद, लतीफ अली सहित तमाम कृषको का इस कार्यवाही पर कहना है कि ये शासन प्रशासन की ज्यादती है अभी तक हम किसानो को अन्नदाता कहा जाता था। आज हमसे अपराधियों जैसा व्यववहार किया जा रहा है क्यो ? किसानो को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हडडी कहा जाता है फिर भी ये व्यवहार। इसकी जितनी भी निन्दा की जाये वो कम है।

किसान दिल्ली न पहुंचें पुलिस ने कमर कसी
 मोहम्मदी-खीरी। 26 जनवरी को अन्नदाता दिल्ली न पहुंच सके इसके लिये पुलिस ने भी अभी से कमर कस ली है। गोमती तिराहा जो किसान आन्दोलन का केन्द्र बन गया सहित लखीमपुर रोड पर अमीर नगर पुलिस चैकी क्षेत्र अन्तर्गत कठिना नदी पुल के पास बैरीयर लगा का चेकपोस्ट बनाकर वह पीएसी तैनात कर दी गयी जो  वाहन की चेकिंग शुरू कर दी है। वही उपपुलिस अधीक्षक अभय प्रताप मल, कोतवाल बृजेश त्रिपाठी दलबल के साथ नगर से लेकर पूरे क्षेत्र में भ्रमणरत है।

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े अतिरिक्त कक्षा कक्ष, जिम्मेदार मौन
मितौली-खीरी। विकास खंड मितौली के शिक्षा विभागीय माफियाओं द्वारा वर्ष 2005-07 में निर्मित अतिरिक्त कक्षा कक्ष में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने के कारण जर्जर अवस्था में अपनी दयनीय दशा पर आंसू बहाने को मजबूर है। इसी क्रम में विकासखंड मितौली की ग्राम पंचायत सेनपुर के मजरा केदारीपुर प्राथमिक विद्यालय में वर्ष 2007 में निर्मित अतिरिक्त कक्षा कक्ष शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों द्वारा निर्माण कराया गया था जोकि गत दिवस एक दीवार गिरने के बाद तत्काल विभागीय कर्मचारियों द्वारा उक्त दीवार का पुनः निर्माण कराया ही जा रहा था कि अचानक अतिरिक्त कक्ष की दूसरी दीवार भी भरभरा कर गिर गई। ग्रामीणों का कथन है कि वर्ष 2007 में निर्मित अतिरिक्त कक्षों के निर्माण में शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों द्वारा अतिरिक्त कक्षा कक्षों के निर्माण का जिम्मा लिया गया था। जिसमें कुछ वरद हस्त प्राप्त शिक्षा माफिओं द्वारा अतिरिक्त कक्षा कक्षों के कराये गये निर्माण में मानक का पूर्णतयः उपयोग नहीं किया गया था। जिसके संबन्ध में ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने के बावजूद गुणवत्ता व मानक की ध्ज्जियां उड़कर निर्माण संपन्न करा दिया गया। जिसके चलते अतिरिक्त कक्षा कक्ष भवन सफेद हाथी बन कर रह गए। वर्ष 2005 वर्ष 2007 में निर्मित कुछ भवनों का निर्माण करा दिया गया था तथा कुछ भवनों की दिवालें खड़ी करने के बाद छत आज तक नहीं पड़ी। जिसका कस्ता प्राथमिक विद्यालय जीता जागता उदाहरण है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्यालयों के निर्माण के लिए अरबांे रुपए भेजे जाने के बावजूद स्थानीय स्तर पर भ्रष्ट शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षा माफियाओं के गठजोड़ के चलते हेरफेर कर अपनी-अपनी जेबें भरने का काम किया जाता है। जिस का नतीजा ग्राम पंचायत सेनपुर के मजरा केदारी पुर में निर्मित अतिरिक्त कक्ष के निर्माण में देखा जा सकता है। मजे की बात तो यह है कि प्राथमिक विद्यालय निर्माण में बाउंड्री वाल तक का निर्माण नहीं कराया गया। शिक्षा विभागीय अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी मौन हैं। इस बावत शिक्षा विभागीय अधिकारियों से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि भवन निर्माणकर्ता शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी। वहीं नागरिकों का कथन है कि शिक्षा माफिया सदैव सत्ता पक्ष में रहने के कारण उन पर कोई भी कार्यवाही नहीं हो पाती है। शिक्षा माफिया एक दूसरे पर आरोप लगाने के बाद अपनी बचत करते हुए दिखाई देते है। जब कभी किसी व्यक्ति द्वारा भवन निर्माणकर्ता शिक्षक से वार्ता की जाती है तो वह कहते हैं कि ग्राम प्रधान द्वारा पैसा खा लिया गया।
----------------------------
एक दिवसीय रोजगार मेला आज
लखीमपुर-खीरी। जिला सेवायोजन अधिकारी रत्नेश चंद्र ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय लखीमपुर खीरी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई राजापुर लखीमपुर खीरी व उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में 23 जनवरी 2021 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन राजकीय आईटीआई राजापुर लखीमपुर खीरी में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी श्री राम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड प्रतिभाग कर रही है। इसके लिए योग्यता हाईस्कूल व इंटरमीडिएट तथा आयु 18 से 30 वर्ष होना अनिवार्य है। कंपनी द्वारा नीम ट्रेनी के अंतर्गत अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। कंपनी के बारे में विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय व आईटीआई राजापुर लखीमपुर में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर रिक्ति देखकर आवेदन कर दें। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को अपने समस्त प्रमाणपत्रों की छाया प्रतियां बायोडाटा जिला सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड तथा एक आईडी के साथ राजकीय आईटीआई राजापुर लखीमपुर खीरी में प्रातः 10ः00 बजे उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ उठाएं इस हेतु मार्ग में नहीं होगा।
-----------------------------
पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
ओयल/बेहजम-खीरी। आगामी 26 जनवरी को किसान बिल के विरोध में किसानों द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में घोषित ट्रैक्टरट्राली प्रदर्शन को लेकर जनपद में प्रशासन हाई एलर्ट पर दिखाई दे रहा है। संभावित प्रदर्शन के द्रष्टिगत जनपद की सीमा पर रिपोर्टिंग पुलिस चैकी ओयल क्षेत्र अंतर्गत लखीमपुर-सीतापुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग स्थित ग्राम मरखपुर में प्रातः 8ः00 से ही भारी पुलिस बल तैनात रहा। जनपद की सीमा से गुजरने वाले प्रत्येक संदिग्ध वाहनों की पुलिस टीम द्वारा रोंक कर संघनतापूर्वक जांच पड़ताल की गई। इस दौरान सीओसिटी अरविंद कुमार वर्मा, अंडरट्रेनिंग सीओसिटी अजय कुमार, मय फोर्स थाना खीरी प्रभारी फतेह सिंह सहित ओयल चैकी प्रभारी दिलीप कुमार प्रजापति आरक्षीयों संग मौजूद रहे। चेकिंग के दौरान जनपद की सीमा पर भारी पुलिस बल के साथ दो बज्र वाहन व एक अग्निशमन वाहन भी मौजूद रहा। पुलिस द्वारा चलाये जा रहा वाहन सघन चेकिंग अभियान के दौरान लखनऊ से फायरब्रिगेड़ विभाग से एडीजी विजय प्रकाश का साम करीब पांच बजे जनपद में आगमन भी हुआ। इस बावत चैकी इंचार्ज दिलीप प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि चेकिंग अभियान प्रातः8ः00बजे से प्रारम्भ हो कर रात्रि 8ः00बजे तक व रात्रि 8ः00बजे से प्रातः 8ः00बजे तक चलाया जायेगा।
    वहीं थाना नीमगांव की बेहजम चैकी पुलिस ने कस्बे के चैराहे पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ कराने के उद्देश्य से जिला अधिकारी शैलेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विजय ढुल के निर्देश का पालन करते हुए इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह के नेत्रत्व मे चैकी प्रभारी अनिल पाण्डेय ने पुलिस फोर्स के साथ बेहजम कस्बे व चैराहे पर भ्रमण किया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान उन्होंने लोगों को धीमी गति व सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक भी किया।


इनरव्हील क्लब ने महिलाओं को चश्में वितरित किये
लखीमपुर-खीरी। इनरव्हील क्लब लखीमपुर सेंट्रल की सामूहिक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन नुसरत राशिद के आगमन पर कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की अध्यक्ष गुरजीत अजमानी ने दीप जलाकर किया तथा रेखा भल्ला सचिव द्वारा इनरव्हील क्लब की प्रार्थना की गई। तत्पश्चात संस्था के सदस्यों द्वारा 37 जरूरत मंद महिलाओं को चश्मों का वितरण किया गया। इसके साथ ही शहर से सटे ग्राम सुआगड़ा निवासी एक वरिष्ठ महिला का मोतियाबिंद का ऑपरेशन शहर के प्रतिष्ठित नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर रूपक टंडन, टंडन नर्सिंग होम में कराया गया। संस्था की अध्यक्ष गुरजीत अजमानी ने कहा डॉक्टर रूपक टंडन के सहयोग के लिए इनरव्हील क्लब लखीमपुर सेंट्रल सदैव उनका आभारी रहेगा। इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष आशू गुप्ता, अध्यक्ष गुरजीत अजमानी पूर्व अध्यक्ष अर्चना गुप्ता सचिव रेखा भल्ला कोषाध्यक्ष वंदना गुप्ता, रोली गुप्ता, इंदु गुप्ता, तनुजा गुप्ता एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
---------------------------------
दो वांछित गिरफ्तार
धौरहरा-खीरी। कोतवाली पुलिस ने वारंटी अभियान के तहत दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक धौरहरा विद्यासागर पाल के नेतृत्व में उप निरीक्षक श्रीकांत ने पास्को एक्ट में फरार चल रहे वांछित अमित कुमार पुत्र कल्लूराम (16) निवासी रमियाबेहड़ थाना धौरहरा को गिरफ्तार कर न्यायिक संरक्षण में लेकर कर किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया। वहीं उप निरीक्षक राम मिलन नेे 3ध्7 आवश्यक वस्तु अधिनियम में वांछित अभियुक्त शिवसागर पुत्र चंद्रभाल निवासी सेमरी थाना धौरहरा को गिरफ्तार जेेेल भेज दिया। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।

चैराहे पर पलटा गन्ने से ओवरलोड ट्रक, फल विक्रेता दबा
धौरहरा-खीरी। थाना ईसानगर क्षेत्र के सिसैया चैराहे पर एक बार फिर ओवरलोडिंग हादसे का कारण बन गई। गन्ने से ओवरलोड ट्रक ईसानगर-लखीमपुर मोड़ पर पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे फल की दुकान सहित दुकानदार दब गया। ट्रक के पलटते ही आस-पास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।  वहीं ट्रक के नीचे एक फल बिक्रेता दब कर गंभीर रुप से जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर करीब 2ः00 बजे ईसानगर की तरफ से गन्ना लेकर कस्बा खमरिया स्थित गोविंद शुगर मिल जा रहा ओवरलोड ट्रक सिसैया चैराहे पर लखीमपुर मोड़ पर सिसैया निवासी अकीद पुत्र छेददू की फल की दुकान पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे अकीद अपनी दुकान सहित गन्ने के नीचे दब गया। ट्रक पलटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल से चंद दूरी पर ईसानगर थाने की पुलिस पिकेट पर मौजूद पुलिसकर्मी व सूचना पाकर मौके पर प्रभारी निरीक्षक ईसानगर हरिओम श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक धौरहरा विद्या सागर पाल पहुंच गए और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद फल विक्रेता को बाहर निकाल कर सीएचसी धौरहरा भेजा गया। जहां डॉक्टरों द्वारा हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रिफर कर दिया गया।

सीएमओ ने वैक्सिनेशन तैयारियों का लिया जायजा
मोहम्मदी-खीरी। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी खीरी द्वारा कोविड वैक्शिनेशन की तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा टीकाकरण कक्षों, प्रतीक्षालयों एवं ए०ई०एफ०आई० रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समस्त कक्षों में उचित व्यवस्था पाई व साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि वैक्शिनेशन के दौरान समस्त चिकित्सक एवं स्टाफ शत प्रतिशत उपस्थित रहें एवं सभी लोग कोविड की वैक्शिन अवश्य लगवाये व किसी प्रकार के भ्रम में न पड़ने की बात कही। उन्होंने ने सूचना देते हुए बताया 22 जनवरी 2021 को कोविड 19 का वैक्शिनेशन सुबह 9 बजे से प्रारंभ किया जायेगा। जिसके लिए समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस दौरान मुख्य रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह, डॉ कुलदीप कुमार वर्मा, फार्मा० अमित श्रीवास्तव, डॉ आर एस शर्मा मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top