किसी नेता ने रोड नहीं बनवाई

लखीमपुर खीरी , 245

गोला-गोकरणनाथ-खीरी। गुरुवार को भाजपा समर्थित मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 18 जनवरी 2021 को जिला लखीमपुर पहुंच कर जिला अधिकारी के कार्यालय में जिला अधिकारी खीरी शैलेंद्र सिंह से मिलकर निशानी के रूप में 2 किलोमीटर तारकोल रोड बनवाने की मांग को है गोला लखीमपुर रोड के मध्य भल्लिया बुजुर्ग  रेलवे स्टेशन से ग्राम टेडवा से जिग्नहा, ठाकुरों वाला सिसवा के पश्चिम पश्चिम रायपुर के पश्चिम ठाकुरों वाला ग्राम धुमारा , सिकंदराबाद को जो रोड गया है इस के मध्य जिगनहा से रायपुर की मोड़ तक रोड कच्चा है इस रोड को तारकोल रोड बनवाने की मांग दिनांक 18 जनवरी 2021को ज्ञापन देकर जिला अधिकारी खीरी शैलेंद्र सिंह से निशानी के तौर पर मांग की है। श्री शर्मा ने बताया कि जब से भारत आजाद हुआ है तब से कई दलों को सरकारें आयी अब तक किसी नेता ने यह रोड नहीं बनवाई है इस रोड के बनने से लाखों लोगों का रास्ता खुल जाए गा जिला अधिकारी खीरी ने विश्वास दिलाया कहा की इस की जांच करके रोड शीघ्र बनवाया जाएगी।


व्यक्ति का चरित्र उसके संस्कारों से होता है-पंडित विपिन तिवारी
मितौली/भीखमपुर खीरी। व्यक्ति का चरित्र उसके संस्कारों से होता है। समाज में युवाओं को चरित्र निर्माण के लिये सोचना चाहिए,अगर कोई गलत आचरण का है तो उसका समाज मे कोई स्थान नही होना चाहिए। इसी परिकल्पना के साथ जीवन उत्थान करना है। पंडित विपिन तिवारी ने कस्बे में आयोजित सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा के अन्तिमदिन प्रेरणाप्रद और रोचक प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओ को भावविभोर कर दिया। कस्बे में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का  कन्या भोज भंडारे के साथ समापन किया गया। इस दौरान पण्डित विपिन तिवारी ने समाज में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आवाह्न किया। उन्होंने कथा मे श्रीकृष्ण जन्म,कंसवध सुदमचिरत,रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाई।उन्होंने कहा मानव जीवन अनमोल है इसे सतकर्मों,धार्मिक अनुष्ठान,दान में लगाना चाहिए। अंतिम दिन हवन पूजन, कन्याभोज, भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजक पूर्व बीडीसी संतकिशोर पाण्डेय, संयोजक हरिराम पांडे, राधेश्याम, दिनेश मिश्र, चुन्नू लाल त्रिवेदी, बीरेश पाण्डेय,अवनीश पाण्डेय,  रामकुमार, ब्रजकिशोर पाण्डे आयोजक प्रमोद मिश्र ,श्याम मोहन ,मुकेश त्रिवेदी, विकास मिश्र ,दिनेश मिश्र ,रमाकांत त्रिवेदी रामनिवास रामलखन, पाण्डेय,शिवकुमार पाण्डेय, अश्वनी,करन लाल,शालू मिश्र,नवल किशोर,लक्ष्मी शरण रामसेवक समेत कई श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

संदिग्ध अवस्था में छात्र का शव मिला
लखीमपुर खीरी। गोला गोकर्ण नाथ की नानक चैकी के अंतर्गत मो. अर्जुन नगर कालोनी में संदिग्ध अवस्था में छात्र का कमरे के अंदर शव लटका मिला। मिली जानकारी के अनुसार थाना गोला गोकर्ण नाथ की नानक चैकी के अंतर्गत शिवा पटेल पुत्र प्रमोद पटेल निवासी जलालपुर पकरिया उम्र लगभग 16 वर्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे को बंद करके आत्महत्या की परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि मृतक शिवा पटेल के साथ दादी भी रहती थी परंतु किन्हीं कारणों के चलते वह घर गयी हुयी थी उक्त घटना के समय मौके पर मृतक की दादी नहीं थी इसी लिए मरने का कारण पता नहीं चल पाया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया

संगठन सृजन अभियान के तहत दो सभाओं का आयोजन हुआ
लखीमपुर खीरी।  21 जनवरी 2021 को कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के तहत दो सभाओं का आयोजन अमीरनगर व मगधापुर छेत्र में किया गया! सभा को मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री जफर अली नकवी जी, जिला अध्यक्ष प्रह्लाद पटेल जी, मोनिस अली नकवी जी, श्री विपुल गुप्ता जी, शुभम अग्निहोत्री जी ने सम्बोधित किया! जफर अली नकवी जी ने किसानो और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए मौजूदा सरकार को जाम कर लताड़ा! उन्होंने कहा की आज किसान अपने अनाज की कीमतों के लिए लड़ रहा है, युवा रोजगार के लिए लड़ रहा है, महिलाएँ गिरती कानून व्यवस्था के लिए लड़ रही हैं, अर्थव्यवस्था चरमरा गयी है, देश बिक रहा है, 4-5 बड़े उद्योगपति इस देश को चला रहे हैं! ऐसे में इस देश को फिर से कांग्रेस की जरूरत है, आज सभी को मिलकर इस देश को मजबूत करने की जरूरत है और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है! कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्री सहजेंद्र दीक्षित जी, यूसुफ खान, शाहदाब खान, अनस खान, दिलशाद खान, मुश्ताक बालगोविंद वर्मा, बलराम गुप्ता जी, रामकुमार अर्कवंशी, मतलुम जी, सईद जी व सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे!!


तेज रफ्तार वाहन चालकों को धीमी गति से चलने की अपील
सिकंद्राबाद-खीरी। पंचायत चुनाव नजदीक आते देख चैकी प्रभारी सिकंद्राबाद हनुमंत लाल तिवारी ने कस्बे के चैराहे सहित आस पास गांवो में मेय फोर्स के साथ पैदल गस्त कर रोड किनारे खड़े वाहनों को रोड के किनारे खड़े करने की हिदायत दे तेज रफ्तार चला रहे वाहन चालकों को धीमी गति से चलने की अपील की है।

गुमशुदा बालकों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया
लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुमशुदा व्यक्तियों की समयबद्ध रूप से सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 21.01.21 को थाना मितौली पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों से गुमशुदा 02 बालको 1.हरिओम पांडे पुत्र प्रमोद कुमार निवासी लोहिया पुरवा थाना मितौली व 2. प्रशांत वर्मा पुत्र सर्वेश कुमार निवासी कैमा नीमचैनी थाना मितौली खीरी को सकुशल बरामद कर परिजन के सुपुर्द किया गया।

पंचनामा में चोटों के निशान न लिखे होने पर चिकित्सक ने पोस्टमार्टम करने से किया इन्कार
लखीमपुर खीरी। वाह रे बाबा जी की सरकार में पुलिस वाले दिन में आंखों में धूल झोंककर मुर्दों से भी धन वसूलने में लगे हैं। मामला थाना हैदराबाद ग्राम कोरैया का है। जहां दान में दी गई प्रधान द्वारा कालोनी न देने पर दबंग ३० वर्षीय अशोक को दारू पिलाने के बहाने घर से बुला ले गये । अशोक के घर वापस न आने पर भाइयों ने रात भर अशोक की तलाश की। न मिलने पर अन्नू ने बताया कि अशोक चाचा नशे में अधिक धुत थे कहीं चले गए।जब उसके साथी प्रदीप की तलाश की गयी तो वह भी घर में ताला लगाकर भाग चुका था।कुछ देर बाद ही अशोक का शव गांव के कोने पर पड़ा मिला। सूचना पर थाना हैदराबाद में तैनात दरोगा जशवीर सिंह ने पंचनामा भरते समय शव पर एक भी चोट का निशान नहीं दर्शाते हुए शव को पोस्टमॉर्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। पोस्टमार्टम कर रहे इमरजेंसी मेडिकल आफीसर डाक्टर ललित कुमार ने अशोक कुमार के शव को देखते ही पोस्टमार्टम करने से इन्कार कर दिया। शव लेकर आये सिपाही ने दरोगा जशवीर सिंह को तुरंत पोस्टमार्टम हाउस पर बुलाया और दरोगा जी ने पोस्टमार्टम हाउस पर डांट खाने के बाद अशोक के शरीर पर आधा दर्जन से अधिक चोटे दरशायी तब डाक्टर ललित ने अशोक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद अशोक की मौत का कारण मुंह दबाकर होने की पुष्टि की। घटना के संबंध में बताते हैं कि अशोक के पिता रामभरोसे की मौत खिचड़ी के दिन हो गयी थी। उसके भंडारे के लिए अशोक व उसके भाई सामान लेकर जैसे ही घर पहुंचे उसी समय अन्नू आ गया।और कहा चचा चलो कच्ची शराब पी आंयें । कुछ दूर पर प्रदीप अपनी बाइक पर मिल गया।और तीनों बैठकर शराब पीने चले गए।मृतक अशोक की पत्नी माया ने बताया कि प्रदीप हमारी कालोनी खरीदना चाहते थे। हमने अपनी कालोनी देने से मना किया । जिससे नाराज होकर प्रदीप, अन्नू व उसके अन्य साथियों ने मिलकर मेरे पति की हत्या कर दी। माया ने बताया कि मेरी जेठानी फूलमती ने अन्नू को दौड़ा कर पकड़ा। जो हांथ छुड़ा कर गन्ने के खेत में भाग गया। जिस का अता पता नहीं है। मजे की बात तो यह है कि दरोगा जी को मेरे पति के शरीर पर पैसे ले लेने के कारण चोटों के निशान भी नहीं दिखायी दिये।

 

 

प्रदीप के हत्यारों को पकड़ने में नाकाम है कोतवाली पुलिस
लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर से सम्बद्ध पुलिस चैकी रामापुर के ग्राम मीरपुर का रसौरा निवासी नवयुवक प्रदीप की हत्या के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारों तक पहुंचने में नाकाम रही है। यूं तो हत्या की पूर्व संध्या पर प्रदीप को प्रधान के आवास पर देखा गया था। क्यों कि प्रधानी चुनाव का माहौल सभी ग्राम पंचायतों में जोर शोर से चल रहा है। नये पुराने प्रधानों के वहां भंडारों की सुरूवात हो चुकी है।और कच्ची शराब के ड्रम के ड्रम मतदाताओं के स्वागत के लिए खुले आम चल रहे हैं। यूं तो दलित प्रदीप को बुरा कहने वाला रसौरा से लेकर मीरपुर तक कोई नहीं मिला । परन्तु कोतवाली सदर  पुलिस  चर्चा है कोतवाली सदर पुलिस ने प्रदीप की हत्या के खुलासे हेतु दर्जनों दागदार लोगों को दबोच कर न केवल पूंछ तांछ की बल्कि कोतवाली से छोड़ने के नाम पर सुविधा शुल्क भी वसूल किया। ग्राम मीरपुर के  ग्राम प्रधान व प्रधानी का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में जोर आजमाइश चरम पे है। सभी प्रत्याशी एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए जोड़ तोड़ की राजनीति कर रहे हैं। ग्राम मीरपुर से रसौरा तक चर्चा है कि प्रदीप सायद ग्राम पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की आपसी लड़ायी का सायद शिकार हो गया है। स्मरण रहे कि प्रदीप एक सप्ताह पूर्व घर से बाहर गया था।और दूसरे दिन उसका शव नग्न अवस्था में स्कूल के निकट पड़ा मिला था। उसके दोनों हाथ के पंजे, दोनों हांथ टूटे थे।और शरीर पर सैकड़ों लाठी की चोटें थीं। मामले को भटकाने के लिए, उसके गुप्तांग को काटने का असफल प्रयास भी किया गया था। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए। पुलिस मुखिया विजय ढुल ने क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमों का गठन करके प्रदीप के हत्यारों को पकड़ने के लिए कहा था।

 

सास बहू के झगड़े में सल्फास खाकर विवाहिता ने की आत्महत्या
लखीमपुर खीरी। थाना नीमगांव के अंतर्गत कस्बा अछनिया में सास बहू के झगड़े में पति ने सल्फास की तीन गोलियां पत्नी के सामने फेंक कर कहा, कि अगर तू अपने बाप की अशली औलाद है,तो यह गोली खाकर दिखा। ३० वर्षीय शाहनुमा खातून ने पति की ललकार पर तीनों गोलियां खा लीं। शाहनुमा को गंभीर हालत में पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल लखीमपुर भेज दिया गया। उपचार शुरू होने से पूर्व ही शाहनुमा की मौत हो गई। पुलिस ने शाहनुमा के शव का पंचनामा भरने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना के संबंध में बताते हैं कि शाहनुमा की शादी के पश्चात देवर की शादी में दहेज अधिक मिलने के कारण सास नहजमिन से शाहनुमा की तू-तू मैं-मैं और दहेज को लेकर सास बहू पर  गालियों की बौछार करती थी। से छुब्ध होकर भायी आजाद से शिकायत करती थी। घटना के दिन भी तू-तू-मैं-मैं होने के बाद पति स्माइल ने शाहनुमा के सामने सल्फास की गोलियां फेंकी थीं। समाचार लिखे जाने के समय तक शाहनुमा के पिता खलील ने थाना नीमगांव में दामाद स्माइल व समधिन नहजमिन के विरुद्ध तहरीर दी है।

एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 जनवरी को
लखीमपुर खीरी। 21 जनवरी 2021 जिला सेवायोजन अधिकारी रत्नेश चंद्र ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय लखीमपुर खीरी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई राजापुर लखीमपुर खीरी व उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में 23 जनवरी 2021 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन राजकीय आईटीआई राजापुर लखीमपुर खीरी में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी श्री राम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड प्रतिभाग कर रही है। इसके लिए योग्यता हाईस्कूल व इंटरमीडिएट तथा आयु 18 से 30 वर्ष होना अनिवार्य है। कंपनी द्वारा नीम ट्रेनी के अंतर्गत अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। कंपनी के बारे में विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय व आईटीआई राजापुर लखीमपुर में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर रिक्ति देखकर आवेदन कर दें। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को अपने समस्त प्रमाणपत्रों की छाया प्रतियां बायोडाटा जिला सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड तथा एक आईडी के साथ राजकीय आईटीआई राजापुर लखीमपुर खीरी में प्रातः 10 बजे उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ उठाएं इस हेतु मार्ग में नहीं होगा।

परिवहन विभाग के आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण
सीएम ने अधिकारियों को दिलाई सड़क सुरक्षा की वर्चुअल शपथ
लखीमपुर खीरी। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ एवं परिवहन विभाग की 55.70 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सजीव प्रसारण हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने की वर्चुअल शपथ दिलाई। सजीव प्रसारण के उपरांत डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की सार्थकता एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आइए हम सब यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लें। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से शासन द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों को शासन की मंशा के अनुरूप मूर्त रूप देने के निर्देश दिए। एसपी विजय दुल ने कहा कि पूरे जिले में यातायात नियमों के प्रति लोगों को ना केवल जागरूक करें बल्कि उन्हें संकल्प दिलाकर अन्य लोगों को भी यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम का सफल संचालन एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चैबे ने किया। इस दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी विजय दुल, एएसपी अरुण कुमार सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड एनके यादव, एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चैबे, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी, एसीएमओ डॉ संतोष चक शहीद यातायात विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित
सांसद ने दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ, यातायात जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी
लखीमपुर खीरी। गुरुवार की अपरान्ह 12.00 बजे जनपद स्तरीय सडक सुरक्षा समिति की बैठक खीरी सांसद अजय कुमार मिश्र (टेनी) की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सांसद अजय मिश्र टेनी ने ब्लैक स्पाट पर घटित हो रही दुर्घटनाओं को कम करने एवं नवीन ब्लैक स्पाट चिन्हित करने तथा दुर्घटनाओं में घायल/मृत व्यक्तियों को सहायता राशि यथाशीघ्र उपलब्ध कराने तथा चीनी मिलों में एक ट्रैक्टर के साथ दो ट्रालियाँ लगाकर गन्ने का परिवहन न करने के निर्देश दिये। बैठक का सफल संचालन एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह ने किया। बैठक में एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चैबे ने बताया कि सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद खीरी में 18 जनवरी 2021 से 17 फरवरी 2021 तक राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह मनाया जा रहा था, जिसे शासन द्वारा अवक्रमित करते हुए 21 जनवरी 2021 से 20 फरवरी 2021 तक कर दिया गया। सडक सुरक्षा की शपथ दिलाकर बैठक का समापन किया। बैठक के उपरांत सांसद ने सडक सुरक्षा प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जो पूरे माह जनपद के विभिन्न मार्गो पर संचालित होते हुए सडक सुरक्षा का प्रचार प्रसार करेगी।    अन्त में स्थानीय दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों को सडक सुरक्षा एवं कोविड-19 से बचाव सम्बन्धी पोस्टर, स्टीकर, हैडबिल एवं पम्फलेट वितरित करते हुए वाहनों पर सडक सुरक्षा सम्बन्धी स्टीकर लगाये गये तथा सडक सुरक्षा की शपथ दिलायी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चैबे सहित सड़क सुरक्षा समिति के अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

लोगों को धीमी गति व सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक भी किया
बेहजम खीरी। थाना नीमगांव की बेहजम चैकी पुलिस ने कस्बे के चैराहे पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ कराने के उद्देश्य से जिला अधिकारी शैलेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विजय ढुल के निर्देश का पालन करते हुए  इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह के नेत्रत्व मे चैकी प्रभारी अनिल पाण्डेय ने पुलिस फोर्स के साथ बेहजम कस्बे व चैराहे पर भ्रमण किया और वाहनों के संचालन को नियत्रंण के उद्देश्य से चलाया वाहन चेकिंग अभियान और लोगों को धीमी गति व सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक भी किया।

Related Articles

Comments

Back to Top