शार्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी हुई खाख बस्ती के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से झुग्गियों में रहने वाले लोगों को खतरा

लखीमपुर खीरी , 575

मैगलगंज-खीरी। क्षेत्र के खखरा नई बस्ती में शार्ट सर्किट के चलते एक घर में बीती रात आग लग गई जिसमें सारा गृहस्थी का सामान जल कर नष्ट हो गया, जानकारी के अनुसार मढ़िया रोड पर स्थित अलाउद्दीन पुत्र शैद अली मजदूरी कर अपना गुजर बसर करता था जिसके घर में बिजली लाइन में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में पड़े छप्पर में आग लग गई, जिससे गृहस्थी का सारा सामान जल गया, खबर लगते ही मौके पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि संतोष चंद्र शुक्ला एवं रोजगार सेवक अनुज गुप्ता ने संवेदना व्यक्त करते हुए अलाउद्दीन की आर्थिक मदद करते हुए दो कंबल कुछ नगद रुपये एवं राहत सामग्री उपलब्ध करा दी है,वंही क्षेत्रीय लेखपाल ने सर्वे कराकर पीड़ित की हर संभव मदद कराने की बात कही है। बताते चलें कि इससे पूर्व बीती 1सितम्बर को भी इसी बस्ती निवासी रमजान पुत्र मौला के घर मे भी अज्ञात कारणों से आग लग गयी थी। जिसमे भी रमजान की गृहस्थी का सारा सामान जल गया था। यहां पर गौरतलब है कि जिस जगह पर उक्त दोनों पीड़ितों का मकान बना है।ठीक उसी के ऊपर हाईटेंशन लाइन गुजरी है। आसपास काफी घनी बस्ती है।जिसमें झुग्गी झोपड़ियां भी हैं। यहां के निवासी अधिकांशतः मजदूर वर्ग के लोग हैं। जो कि प्रायः मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर ही रहते हैं।ऐसे में यहां पर निवासी लोगों के ऊपर हर समय जानमाल का खतरा बना हुआ है।समाचार पत्रों के माध्यम से कई बार यहां के निवासियों ने अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाने की कोशिश की लेकिन नतीजा शून्य ही रहा यहां के निवासी डर डर कर जीने को मजबूर हैं लेकिन जिम्मेदार लोग आंख मूंद कर बैठे हुए हैं।यहां के निवासियों की मांग है कि उक्त हाई टेंशन लाइन को यहां से हटाकर कहीं अन्यत्र जगह से निकाला जाये।ताकि इन लोगों का रहन सहन सुविधाजनक हो सके।


चैराहे पर पुलिस के सामने हुआ तांडव
लखीमपुर खीरी। गत दिवस सदर कोतवाली के अंतर्गत जेल चैकी क्षेत्र के मोहल्ला नौरंगाबाद बाद चैराहे पर जमकर पुलिस के सामने तांडव हुआ। पुलिस दबंगो पर हाथ डालने में रही नाकाम। पुलिस द्वारा पकड़े गए लोगो को गाड़ी से उतारा
मूकदर्शक बनी पुलिस तमाशा देखती रही , पुलिस के सामने भी दबंग करते रहे मार पीट। दबंगो में नही दिख रहा पुलिस का डर मामले की नजाकत को देखते हुए पहुंचा पुलिस बल इस चैराहे पर एक चाय की दुकान पर अराजक तत्वों का दिन भर जमावड़ा लगा रहता है। जिसमें ’जेल चैकी का एक सिपाही भी ज्यादातर यही मौजूद रहता है जिसके संरक्षण में ही यह लोग यहां मौजूद रहते एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र ने इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों और इस पुलिस वाले की भूमिका को लेकर खबरें प्रकाशित की और यह अंदेशा जाहिर किया कि कोई ना कोई अप्रिय घटना घट सकती है। जिसका परिणाम सामने है। हुए विवाद मे ’कोतवाली पुलिस ने आधा दर्जन लोगों लिया हिरासत लिया उसके बाद नौरंगाबाद चैराहे पर अंग्रेजी शराब की दुकान का सीओ सिटी अरविंद वर्मा व इंस्पेक्टर क्राइम ने निरीक्षण किया जिसमें निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली। जैसे सेल्समैन की जगह दूसरा आदमी शराब बेच रहा था । इसके बाद वाहन चेकिंग चालू हुई तथा कई गाड़ियों का चालान हुआ चैराहे पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा समय से पहले ही दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद की।

सरवर की खराबी के कारण बैंक ग्राहकों का लेन-देन नहीं
लखीमपुर खीरी। कस्ता इलाहाबाद बैंक शाखा कस्ता इंडियन बैंक में सरवर की खराबी के कारण बैंक ग्राहकों का लेन-देन नहीं हो पा रहा है गत 14 जनवरी दोपहर से सरवर की खराबी के कारण 15 जनवरी 12 बजे तक सरवर ठीक नहीं हो पाया जिसके कारण बैंक ग्राहकों में रोष व्याप्त है बैंक ग्राहकों का कथन है कि किसी का बच्चा बीमार किसी की पत्नी बीमार होती है और बैंक में आए दिन इस सरवर के चलते पैसे के लेन-देन नही हो पाता है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  लेन देन न होने के कारण लोगों में काफी आक्रोश है।


खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ
निघासन खीरी। सदर चैराहे पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कांवर सेवा समिति की तरफ से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन  किया गया। जिमसें सभी क्षेत्र वासियो ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा, कांवर सेवा समिति के सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने राहगीरों व नगरवासियों को कराया खिचड़ी भोज, योगेश दीक्षित मोनू, पिंटू दीक्षित, अशोक तिवारी, कौशल शर्मा, मोहन दीक्षित, सन्नी चानी, प्रदीप गुप्ता, सुरजीत सिंह चानी, योगेश दीक्षित,धर्मेंद्र त्रिपाठी, संजय गिरी, राम कुमार मौर्य,आनंद चतुर्वेदी, मोहन, अनिल, संतोष वर्मा, मनोज, दामोदर वर्मा मन्नू गुप्ता,पवन अग्रवाल, सरवन कश्यप सहित समस्त क्षेत्र वासी मौजूद रहे।

राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण कार्य शुरू
लखीमपुर खीरी।  पलिया में भी आज से राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण कार्य शुरू सबसे पहले पलिया शहर के बहुत ही संभ्रांत वरिष्ठ व्यापारी श्री सलिल अग्रवाल जी ने राम मंदिर निर्माण हेतु पहली धनराशि सौंपी राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण आज से पलिया नगर में भी शुरू हो गया है आज इसका शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर के हाल में बड़ी ही भव्यता से शुभारंभ हुआ जिसमें संघ ,विश्व हिंदू परिषद ,भाजपा, के तमाम पदाधिकारियों सहित तमाम गणमान्य लोग शामिल हुए और पहली धनराशि पलिया के प्रतिष्ठित व्यापारी श्री सलिल अग्रवाल ने पदाधिकारियों को सौंपी आज से निधि समर्पण कार्य शुरू हो गया है सभी से निवेदन है किया गया है कि पावन कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले और पुण्य के भागीदार बनें।

पैदल मार्च कर जनता को शांति एवं सद्भावना का संदेश दिया
लखीमपुर खीरी।  जिला अधिकारी खीरी शैलेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विजय ढुल के निर्देशन में जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य को लेकर संचालित अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक मितौली शीतांशु कुमार एवं थाना प्रभारी मितौली अनिल कुमार सैनी ने मय फोर्स के साथ मितौली कस्बे के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च कर जनता को शांति एवं सदभावना का संदेश दिया गया वही कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण अभियान को मद्देनजर रखते हुए खंड विकास अधिकारी मितौली चंदन देव पांडे के साथ पुलिस उपाधीक्षक मितौली एवं थाना प्रभारी मितौली ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में जाकर कोविड-19 टीकाकरण के रखरखाव से संबंधित कक्ष का निरीक्षण किया गया तथा मरीजों को बैठने एवं मरीजों के रखरखाव से संबंधित जानकारी मितौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ए एन चैहान से अधिकारियों द्वारा ली गई।


सावधानी के साथ शनिवार से जिले में शुरू होगा कोविड-19 टीकाकरण-डीएम
शनिवार को चार स्वास्थ्य केंद्रों पर 400 स्वास्थ्य कर्मियों का होगा टीकाकरण
लखीमपुर खीरी 15 जनवरी 2021। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार से जिले में कोविड-19 टीकाकरण अभियान का आगाज होगा। प्रथम चरण में जिले के 12804 हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण किया जाएगा। शनिवार को जिले के 04 स्वास्थ्य केंद्रों (जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम एवं बांकेगंज) में 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। डीएम ने बताया कि शनिवार से जिले में शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियो व चिकित्सा अधिकारियों को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण कराने वाले हेल्थ वर्कर्स का पूरा डाटा कोविन पोर्टल पर पहले से ही अपलोड किया जा चुका है। बताते चलें कि जिला चिकित्सालय व जिला महिला चिकित्सालय में एसीएमओ डॉ बीसी पंत, सीएचसी बांकेगंज में जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनिल यादव एवं सीएचसी बेहजम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ बलबीर सिंह को टीकाकरण का नोडल अधिकारी बनाया गया। वही जिला चिकित्सालय में  डॉ संतोष मिश्रा, जिला महिला चिकित्सालय में डॉ अजय, सीएचसी बांकेगंज में एमओआईसी डॉ० के०के० रंजन व सीएससी बेहजम में एमओआईसी डॉ० अनिल वर्मा को टीकाकरण के सत्र प्रभारी बनाया गया है।


सांसद ने किया प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 3.0 का शुभारंभ
लखीमपुर खीरी 15 जनवरी 2021। शुक्रवार को कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने देश के सभी राज्यों के 600 जिलों में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 3.0 का शुभारम्भ ऑनलाइन किया। जिला मुख्यालय पर महेंद्रा स्किलस ट्रेनिंग डेव प्रा.लि. प्रधानमंत्री कौशल केंद्र लखीमपुर-खीरी में योजना का शुभारम्भ खीरी सांसद अजय मिश्रा ने किया।  सेंटर पर मौजूद छात्रों को सांसद ने सम्बोधित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री कौशल केंद्र लखीमपुर-खीरी में खीरी सांसद अजय मिश्रा, जिला सेवा योजन अधिकारी रत्नेश  चंद्र, जिला समन्वयक, कौशल विकास डॉ.ओपी गुप्त,जिला प्रबंधक कौशल विकास मिशन मंगला प्रसाद त्रिवेदी, प्रदीप अवस्थी (स्टेट हेड महेंद्रा सकिल्स), अमन वर्मा (ब्रांच मैनेजर), अभिषेक शुक्ला ,स्नेहिल चैरसिया, मो.यूसुफ कमर,सुधीर कुमार गुप्ता, अर्शदीप सिंह, शिवकांत मिश्र, एवम अन्य महेंद्रा सकिल्स परिवार उपस्थित रहे।

मकर संक्रांति के दिन कांग्रेस महासचिव ने वितरित किए कंबल
पलियाकलां खीरी। जब ठिठुरते हुए गरीब बुजुर्ग और मजदूर भाईयों को प्रदेश महासचिव ने कंबल दिया तब हुई दुवाओं की बारिश। महासचिव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सैफ अली नकवी ने मकर संक्रांति और खिचड़ी भोज के शुभ अवसर पर विधानसभा पलिया में कंबल वितरण का आयोजन किया। इस शुभ अवसर पर पलिया ब्लॉक अध्यक्ष सचिन शाह, नगर अध्यक्ष आबिद कमर, नगर उपाध्यक्ष अमर गुप्ता, रामचन्द्र प्रधान, पीसीसी सदस्य विनोद गर्ग, पीसीसी सदस्य अजय दरोगा, उदित त्रिवेदी, यूथ ब्लॉक अध्यक्ष आदिल खां, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हाशिम, यूथ विधानसभा अध्यक्ष आकिब खां, सचिव सोशल मीडिया उ0.प्र0. आसिफ अली, यूथ ब्लॉक अध्यक्ष सुफियान खां, नगर महासचिव रामू त्रिवेदी, रामलखन, आशाराम, रमाशंकर बीडीसी, सौरभ चैबे, अनिल महाजन आदि उपस्थित रहे ।

मृतक की पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस को दी तहरीर संपूर्णानगर लखीमपुर।जसविंदर सिंह उर्फ पप्पू की आत्महत्या को नकारते हुए उसकी पत्नी कमलजीत कौर ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। मृतक की पत्नी ने पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शव का गुरुवार को अंतिम संस्कार करने से पहले संपूर्णानगर पुलिस को तहरीर दी। उसमें बताया कि उसके पति ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनकी हत्या की गई है। उसने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। दरअसल रंजिश के चलते जसविंदर सिंह उर्फ पप्पू ने दो जनवरी को भूपेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा था। लेकिन 12 जनवरी को पप्पू का शव उसके घर से ही मिला। पास से दो तमंचे भी मिले थे। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। उसकी पत्नी मायके में रहती थी। घटना की सूचना के बाद बुधवार को वह घर पहुंची। पत्नी ने शव का अंतिम संस्कार करने से पहले पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसके पति ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि सोची समझी रणनीति के साथ उनकी हत्या की गई है। उसने दो लोगों के नाम भी दिए हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी संजय नाथ तिवारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया तो आत्महत्या ही लगता है। मृतक की मां ने भी आत्महत्या ही लिख कर दी है। लेकिन उसकी पत्नी हत्या का आरोप लगा रही है। यह जांच का विषय है। इसकी जांच की जाएगी।

घटिया निर्माण सामग्री से बना अतिरिक्त कक्ष हुआ जमींदोज
मितौली खीरी। कस्ता विकासखंड मितौली की ग्राम पंचायत सेनपुर के मजरा केदारीपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में बने अतरिक्त कक्ष का सात वर्ष पहले निर्माण किया गया था निर्माण के समय ग्रामीणों ने अतिरिक्त कक्ष में घटिया सामग्री लगाने को लेकर निर्माण कार्य का विरोध किया था।विरोध करने के बाद भी ठेकेदार व मौजूदा कार्यपालकों द्वारा ग्रामीणों के विरोध के बाद भी निर्माण करा दिया था और आवंटित बजट को निकाल निकाल लिया था। बुधवार की रात्रि अचानक अतरिक्त कक्ष की दीवार रात्रि में तेज आवाज के साथ पंक्की दिवार गिर गई गिरने की आवाज पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष  का मलवा दूर तक फैला पड़ा है दीवार गिरने से कमरे के खिड़की, दरवाजे कमरे के अंदर रक्खी साईकिल ,व कुर्शी टूटी हुई दिखाई पड़ी ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय की दीवार दिन में गिरती तो जान-माल का नुकसान हो सकता था।जिस समय प्राथमिक विद्यालय परिसर की बाउंड्री वाल व नाली निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें दर्जनों मनरेगा के अंतर्गत मजदूर कार्य करते हैं। कक्ष की दीवार व छत में अनेक दरारें उभर आई है जिससे भवन कभी भी गिर सकता है। ग्रामीणों का कहना है अतिरिक्त कक्ष गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है ग्रामीणों में भय व्याप्त है ।

सपा नेता ने मकर संक्रान्ति पर गरीबो को खिचडी व कम्बल बांटे
गोला खीरी। गोला बांकेगंज रोड स्थित महर ताला हाऊस पर व गोला शिव मन्दिर पर प्रमुख समाज सेवी व सपा नेता ने गरीबों को वितरित किये कम्बल व खिचडी।
मकर सक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वाह प्रमुख समाज सेवी देवेंद्र सिंह भदोरिया एडवोकेट ने बांकेगंज रोड स्थित अपने महर ताला हाउस में गरीब महिलाओं व गरीब पुरुषों को कंबल वितरित किए, वही गोला शिव मंदिर पर खिचड़ी गरीबों को प्रदान की गई। इस अवसर पर यशपाल सिंह भदौरिया,  प्रदीप सिंह भदौरिया, सहित तमाम सपा नेता मौजूद रहे ।

अलीगंज कस्बे में खिचड़ी भोज का आयोजन बीस जनवरी को
गोला खीरी। गोला तहसील क्षेत्र के कस्बा अलीगंज में समाजसेवी अरविंद मिश्र फौजी भैया द्वारा 20 जनवरी दिन बुधवार को खिचड़ी भोज का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ग्राम पंचायत अलीगंज के सभी लोगों को खिचड़ी भोज में सम्मिलित होने का आवाहन फौजी भैया द्वारा किया गया है।   कस्बा निवासी रिटायर्ड फौजी अरविंद मिश्रा व अमित मिश्र एडवोकेट ने बताया कि मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में आगामी 20 जनवरी दिन बुधवार को माता छोटी देवी के मंदिर स्थान पर  खिचड़ी भोज का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ग्राम पंचायत अलीगंज व क्षेत्रवासियों को खिचड़ी भोज में पहुंचने की अपील की है, अरविंद मिश्र फौजी ने बताया खिचड़ी भोज प्रातः 10 बजे से शुरू होकर अनवरत चलेगा जिसमे सभी अवश्य पहुंचकर खिचड़ी का प्रसाद अवश्य ग्रहण करें।

पुलिस बल के साथ सीओ ने निकाला फ्लैग मार्च
पलियाकलां खीरी। नगर में शांति व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। शुक्रवार को देर शाम  संजय नाथ तिवारी के साथ भारी पुलिस बल के जवान नगर के स्टेशन चैराहे का पर एकत्र हुए। वहां से नगर के मुख्य मार्ग तहसील रोड, बाजार पुराना बस अड्डा टॉकीज चैराहा  तक पैदल मार्च किया। पलिया सीओ संजय नाथ तिवारी के नेतृत्व में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च किया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top