तेजी से फैल रहा बुलेट का आतंक तेज आवाज से लोगों को परेशानी

लखीमपुर खीरी , 405

लखीमपुर खीरी।जिले की तहसील पलिया कलां में आजकल बुलेट गैंग ने आतंक मचा रखा है। जिससे नगरवासियों समेत सड़को पर आवागमन कर रहे बड़े बुजुर्ग बहू बेटियों में दहसत का माहौल है। जानकारों के अनुसार उक्त बुलेट चालक फायर जैसी तीव्र आवाज निकालते हुए पूरे नगर में दिनभर  बेखौफ होकर घूमते है। इनकी बुलेट की तेज आवाज सुनकर सड़क से गुजर रहे राहगीरों की धड़कनें तक बढ़ जाती है। नाम न छापने की शर्त पर एक चिकित्सक ने बताया कि फायर जैसे हाई वॉल्यूम से हार्ट पेसेंट की मौत हो सकती है। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि इन लोगो की बाइकें जब्त कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही करें मगर इन पुलिस प्रशासन सुस्त रवैया के कारण के खामियाजा नगर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नगर के लोगों ने भी इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया रखते हुए पुलिस प्रशासन पर तमाम सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top