संगठन सृजन अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तर पर किया गठन
लखीमपुर खीरी Jan 20, 2021 at 10:29 PM , 232पलियाकलां-खीरी। पलिया विधानसभा में संगठन सृजन अभियान के तहत न्याय पंचायत का गठन किया गया। आपको बता दें कि पलिया विधानसभा में संगठन सृजन अभियान महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधायक अजय कुमार लल्लू के दिशा निर्देशन से ब्लॉक अध्यक्ष सचिन शाह के नेतृत्व में पलिया ब्लॉक की न्याय पंचायत बनकटी एवं न्याय पंचायत सिंगहिया में साथी कांग्रेसजनों के साथ सभा करके न्याय पंचायत का गठन कराया। साथ ही ग्राम पंचायत सेड़ा बेड़ा, ग्राम पंचायत बनकटी, ग्राम पंचायत सूंडा एवं ग्राम पंचायत कजरिया में जनता से मिल कर कांग्रेस पार्टी की नीतियों को समझाया। इस दौरान थारू क्षेत्र के लोगों ने कांग्रेस जनों को हाथों हाथ लिया व कांग्रेस पार्टी से जुड़ने की इच्छा जताई। बताते हुए प्रसन्नता होती है कि अब थारू क्षेत्र की जनता मौजूदा भा ज पा की केंद्र सरकार से ऊब चुकी है व कांग्रेस पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष के साथ पलिया नगर अध्यक्ष आबिद हुसैन खां, ब्लॉक उपाध्यक्ष पूर्व प्रधान रामचन्द्र सिंह, आदिल खान, संदीप गौतम, आसाराम, रामचंदर बन्दर्भरारी, बाबूराम, महाराज,राममिलन ,दरबारी ,रामू, सिद्धू, बदला ,जय बहादुर ,राम फकीर, राजेश कुमार, कन्हैया लाल, बंधु राम नंदू राम ,लबरा, शालिग्राम, भजनलाल, परसराम ,नारायण ,बबलू आदि दर्जनो कांग्रेसजन मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments