राम मंदिर निर्माण कार्य में दिया चंदा
लखीमपुर खीरी Jan 25, 2021 at 11:54 PM , 212तहसील मितौली के ग्राम पंचायत ढाखा के भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर संयोजक समाजसेवी युवा प्रधान उम्मीदवार अनुज पांडेय ने आज दिनांक 24 जनवरी 2021 को अयोध्या में हो रहे राम मंदिर निर्माण में 2100 सौ रुपए की धनराशि दिया जो कि कई साथी अमित बाजपेई जी अमित सिंह जी सर्वेश सिंह जी यदि लोग चंद्रिका सिंह सुंदर सिंह महाविद्यालय पर मौजूद रहे अनुज पांडेय ने बताया कि यह मोदी सरकार का अहम योगदान रहा है जोकि राम मंदिर जैसे कार्य को पूरा करने में योगदान दे रहे हैं आज हम सभी लोगों को खूशी हो रही है जो हमारे देश भारत में श्री राम मंदिर जैसे कार्यों का निमार्ण कार्य हो रहा है व विपक्षी दलों को यह सोचना चाहिए कि देश में जब तक मोदी जी है व हमारे उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार है तब तक हम लोगो को किसी भी तरह चिंता करने की जरुरत नहीं है कि 2022 में फिर 1 बार योगी आदित्यनाथ जी की सरकार आयेगी।
सेमिनार का हुआ आयोजन
कस्बा संपूर्णानगर मैं दिव्य पैरामेडिकल कॉलेज इंस्टिट्यूट में सेमिनार का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि डॉक्टर अनिल कपूर पलिया रहे सेमिनार में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार विमर्श रखें और इस कॉलेज के संस्थापक प्रेम प्रकाश कुशवाहा का धन्यवाद दिया कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठाया है जो संपूर्णानगर का नाम रोशन करेगा और इस कॉलेज से पढ़कर निकलने वाले बच्चे क्षेत्र समाज व देश का नाम रोशन करेंगे कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए राष्ट्रीय बालिका दिवस भी 24 जनवरी को था इस अवसर पर भी वक्ताओं ने अपने विचार रखे नारी शक्ति पर जोर दिया की बेटियां पड़ेगी तभी बढ़ेगी शिक्षा बेटियों का जन्मसिद्ध अधिकार है समाजसेवी रवि गुप्ता फुरकान अंसारी हरिवंश साहनी इंद्रजीत सूरी ऋषिकेश सिंह डब्लू कृष्णा नगर अजय तिवारी डॉक्टर अजीम खानसीईओ पलिया उप जिला अधिकारी पलिया किसान सहकारी चीनी मिल के प्रबंधक डॉ भगत सिंह आजाद इश्तियाक अहमद खान पूर्व प्रधान कुलविंदर सिंह कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किया बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया उपस्थित सभी समाज सेवियो ने प्रेम प्रकाश कुशवाहा जी के इस कदम को बहुत सराहनीय ठहराया।
सरकारी धन का दुरुपयोग किये जाने का आरोप
लखीमपुर खीरी। नगर पंचायत सिंगाही में नगर पंचायत के द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श योजना के अंतर्गत अटल पार्क का निर्माण मेला मैदान की भूमि में किये जाने के विरोध में लामबंद हुये कस्बावासी मेला मैदान की जगह पर पार्क के निर्माण कार्य को रुकवाये जाने के सम्बंध में विभागीय उच्चाधिकारियों सहित मुख्यमंत्री से की शिकायत वहीं मुख्यमंत्री को भेजे गये शिकायती पत्र में कस्बावासियों ने बताया कि नगर पंचायत के द्वारा वार्ड नम्बर 4,व 1 में जिन सड़कों के निर्माण के लिये योजना के अंतर्गत टेंडर निकाला गया है वह सड़कें हाल ही में बनी थीं उन सड़कों का पुनः निर्माण किये जाने को लेकर नगर पंचायत द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग किये जाने का भी आरोप लगाया ।
हेल्थ डेस्क बोर्ड की रैंकिंग में प्रथम स्थान
लखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी उत्तर प्रदेश हेल्थ डेस्क बोर्डनीति आयोग की दिसंबर 2020 माह की रैंकिंग में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।अधीक्षक डॉ 0बी0 के0 स्नेही ने बताया कि सम्पूर्ण जनमानस को सर्वक्षेष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए शासन द्वारा नीति आयोग के तहत कुछ महत्वपूर्ण इंडिकेटेरो पर ध्यान दिया जा रहा है।इसमे सभी गर्भवती महिलाओं का चेकअप ओर टीकाकरण, समस्त जांचे ओर बच्चों का टीकाकरण ओर संस्थागत प्रसव बो भी ट्रेनड वर्कर्स द्वारा आदि शामिल है।नीति आयोग में सभी गर्भवती महिलाओं ओर बच्चों का पोर्टल पर समय से रजिस्ट्रेशन उनकी चारों जांचे खून और पेशाव , बी पी ,शुगर , एच आई वी, सिफलिस, की जांचे आदि के साथ एनीमिया रोग की स्क्रीनिंग ओर ट्रीटमेंट शामिल है।टीबी के मरीजो का नोटिफिकेशन ओर उनका समय से ट्रीटमेंट आदि शामिल है ।पूरे प्रदेश में लखीमपुर खीरी को 62 वी रेंक मिली। खीरी जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर प्रथम ,फरदान दूसरे ,कुम्भी तीसरे, बांकेगंज चैथे ओर पलिया पांचवें, स्थान पर रहा।डॉ0 स्नेही ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय के उचित मार्गदर्शन ओर सम्पूर्ण कर्मचारियों द्वारा पूरी मेहनत और लगन से कार्य किया गया है जिस कारण ये प्रथम रेंक लगातार दूसरी बार प्राप्त हो सकी। इससे पहिले नवंबर माह में भी प्रथम रेंक प्राप्त हुई थी।भविष्य में भी पुरी कोशिश रहेगी कि ब्लॉक की रेंक यू ही बरकरार बनी रहे ओर मेरा मुख्य उद्देश्य है कि ब्लॉक की समस्त जनता को सर्वक्षेष्ठ प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके।
जेल भेजा गया
लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार ढुल द्वारा अपराधों की रोकथाम में अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक मितौली शीतांशु कुमार तथा थाना प्रभारी मितौली अनिल कुमार सैनी गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त संतोष उर्फ रोमी निवासी सरेली को एक वारंट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है जन चर्चा के अनुसार अभियुक्त संतोष उर्फ रोमी पुत्र अर्जुन उर्फ विश्वनाथ एक शातिर किस्म का अपराधी है अभियुक्त के विरुद्ध सीतापुर तथा लखीमपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियोग पंजीकृत है
प्रधानमंत्री आवास योजना में मची है लूट
ग्राम पंचायत के आवासों में लाखों की लूट
लखीमपुर खीरी। एक तरफ प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट पैसा ट्रांसफर करते हैं वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत दुबहि के ग्राम प्रधान द्वारा लाभार्थियों से पहली किस्त पर ही 10000 हजार रुपए ले लिए जाते हैं हम बात करते विकास खण्ड निघासन की ग्राम पंचायत दुबहा की जो बयान में खुद लाभार्थियों द्वारा सोशल आडिट कराने आई टीम के समक्ष दिया गया ग्राम पंचायत दुबहा में 20 जनवरी 2021 को सोशल आडिट किया गया सोशल आडिटर राजेंद्र द्वारा मनरेगा के अंतर्गत हुये कार्या व प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने आवसो का भी भौतिक सत्यापन किया गया भले ही यह अलग बात है कि भौतिक सत्यापन के समय मनरेगा के कार्यों का अभिलेखों से मिलान करना उचित नहीं समझा इसके पीछे क्या कारण है पता नहीं आवास के सत्यापन के समय लाभार्थियों ने अपनी पीड़ा सोशल आडिट टीम के सदस्य राजेंद्र के समक्ष व्यक्त की 35 लाभार्थियों में से 20 लाभार्थियों ने प्रधान द्वारा पहली किस्त के समय 10000 हजार रूपए लेने की बात कही गई जब आडिटर साहब ने लाभार्थियों से पूछा कि पैसा तो आपके बैंक अकाउंट में आता है तो कैशियर साहब आपके हाथों में पैसा देते हैं तब प्रधान कैसे आपसे ले लेते हैं तो लाभार्थियों ने जो जवाब दिया जिससे आप भी दुखी हो जाएंगे और यूपी की लाचार सरकार व्यवस्था भी शर्मसार हो जाएगी क्यो और आखिर कब तक इन भोले भाली ग्रामीणों को लूटा जाएगा जवाब था साहब हमारी बैंक किताब व आधार प्रधान लय लीहिस है जब पैसा आता है तब विनीत लय जायक पैसा निकरवाय देते हैं और 10000 हजार रूपए लय लेते हैं और बाकी हमका दे देते हैं देश की आजादी के 70 साल बाद भी आज ग्रामीणों की ऐसा दर्द की हलात देख कर योगी आदित्यनाथ को शर्म आनी चाहिए लाभार्थियों ने यह भी बताया कि हमारी बैंक पासबुक व आधार कार्ड प्रधान जी के पास जमा है अब शासन व प्रशासन से प्रश्र है कि आखिर क्यों यूपी की जनता सामंतवादी सोच का शिकार है और कुछ सामंतवाद देश के ग्रामीण जनता को अपना दास बनये है यह प्रश्रचिन्ह सिस्टम पर है सोशल आडिट टीम के आगे रहते हैं पर एक पल में ही भ्रम सीसे की तरह चकनाचूर हो गया जब यहां भी एक बहुत बड़े घोटाला दिखाई पड़ता है।
सुधरने लगे सड़क पर अवैध कट
लखीमपुर खीरी। जनपद के लखीमपुर सीतापुर नेशनल हाईवे पर सड़क के साइड में अनाधिकृत रूप से बनाए गए अवैध कट जो लगातार हादसे का कारण बनते जा रहे थे और आए दिन इसी के चक्कर में सड़क दुर्घटनाएं हो रही थी जिनको लेकर प्रमुखता से खबर का प्रकाशन हुआ था।खबर प्रकाशन के बाद हरकत में आए लोक निर्माण विभाग और कार्यदाई संस्था के द्वारा सड़क पर बने अवैध कटों को बनाने का काम शुरू कर दिया गया है तथा होने वाले हादसों पर विराम लगने की संभावना कम हो गई है।बताते चलें कि लखीमपुर से सीतापुर नेशनल हाईवे पर सड़क के डिवाइडर तोड़कर बहुत सारे अवैध कट बना दिए गए थे जिससे लोग अवैध अनाधिकृत कट से अपनी बाइक व अन्य वाहनों को बिना इधर उधर देखे हुए निकलने लगते थे जिससे हाईवे पर चल रहे वाहनों की टक्कर लगने से सड़क दुर्घटनाएं हो जाती थी और लोग असमय काल के गाल में समा जाते थे।इन्हीं हादसों को देखकर प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया गया था जिसको संज्ञान में लेकर के विभागीय अधिकारियों ने रोड पर बने अनाधिकृत कटों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है वहीं चिमनी गांव में लोग सड़क पर कूड़ा डालकर सड़क हादसे का कारण बनाने लगे हैं।
वानप्रस्थ क्लब का वार्षिकोत्सव सम्पन्न
लखीमपुर खीरी। नियमित रूप से प्रतिवर्ष होने वाला क्लब का वार्षिक समारोह क्लब भवन में माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ हुआ । मुख्यातिथि सांसद अजय मिश्र श्टैनीश् ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के अनन्तर इस अवसर पर क्लब के संस्थापक स्व0 द्वारिका नाथ टण्डन के विशाल चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया । क्लब के अध्यक्ष कर्नल सी0 पी0 मिश्र ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया सांसद के कृतित्व और उनके सरल ,सौम्य तथा उदार व्यक्तित्व की सराहना की । समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा क्लब की वार्षिक पत्रिका श्संस्कारश् का विमोचन किया तथा क्लब द्वारा प्रति वर्ष प्रदान किया जाने वाला श्वालेंटियर आफ द ईयर सम्मान श् राजेन्द्र प्रसाद तिवारी श्कण्टकश् को प्रदान किया । वार्षिक आख्या संस्था के सचिव डा0 दयानन्द शुक्ल ने प्रस्तुत की । संगीतकार माधव प्रसाद चतुर्वेदी ने शास्त्रीय गायन और क्लब के वरिष्ठ सदस्य में0 यज्ञदत्त मिश्र ने काव्य पाठ से देश भक्ति की धार बहाई । श्री कण्टक ने राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण गीत से सदन को भावविभोर कर दिया । मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में लखीमपुर जनपद की विकास रैंकिंग का उल्लेख करते हुये श्रेष्ठ बताया । कहा कि आज जनपद में कोई गाँव ऐसा नहीं है जहां बिजली न हो जबकि उनके पूर्व काल मे 4000 गांव बिजली से वंचित थे । उन्होंने क्लब सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुये,समाजहित में क्लब के उत्तरोत्तर विकास हेतु हर सम्भव सहायता का भरोसा दिया । क्लब की ओर से अंत मे श्रीमती शीला टण्डन तथा मुख्य अतिथि को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । समापन राष्ट्र गान से हुआ ।
किस हद तक गिर जाए राजनीति कोई भरोसा नहीं....
लुधौरी खीरी। कभी साइकिल की सवारी तो कभी हाथी पर बैठना और जब काले कारनामे अधिक हो जाए तो मौजूदा सरकार के भजनों में लीन होकर बीजेपी के हो जाना यह सब लुधौरी प्रधान को अधिक भाता है। पांच साल मलाई खाने के बाद मतदाताओं को रिझाने के लिए लुधौरी प्रधान किस हद तक गुजर जाए यह पंचायत का नुमाइंदा सोंच भी नही सकता। अपने काले कारनामो को छिपाने के लिए भगवा चादर ओढ़कर जैसे तैसे कार्यकाल को गुजार दिया उंसके बाद अपनी बिरादरी और एससी मतदाताओं को रिझाने के लिए फिर से पैतरा बदलकर हाथी पर सवार हो लिए इतने रंग तो गिरगिट भी नही बदलता । जब यह एक पार्टी के ना हो सके तो पंचायत की जनता के क्या होंगे...?
कॅरियर टाॅक कार्यक्रम में आईआईटी अंशिका व वैभव
लखीमपुर खीरी। एल.पी.एस.डायरेक्टर हर्षित सिंह की कॅरियर टाॅक में आईआईटीयन अंशिका वर्मा व वैभव चन्द्रा ने वेबिनार में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों को आई.आई.टी. में चयनित होने के लिए महत्त्वपूर्ण टिप्स दिये। उन्होंने बताया कि आई.आई.टी. में चयनित होने के लिए छात्रों को पूरे पाठ्यक्रम की नियमित पढ़ाई करना चाहिए। आंकिक प्रश्नों का रोज अभ्यास करना, नियमों को याद रखना व लिख-लिखकर तैयारी करना जरूरी होता है। अपनी रुचियों के अनुसार पाठ सहगामी क्रियाओं में भी हिस्सेदारी निभाएं जिससे पढाई में रूचि बनी रहे । लगातार फोकस्ड स्टडी करें, सफलता जरूर मिलेगी।
नगर पंचायत बनवा कर ही दम लेंगे
लखीमपुर खीरी। हर हाल में पलिया को जिला और संपूर्णानगर को नगर पंचायत बनवा कर ही दम लेंगे। रवि गुप्ता दिव्य पैरामेडिकल कॉलेज एंड इंस्टीट्यूट का एक कार्यक्रम संपूर्णानगर स्थित इंस्टीट्यूट के एमडी प्रेम प्रकाश कुशवाहा द्वारा आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए कार्यक्रम में पलिया नगर के भाजपा नेता समाजसेवी रवि गुप्ता भी अतिथि के रूप में पहुंचे रवि गुप्ता ने मंच से अपने संबोधन में संपूर्ण नगर वासियों को भरोसा दिलाया कि उनकी लड़ाई लगातार जारी है जब तक पलिया जिला नहीं बन जाता है वह चैन से नहीं बैठेंगे और हर हाल में संपूर्णानगर को नगर पंचायत का दर्जा दिला कर ही दम लेंगे इसके लिए वह शासन एवं प्रशासन स्तर पर लगातार प्रयास करते रहेंगे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में पलिया से पहुंचे पलिया रत्न डॉ एके कपूर साहब , एवं विशिष्ट अतिथियों में एडीएम साहब संपूर्ण नगर चीनी मिल के जीएम श्री आजाद भगत सिंह, पलिया एसडीएम साहब श्री अमरेश कुमार जी ,पलिया पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री संजय नाथ तिवारी जी, कोतवाल सुनील कुमार सिंह, इंस्टिट्यूट प्रबंधक स्टाफ, पत्रकार आलोक प्रताप सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह ,प्रकाश गुप्ता ,सहित हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे सभी अतिथियों ने इंस्टिट्यूट खोले जाने की जमकर सराहना की और क्षेत्र में इस ओर ध्यान दिए जाने के लिए एमडी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की
कोरोना वारियर्स को सम्मानित करना सराहनीय कदम
लखीमपुर खीरी। बीते सप्ताह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित एक समारोह के दौरान लॉकडाउन के समय भी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद कई विभागों के कर्मचारियों को प्रोत्साहन हेतु सम्मानित किया गया था। किंतु इस बाबत जिला अस्पताल में कार्यरत कई कर्मचारियों ने असंतोष जाहिर किया है। नाम ना छापने की शर्त पर जिला अस्पताल लखीमपुर में कार्यरत कुछ कर्मचारियों ने कहा कि कोरोना वारियर्स को सम्मानित करना जिला प्रशासन का एक सराहनीय कदम है, किंतु इस दौरान किस आधार पर वारियर्स को सम्मान देने का चयन हुआ यह समझ से परे है। हालांकि कोरोना काल के दौरान पत्रकार भी निरंतर अपनी जान जोखिम में डालकर डटे हुए थे, किंतु जिला प्रशासन को उनकी याद भी नहीं आई।
लखीमपुर खीरी। अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा सभा के लिए मेहनत व लगन को देखते हुए जनपद के शिवाला पुरवा निवासी मोहम्मद असलम हुसैन को लखीमपुर इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू खान द्वारा दिए गए मनोनयन पत्र में मो० असलम को अध्यक्ष का कार्यभार सौंपते हुए सभा को मजबूत बनाने के साथ ही सभी वर्गों को साथ लेकर उनके हक की आवाज बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उनके मनोनयन पर शिवाला पुरवा समेत संपूर्ण क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।
लोक सभा सत्र में रखेंगे पेंशनर्स की समस्याएं
लखीमपुर-खीरी। ईपीएस 95 पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सांसद लखीमपुर अजय मिश्रा से संसद कार्यालय लखीमपुर में मुलाकात कर इपीएस95पेंशनर की समस्याओं से अवगत कराया। इस संबंध मे समिति के मंडलीय समन्वयक शमशुल हसन सिद्दीकी ने सांसद ने अवगत कराया कि इस संबंध में राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमोंडर अशोक राउत के साथ लगभग 50सांसदों ने इपीएस95पेंशनरों हेतु कोसीयारी समिति की सिफारिशों के अनुरूप7500़डी. ए.एवम् चिकित्सा सुविधा की मांग केंद्र सरकार से की जाती रही है। सांसद महोदय द्वारा बताया गया कि प्रकरण इनकी जानकारी में है और आगामी लोक सभा सत्र में इस मसले को रखेंगे। इस अवसर पर जिला सचिव श्री सूर्य प्रकाश मिश्रा,सत्य प्रकाश अवस्थी,एवम् पुतान लाल उपस्थित रहे।
पराक्रम दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया
लखीमपुर खीरी। युवराजज दत्त महाविद्यालय मे संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार तथा विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुपालन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सुभाष चंद्रा के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की टैगोर इकाई द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में सुभाष चंद्र बोस का योगदान विषय पर भाषण प्रतियोगिता व एन.एस.एस टैगोर वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय के सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।तथा स्वतंत्रता संग्राम में सुभाष चंद्र बोस के योगदान के विभिन्न आयामों पर अपने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ नूतन सिंह, डॉक्टर ज्योति पंत, असिस्टेंट प्रोफेसर विजय प्रताप सिंह व असिस्टेंट प्रोफेसर दीपक बाजपेई ने निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में सक्रिय योगदान दिया।भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं में आलोक कुमार ने प्रथम विमलेश कुमार व सौरभ शुक्ला ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा आशीष कुमार मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में साहिबा, प्रवीण व ब्रजेश मिश्रा क्रमशरूचतुर्थ व पंचम स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता के अंत में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ डीके सिंह व डॉ विशाल द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का संपूर्ण जीवन उनके पराक्रम और शौर्य की गौरव गाथा है। हम सबको उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। प्राचार्य डॉ. मालपानी ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर बधाई देते हुए कहा कि सभी छात्र छात्राओं को अपने विषयों की पाठ्य सामग्री के साथ-साथ महापुरुषों के जीवन दर्शन एवं राष्ट्र के प्रति योगदान को जानना चाहिए। जिससे भविष्य निर्माण में सहायता मिलती है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा आजाद हिंद फौज को दिया गया नारा आज समस्त भारतीय सशस्त्र बलों में अभिवादन के रूप में स्वीकार है। वास्तव में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन दर्शन मातृभूमि के लिए त्याग एवं संघर्ष का अप्रियतम उदाहरण है।
खुद के संसाधनों से गरीबों की सेवा
मितौली खीरी। न किसी राजनैतिक पार्टी से न किसी मदद से स्वयम अपनी कमाई और खुद के संसाधनों से जब कोई गरीबों की सेवा करता है उसकी भूरी भूरि प्रसंशा की जाती है। ऐसे सराहनीय कार्य करने वाले समाज सेवी को यदि गरीबों का मसीहा कहा जाय तो कोई अतिशयोक्ति नही होगी। मितौली खीरी। प्रति वर्ष की तरह समाज सेवी पति-पत्नी ने ठंठ के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दर्जनों गांवों के तीन सौ से अधिक गरीब, असहाय, विधवा और बृद्ध महिलाओ को कम्बल वितरित किए गए। मूलरूप से विकास खंड की ग्रामपंचायत किरमानी के रहने वाले निर्देश सिंह तथा पत्नी पूनम सिंह अपनी कमाई मे से निरंतर गरीब असहाय बृद्ध तथा विधवा महिलाओ की मदद करते रहते हैं । इसी क्रम में प्रतिवर्ष की तरह बबौना निवासी ज्ञानेंद्र सिंह के सहयोग से क्षेत्र के गांव बबौना में किरमानी, पिपरझला, उसरी, ओदारा, खुर्दा,महमदपुर,अंधरौला, जलालपुर, हसनपुर, कचियानी, बबौना, ढखिया, कस्ता और संडिलवा सहित दर्जन भर से अधिक गांवो के तीन सौ से अधिक गरीब ,विधवा ,बृद्ध असहाय महिलाओ को कड़ाके की सर्दी से बचाने हेतु कम्बल वितरित किए गए। वृद्ध और गरीब कम्बल पाकर चेहरे खुसी से खिल उठे ,और कम्बल देने वाले जोड़े को दुवाएं देते नही थके। इस अवसर पर तहसील मितौली के अधिवक्ता वीरेंद्र मिश्र, गन्ना सहकारी समिति मैगलगंज के अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, अमरेश सिंह(बाबा ठाकुर), राधे वीरेंद्र सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जिले की सभी सीमाओं पर बैरियर
मैगलगंज खीरी। ट्रैक्टर रैली को लेकर सख्त हुआ प्रशासन जगह जगह सड़कों पर लगा दी गई बैरी कैटिंग मुस्तैदी से की जा रही चेकिंग लगभग जिले की सभी सीमाएं पर बैरियर लगाकर बराबर चेकिंग की जा रही कोई भी किसानों का जत्था ना निकलने पाए लखनऊ में किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है जिस में भी कुछ किसान जा रहे थे इस पर भी मैगलगंज पुलिस बराबर नजर बनाए हुए हैं दिल्ली जाने वाले किसानों पर भी नजर रखी जा रही है और सीतापुर सीमा पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है । मैगलगंज क्षेत्र के आज तमाम छोटे किसानों से बात की तो उन्होंने बताया हमें इस बिल से कोई परेशानी नहीं है हम लोग धरना प्रदर्शन में भी नहीं जा रहे हैं क्योंकि हमारा परिवार का खर्च कौन उठाएगा अगर हम धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए चले गए तो यहां बच्चे भूखे मर जाएंगे और रही बात किसान बिल की तो हमें नहीं लगता कि कि इसमें हमें कोई परेशानी होगी क्योंकि हमे सरकार की तरफ से पैसे भी आ रहे हैं राशन भी मिल रहा है गन्ना भी बिक रहा है इसलिए हम धरना प्रदर्शन मैं नहीं जा रहे हैं।. सपा नेता क्रांति कुमार सिंह की अगुवाई में सैकड़ों किसानों ने छब्बीस जनवरी पर मोहम्मदी में अंबेडकर पार्क में झंडा फहराने के लिए किसानों को कर रहे इकट्ठा सपा नेता किसानों को ले जाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं इसी कड़ी में क्रांति कुमार सिंह ने सैकड़ों की संख्या में महुआढाब अलियापुर और सेमरा घाट गांव से किसानों को इकट्ठा किया और 26 जनवरी को अंबेडकर पार्क मोहम्मदी में झंडा फहराने के लिए तैयारी कर रहे हैं राजबहादुर किसान निवासी बीरमपुर हमारे पास 2000 आ रहे हैं हमें धरना प्रदर्शन करने की क्या जरूरत है हमारा गन्ना भी बिक रहा है।
अटल पार्क का शिलान्यास
सिंगाही खीरी। सरकार की महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत डेढ़ करोड़ की लागत से पण्डित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना से बनने जा रहे अटल पार्क का शिलान्यास करने पहुंचे खीरी सांसद अजय कुमार मिश्र व निघासन विधायक शशांक वर्मा ने भूमि पूजन के साथ पहली ईंट रखकर पार्क का शिलान्यास किया उसके बाद सांसद व विधायक ने नगर के मैरिज हाल में पहुंचकर सभा को संबोधित करते हुए खीरी सांसद ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई और विश्व में भारत को शिखर पर पहुंचाने वाले देश के प्रधानमंत्री के द्वारा जनहित में चलाई जाने वाली योजनाएं का भी बखान किया इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर पंचायत सिंगाही भेडौरा में आज बालिका दिवस के शुभ अवसर पर नगर पंचायत द्वारा डेढ़ करोड़ की लागत से प्रस्तावित अटल पार्क का भूमि पूजन के पश्चात न्यू की पहली ईंट रखकर खीरी सांसद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया उसके पश्चात सभा को संबोधित करते हुए भारत सरकार की उज्जवला योजना, आवास योजना, स्वास्थ्य जैसी विभिन्न योजनाओं का बखान करते हुए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया वह महिलाओं का इस प्रजातांत्रिक देश में सर्वोत्तम स्थान पहुंचाने की भी बात कही उनके पोषण व महिला अपराध के प्रति गंभीर प्रशासन चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था करने का भी सरकार के उद्देश्य के बारे में बताया तथा कृषि बिल के विरोध में सड़कों पर उतरे लोगों को गैर राजनीतिक दल बताते हुए कहा कि यह किसान बिल किसानों के लिए अति लाभदायक है इससे बिचैलियों का खात्मा होगा वह किसान अपनी उपज का सही मूल्य पा सकेंगे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष उत्तम कुमार मिश्रा,अर्बन कॉपरेटिव बैंक के संचालक सुनील बत्रा,सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह, सिंगाही थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, पूर्व चेयरमैन प्रदीप पुरवार, सिंगाही मण्डल अध्यक्ष विकास मिश्रा सहित क्षेत्र से आये हुए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments