डीएम ने किया जिला स्तरीय तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ जीआईसी में आयोजित हुई विज्ञान प्रदर्शनी, जिलेभर के 77 विद्यालयों ने किया प्रतिभाग

लखीमपुर खीरी , 174

लखीमपुर खीरी। बुधवार को समग्र शिक्षा अभियान उत्तर प्रदेश के तहत जिला स्तरीय तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला मुख्यालय जीआईसी प्रांगण में हुआ। जिसका शुभारंभ डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी व जीआईसी प्रधानाचार्य डॉ आरके आर्य के साथ लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर मौजूद छात्र-छात्राओं से उनके प्रोजेक्ट से संबंधित जानकारी ली। उनका उत्साहवर्धन किया। डीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि इन प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ाता है। उनकी सोच में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है। बचपन से ही बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में अभिरुचि पैदा करें। ताकि वह आगे चलकर भारत के सुनहरा भविष्य बने। आज के बच्चे कल का भविष्य है। इसलिए उन्हें विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से विज्ञान के जोड़कर उनका भविष्य संवारे। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने विज्ञान प्रदर्शनी की प्रासंगिकता एवं रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग इस प्रकार की प्रदर्शनी के आयोजनों से बच्चों की बौद्धिक एवं तार्किक क्षमता में वृद्धि करेगा। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के 77 विद्यालयों द्वारा एक-एक स्टाल लगाए गए। जिसमें 44 राजकीय विद्यालय, 26 सहायता प्राप्त विद्यालय व 09 निजी क्षेत्र के विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 220 छात्र एवं छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा। विज्ञान प्रदर्शनी में भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान जीव विज्ञान एवं गणित विषय के विशेषज्ञ और विज्ञान प्रदर्शनी के जूरी मेंबर बनाए गए। विजेता प्रतिभागियों को प्रदर्शनी के अंतिम दिन अपराहन 12 बजे सम्मानित किया जाएगा।
 

Related Articles

Comments

Back to Top