खिचड़ी भोज में भाजपा नेता हुए सम्मानित

लखीमपुर खीरी , 235

पलियाकलां/गोला गोकर्णनाथ-खीरी)। कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति गोला द्वारा आयोजित खिचड़ी भोज में मुख्य अतिथि के रूप में आमन्त्रित भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद रेखा वर्मा के आगमन पर ममरी में भाजपा विधायक अरविंद गिरि के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। ममरी में ही आयोजित सभा में अपने स्वागत से अभिभूत सांसद ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति का ध्यान रखते हुए तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। सरकार जो किसानों के लिए बिल लेकर आई है वह पूर्णतयः किसानों के लिए जनकल्याणकारी है। विपक्ष किसानों को गुमराह करने का कार्य कर रहा है। उक्त अवसर पर नवनिर्वाचित स्नातक विधान परिषद सदस्य इंजीनियर अवनीश कुमार पटेल व निघासन विधायक पटेल शशांक वर्मा का भी भव्य स्वागत हुआ। विधायक अरविंद गिरि ने भी उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर धर्मेंद्र गिरि “मोंटी”, अजय गिरि, सरताज खान, अमित त्रिपाठी,संदीप शुक्ला, दिलीप यादव, राहुल भारती, विनीत पांडेय, शेरू वर्मा, राधे प्रधान, सुरजीत सिंह, राम गोपाल, अतुल वर्मा, अंशु सैनी, सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top