यूपी में आम आदमी पार्टी की तैयारी जोरों पर 2022 आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी अभी से शुरू
लखीमपुर खीरी Jan 19, 2021 at 08:12 PM , 173पलियाकलां-खीरी। आम आदमी पार्टी की स्टार प्रचारक ज्योति प्रीत कौर पंजाब से पलिया पहुंच कर लगातार पलिया विधानसभा क्षेत्र में गांव गांव में जाकर मीटिंग कर के लोगो से मिल रही हैं और आम आदमी पार्टी के नीतियों के बारे में लोगों को बता रही हैं और साथ में एक नारा भी दिया गया है दिल्ली को चमकाया है अब यूपी की बारी है। पलिया तहसील में आम आदमी पार्टी की ओर से किसान विरोधी बिल के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया जिसमें किसानों के खिलाफ तीन काले कानून पार्लियामेंट में पास करके केंद्र सरकार ने रविवार को राष्ट्रपति हस्ताक्षर करवाए गए थे अभी तक 80 किसानों शहीद हो चुके हैं काले बिलों को रद्द करके किसान के हित में कानून बनाए जाएं एमएसपी लागू किया जाए यह सारी मांगे आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक ज्योति प्रीत कौर ने एसडीएम पलिया के माध्यम से प्रधानमंत्री से निवेदन किया है कि 26 जनवरी से पहले बिल रद्द करके किसानों को खुशहाल करके अपने घर भेजा जाए इसी मांग को लेकर आज पलिया तहसील में ज्ञापन दिया गया ज्ञापन देते समय मौजूद रहे स्टार प्रचारक ज्योति प्रीत कौर,पलिया विधानसभा अध्यक्ष निर्मल सिंह,पलिया विधानसभा महासचिव व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य बलदेव सिंह, पलिया विधानसभा प्रभारी वारिस अली, अजय गौतम, उस्मान, शहाबुद्दीन, अजीत सिंह, सीवाईएसएस से राजेंद्र सिंह पार्टी के आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लखीमपुर खीरी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी के आवाह्न पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू के दिशानिर्देश के अनुसार जनपद लखीमपुर खीरी के ब्लॉक निघासन की न्याय पंचायत लुधौरी, सिंगाही कला,फूलबेहड़ की न्याय पंचायत सुन्दरवल, अग्गर, धौरहरा की न्याय पंचायत सिसैया कला लखीमपुर की न्याय पंचायत लगुचा पर संगठन सृजन अभियान में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश माननीय श्री जफर अली नकवी जी, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव, जिला प्रभारी माननीय श्री कुमुद गंगवार रहे। जिला अध्य्क्ष श्री प्रहलाद पटेल जी शहर अध्यक्ष सिद्दार्थ शंकर त्रिवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी सहजेंद्र दिक्सित, भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक सूरज सिंहके नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगठन प्रभारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि का स्वागत जिला अध्य्क्ष श्री प्रह्लाद पटेल ने किया। उपस्थित ब्लॉक अध्यक्ष अफसर अली,रामकिशोर, रामप्रसाद विश्वकर्मा का भी स्वागत किया गया। बतौर मुख्यातिथि श्री जफर अली नकवी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा- केंद्र सरकार को किसान बिल पर पुनर्विचार करके बिल वापसी करनी चाहिए उेच पर कानून बनाना चाहिए। आज देश के किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसान अपने हितों की रक्षा के लिए सड़कों पर है। पूंजीपतियों के हाथों में किसानों के भविष्य को सौंपने पर सरकार आमादा है। आज देश का किसान कराह रहा है सरकार आँख मूंद कर बैठी है। आंदोलन च रहा है ठंढ़ में किसानों की मौते हो रही है। सरकार को तुरंत बिल वापसी करनी चाहिए। देश के किसानों के हितों की रक्षा के लिये कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री कुमुद गंगवार ने कहा- संगठन सृजन अभियान द्वारा श्रीमती प्रियंका गांधी जी के सन्देश को गाँव गाँव पहुचाया जा रहा है।ग्रामीण क्षेत्र के मजदूर, किसान नवजवान बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे है। किसान आशा भरी निगाहों से अपना व अपने खेत खलिहान की रक्षा की उम्मीदें सिर्फ व सिर्फ कांग्रेस पार्टी से कर रहा है। जिलाअध्यक्ष श्री पटेल ने कहा - संघठन सृजन अभियान में सभी कार्यकर्ताओं की लगन मेहनत से आज जनपद की लगभग सभी ब्लॉकों पर कमेटी गठन का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। लोग बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। शहर अध्यक्ष, सिद्दार्थ शंकर त्रिवेदी, श्रीसहजेंद्र ने भी बैठक को सम्बोधित किया। मोहन चंद्र उप्रेती, कैप्टन मोनीष अली नकवी के के मिश्रा, के के दिक्सित, राजेन्द्र गुप्ता, रवि गोस्वामी, ललित वाल्मीकि आदि लोग शामिल रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments