नवयुवकों ने वाहनों पर लगवायी रेडियम पट्टी
लखीमपुर खीरी Jan 19, 2021 at 08:12 PM , 159ओयल-खीरी। सर्द मौसम और घने कोहरे के बीच संभावित दुर्घटनाओं पर विराम लगाने हेतु नगर के कुछ नवयुवकों द्वारा सड़कों पर दौड़ने वाले कृषि वाहनों पर निःशुल्क रेडियम पट्टियां लगवाई गई। नगर के नवयुवक सुमित सिंह, संदीप गुप्ता, नितेश कुमार वर्मा, रोहित सिंह, कुन्दन सिंह ने कस्बे की डायल 112 पुलिस की मदद से बिना रेडियम पट्टी के सीतापुर-लखीमपुर फोरलेन पर दौड़ायी जा रही ट्रैक्टर ट्रालियों को बीती साम 5 बजे से रात्रि 11बजे तक बेहजम तिराहे के निकट व आज प्रातः 8 बजे से दोपहर 12बजे तक स्टेशन रोड स्थित विद्युत उपकेन्द्र के निकट वाहनों को रोंकर रिफ्लेक्टर (रेडियम पट्टी) अपने हाथों से लगाये। इस दौरान पुलिस के डायल 112 प्रभारी संतोष तिवारी, सिपाही रामबिलास, चालक रामनरेश शुक्ला ने वाहनों को रोंक कर रेफ्लेक्टर लगवाने में नगर के नवयिुवकों का भरपूर सहयोग किया, जो कि नगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा व लोगों द्वारा इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रसंसा की जा रही है।
---------------------
वार्षिकोत्सव में सम्मानित हुए प्रतिभावान बच्चे
ओयल-खीरी। ग्राम मोतीपुर में अवध श्याम लल्ली विद्या संस्थान के द्वारा 13वें वार्षिकोत्सव में गांव के प्रतिभावान छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्था के अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र अवस्थी ने मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा का माल्यार्पण कर साल भेंट कर सवागत किया। जिसके बाद सदर विधायक ने हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले वर्ण अवस्थी व द्वितीय स्थान पाने वाली छात्रा आरिका तिवारी व इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान पाने वाले अमन अवस्थी व द्वितीय स्थान पाने वाली छात्रा रिया अवस्थी, भारती व अंजली को प्रशस्ति पत्र व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान कार्यक्रमें आये जरूरतमंदों को कम्बल भी वितरित किये गये। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी कार्यक्रम को खुशनुमा बनाने के लिये लखनऊ से आये कवि पदम कांत शर्मा (प्रभात) ने ‘‘पर पीड़ा है पाय जगत में, वेदों का बेजोड़ कथन है’’ से समां बांधा। लखनऊ की ही कवयित्री डॉ रश्मि शील ने ‘‘दीप जलाना पड़ता है उजियारा करने सांझ ढले, कुछ तो खोना पड़ता है कुछ पाने को जब हम निकले’’, डॉ सीमा गुप्ता ने ‘‘चंद सपने कुछ ख्वाइशें है मेरी दुनिया को बदलने की चाहते हैं मेरी’’ समां बांधा तो कवि कमलेश मौर्य मृदु व बाराबंकी से आये कवि संदीप अनुरागी ने भी काव्य पाठ कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र त्रिपाठी, ग्राम प्रधान सोहित अवस्थी, श्रीकांत अवस्थी, शुशील अवस्थी, मनीष अवस्थी, बिपिन बिहारी शुक्ला सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बैडमिंटन टूर्नामेंट हुआ
लखीमपुर खीरी। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बहुप्रतीक्षित बैडमिंटन टूर्नामेंट नगर की जेसीआई संस्था द्वारा आफीसर्स कालोनी स्थित राइफल्स क्लब के कोर्ट पर करवाया गया। इसमें 16 टीमों द्वारा सहभागिता रही। संस्थाध्यक्ष देवेश गुप्ता के नेतृत्व में होने वाली इस प्रतियोगिता के निदेशक कनिष्क बरनवाल व वासिफ खान तथा प्रभारी संयुक्त रूप से अतिन गर्ग, अमित मिश्रा, सौरभ वर्मा व कुलदीप गुप्ता रहे। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी, खीरी श्री अरविन्द सिंह, विशिष्ट अतिथि के तौर पर एडीएम खीरी श्री अरुण कुमार सिंह, एडीजे श्री परवेज अख्तर व श्री पवन शुक्ला तथा सिविल जज श्री संदीप चैधरी सम्मिलित हुए। अतिथियों ने जेसीआई के संस्थापक सर हेनरी गिसिन्वियर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया। जेसीआई एमरान बैडमिन्टन प्रीमियर लीग के समापन व पुरस्कार वितरण सत्र का संचालन मीडिया प्रभारी आर्येन्द्र पाल सिंह ने किया। बालिकाओं में प्रतिभा व अंजली की जोड़ी विजेता तथा नगमा व पल्लवी की जोड़ी उपविजेता बनी। इसी प्रकार अण्डर 18 बालक वर्ग में मृदुल व अमन कुमार राना की जोड़ी विजेता तथा अल्शफत खान व दुष्यन्त पाठक की जोड़ी उपविजेता बनी। प्रमुख मुकाबले में इन्फिनिटी क्लब बिसवां के अल्ताफ आलम खान, मोहम्मद आसिफ इकबाल, अनुतोष कमल व अनिल जायसवाल की टीम ने विजेता ट्राफी अपने नाम की और वहीं लालपुर ईवनिंग क्लब,लखीमपुर के अंकुश केसवानी, आकाश केसवानी व दीपक अग्रवाल की टीम को उपविजेता ट्राफी से नवाजा गया। अतिथियों ने अपने उद्गार व्यक्त किए। विशेष सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया। इस प्रीमियर लीग में 16 टीमों ने सहभागिता की थी। खिलाड़ियों के सा संस्था के राहुल माथुर, हिमांशु गुप्ता, मोहित वर्मा, राजीव राय, राजेश गुप्ता आदि सम्मिलित रहे।
आयुष मंत्रालय के सुझावों ने भारत में कोरोना संकट कम किया
लखीमपुर खीरी। साल 2021 के साथ कोविद वैक्सीनेशन भी शुरू हो गया है, जिसके चलते देश भर में सकारात्मकता की लहर दौड़ पड़ी है। विश्वव्यापी संकट का तोड़ भारतीय नायकों ने निकाल लिया है, जो हमारे लिए गर्व का विषय है। किंतु हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जिस समय यह अंजान खतरा हमारे ऊपर पूरी तरह से हावी था उस समय यूनिसेफ आदि तमाम समाजसेवी संस्थाओं में कार्यरत रियल लाइफ हीरो व भारतीय आयुष मंत्रालय के सुझावों ने भारत में इस संकट को फैलने से काफी हद तक रोके रखा। कोरोना ने जहां बड़े बड़े देशों के गुरूर को चकनाचूर कर दिया, तो वहीं भारत की असली ताकत को दुनिया भर में सलाम किया गया। इस दौरान शहरों से लेकर गावों तक तमाम तरह के जागरुकता अभियान चलाए गए और साथ में आयुष मंत्रालय ने भारतीय रसोई में उपलब्ध रहने वाली खाद्य सामग्रियों के प्रयोग से काढ़ा आदि बनाकर इसका सेवन कर इम्यून सिस्टम को मजबूत कर इस जानलेवा बीमारी से लड़ने की हिम्मत दी। किंतु इन सबका सूत्रधार बना देश का मीडिया, जिसके माध्यम से लोगों में इस अंजान संकट से निपटने की हिम्मत बनी रही, जिसका परिणाम आज हमारे सामने है। दुनिया ने आज कोविद पर विजय पाने की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है, और ये एक नई शुरुआत है, जहां भारत विश्वगुरु की भूमिका निभा रहा है। आज विश्व के कई विकसित देश भारत में बनी कोवीशील्ड की मांग कर रहे है, जो हमारे लिए गर्व का विषय है। एक नए कल की शुरुआत में भारत की भूमिका अग्रणी है, जिसका लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है।
एलपीसीपीएस ने मनाया ओरिएंटेशन डे
लखीमपुर खीरी। लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से संस्थापक प्रबन्धक डाॅ0 एस पी सिंह, डायरेक्टर गरिमा सिंह, डायरेक्टर हर्षित सिंह और कॉलेज के डीन एकेडमिक्स डाॅ0 एल एस अवस्थी उपस्थित रहे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कॉलेज की तमाम योजनाओं से छात्रों को रूबरू कराया गया। डाॅ0 एसपी सिंह ने बताया कि किस तरह लखनऊ पब्लिक कॉलेज आफ प्रोफेशनल स्टडीज लगातार अपनी गुणवत्ता में सुधार के नए आयाम रच रहा है, और उत्तर प्रदेश के शीर्ष शिक्षण संस्थानों की दौड़ में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज का अगला कदम नैक की ए ग्रेड कॉलेज श्रेणी में प्रवेश करना है। हम कोरोना की चुनौती से उबर करके वापस अपनी नई रफ्तार पकड़ने के लिए कार्यरत हैं। कॉलेज के डीन एकेडमिक्स डाॅ0 एलएस अवस्थी ने कहा कि आज हमारे कॉलेज के पढ़े हुए बच्चे विश्व भर में अपनी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं और हमारा कॉलेज सभी छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा व उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म्स मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
अल्प्राजोलम पाउडर बरामद
निघासन, खीरी। जनपद स्तर पर चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति व वांछित वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी निघासन के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 19.01.2021 को मुखबिर की सूचना पर निघासन पुलिस बल द्वारा ढखेरवा पढुवा मार्ग से नाजिर पुत्र जाविर निवासी ग्राम पठाननपुरवा जनपद खीरी को समय सुबह करीब 06-30 बजे गिरफ्तार किया गया है। जिसकी जामा तलाशी से एक प्लास्टिक की पॉलीथीन में 307 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर की बरामद हुई है। थाना स्थानीय पर नाजिर के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 8/21 स्वापक औषधि एवं मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम अभियोग पंजीकृत किया गया है। नाजिर के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
ई-संजीवनी पोर्टल पर 26161 मरीज का इलाज कर प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान
मोहम्मदी/बरवर-खीरी। पीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद वर्मा ने ई-संजीवनी पोर्टल पर 26161 मरीज का इलाज करने पर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने उपहार देकर सम्मानित किया।
चिकित्सा पेशे को सार्थक बनाते हुए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बरवर प्रभारी डॉ. प्रमोद वर्मा ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से 26161 मरीजों का इलाज किया उनके इस कार्य की जिले भर में प्रशंसा हो रही है। जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि बरवर जैसे पिछड़े क्षेत्र में रहने के बावजूद टैली मेडिसिन पोर्टल पर ऐतिहासिक काम करना किसी चुनौती से कम नहीं। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल व अन्य चिकित्सा अधिकारियों की मौजूदगी में डॉ. प्रमोद वर्मा को लैपटॉप व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वास्थ विभाग में ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से मरीजों को घर बैठे इलाज की व्यवस्था की है इस पोर्टल का प्रयोग कर मरीज अपनी शारीरिक व्यथा की संपूर्ण जानकारी चिकित्सक को उपलब्ध करा सकते हैं और संबंधित चिकित्सक पोर्टल के माध्यम से शारीरिक लक्षण की जांच रिपोर्ट आदि की जानकारी लेकर उसे बेहतर परामर्श व उपचार उपलब्ध कराते हैं। प्रदेश में पहला स्थान पाने वाले बरवर पीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद वर्मा ने अमृत विचार को बताया कि कोरोनाकाल मे मरीजो के सामने कठिन समय लॉक डाउन में घर से निकलने पर पाबंदी थी ऐसे में चिकित्सकों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई। प्रदेश भर के सभी चिकित्सकों ने इस दौरान दिन रात एक कर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया। उन्होंने कहा कि मेहनत, एकाग्रता और समर्पण से सभी जटिलताओं को दूर किया जा सकता है। साथ ही डीएम सीएमओ सहित मीडिया सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्री हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव का समापन आज
मोहम्मदी-खीरी। मंदिर समिति अध्यक्ष व प्रमुख पुजारी ने संयुक्त रूप से कि इस बार श्री हनुमान मंदिर मोहम्मदी-खीरी का वार्षिकोत्सव दिनाँक 19 जनवरी2021दिन मंगलबार से 20 जनवरी2021दिन बुधवार को बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। जिसमे 19 जनवरी को प्रातः 8.00बजे से श्रीरामचरितमानस का अखण्ड पाठ प्रारंभ होगा,तथा दूसरे दिन 20 जनबरी को अपराह्न 12.00 बजे पाठ सम्पन्न होने के पश्चात यज्ञाचार्य पँ0 प्रेमचंद्र शर्मा जी द्वारा हवन सम्पन्न होगा।तत्पश्चात सायं काल से भजन संध्या होगी सायं 7.00 बजे महाआरती होगी व प्रसाद वितरण होगा। इस बार अखण्ड पाठ संगीत मय होगा जिसमें बाहर से भी कई भक्तजन आकर अपनी कला का समर्पण करेंगे। बाबा जी का विशेष श्रृंगार होगा व मंदिर की विशेष सजावट की जायेगी। आप सभी धर्मानुरागी भक्तगण कार्यक्रम में सपरिवार पधारने का क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया है। वार्षिकोत्सव में प्रसाद,अथवा अन्य कोई सहयोग भक्तजन करना चाहें, तो श्री हनुमान मंदिर समिति मोहम्मदी (पंजी0) से सम्पर्क कर सकते हैं।
आगजनी के पीड़ितों की सपा नेता ने की मदद
गोला गोकर्णनाथ खीरी। लखीमपुर खीरी जनपद की ग्राम पंचायत नगरा सलेमपुर में आग लग जाने पर सपा नेता वारिस अली अंसारी मदद करने पहुँचे। दिनांक 19 जनवरी को जनपद लखीमपुर खीरी की 139 गोला विधानसभा में तहसील गोला गोकर्णनाथ से सटे ग्राम पंचायत नगरा सलेमपुर में बीती दिनों आग लग जाने से रामबेटी का मकान जल कर राख हो गया है इस घटना की सूचना जैसे ही सपा नेता व समाजसेवी वारिस अली अंसारी को मिली वह तत्पश्चात इस घटना को संज्ञान में लेकर तुरंत अपने साथियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया ।मकान जल जाने से परिवार का सारा सामान जल कर राख हो गया जिसमें उनके पास कुछ न बचा। इस दौरान सपा नेता वारिस अली अंसारी ने भोजन का प्रबंध करायाजिसमें राशन की व्यवस्था कराई और नकद धनराशि देकर एवं कम्बल देकर गरीब परिवार की मदद की।
पुलिस की सुस्ती से खुलेआम अपराधों को देने लगे अंजाम?
गोलागोकरननाथ(खीरी) पुलिस अधीक्षक के निर्देश का पालन नहीं होने व गोला पुलिस मनमानी करने तथा भ्रष्टाचार के चलते जहां समाजविरोधी धंधा फल - फूल रहा है वहीं अपराधियों की सक्रियता प्रर्दशित होने लगी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली गोला की पुलिस चैकी गोला जो कि लम्बे समय से तालाबंदी चली आ रही है जिसमें जनता के दान से कुर्सियां व पंखा लगा था वह चोरी हो चुका है जिस चैकी इंचार्ज के नाम की पट्टियां लगी है वह सालों पहले निरीक्षक बनकर दूसरे जनपद में भी चला गया है जो पुलिस चैकी इंचार्ज तैनात है वह अपनी दुकान कोतवाली से ही संचालित कर रखी है दिन-रात्रि की पैदल गश्त बंद चली आ रही है जिसका लाभ अपराधियों ने उठाना चालू कर दिया है। मोटरसाइकिल की चोरियां, बंद घरों की में चोरियां, मोबाइल लूट आदि मुख्य है। इसी पुलिस चैकी के क्षेत्र में मिलकालोनी के पास से ग्राम दतेली थाना हैदराबाद निवासी का मोवाइल लूटकर मोटर साइकिल बदमाश फरार हो गए यह घटना शुक्रवार की है।दूसरी घटना ग्राम लाल्हापुर में पिछले 10 जनवरी को मजदूर कान्ता प्रसाद की साइकिल चोर सरेआम उठाकर फरार हो गए जबकि साइकिल चोरों का सी.सी. टी.वी. में फोटो भी कैद हो गया था पर पुलिस चैकी इंचार्ज इस चोरी का खुलासा करने मे नाकाम साबित हुए है।
पुलिस अधीक्षक खीरी ने पैदल गश्त व कच्ची शराब को लेकर जो आदेश निर्देश दिया है वह हवा - हवाई साबित हो चुका है। दूसरी तरफ आदेश व निर्देश का पालन न होने के पीछे पुलिस फोर्स की कमी का होना बताया जा रहा है पर सवाल यह उठता है कि पुलिस अधीक्षक से पहले भी पुलिस बल की कमी थी पर सडकों पर पुलिस नजर आती थी।पुलिस का हाल यही रहा तो वह दिन दूर नहीं होगा कि अपराधियों का बोल बाला हो सकता है और नागरिक इनका शिकार बनेंगे।
चुनाव को लेकर हुई ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक
मोहम्मदी खीरी। पुलिस चैकी अमीरनगर परिसर में ग्राम सुरक्षा समिति तथा आगामी ग्राम पंचायत चुनावों को लेकर क्राइम इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश की अध्यक्षता बैठक आहूत की गई। जिसमें इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश यादव ने क्षेत्र में बढ रही आपराधिक घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए क्षेत्रवासियों से सहयोग तथा सावधान रहने की अपील की। वहीं चैकी प्रभारी लल्ला गोस्वामी ने ग्राम सुरक्षा समितियों के गठन करने की भी बात कही।इस अवसर पर तौहीद- खान,उमरिया प्रधान संदीप सिंह,साहिद खां,विजय मिश्रा,जिला पंचायत सदस्य श्याम बिहारी गौतम ,लखबीर सिंह रिंकू,कय्यूम प्रधान छतरी,अमीरनगर प्रधानपति इरफान खान सहित तमाम ग्राम प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments