*पीड़िता ने महिला आयोग से लगाई गुहार, ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप*
लखीमपुर खीरी Oct 07, 2026 at 03:50 PM , 4*लखीमपुर खीरी।* फरधान थाना क्षेत्र के ग्राम सिसावा कला पोस्ट कोटवा में विवाहित युवती सोनी श्रीवास्तव पुत्री उमाकांत निवासी ग्राम अंबारी पोस्ट महंतपुर सरैया थाना पिहानी जिला हरदोई ने राज्य महिला आयोग को प्रार्थना पत्र देकर अपने पति और ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सोनी श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाज के तहत 10 जून 2019 को अजय कुमार श्रीवास्तव पुत्र बाबूराम के साथ हुई थी। विवाह में उनके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था।
आरोप है कि 22 जुलाई 2021 को उनके पति ने मारपीट कर उन्हें घर से भगा दिया और कहा कि दहेज लेकर आना, तभी रहने दिया जाएगा। सोनी का आरोप है कि उसने कई बार समझौते का प्रयास किया, लेकिन पति और ससुरालीजनों ने उन्हें घर में रहने नहीं दिया।
सोनी ने बताया कि अब वह अपने 7 वर्षीय पुत्र अक्षत के साथ अपने मायके में रह रही हैं और मायके में ही अपना गुजर-बसर कर रही हैं। उनका आरोप है कि उनके पति का संबंध दूसरी लड़की से है और वह उन्नाव में नौकरी करते हुए रह रहे हैं।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पति उन्हें आए दिन धमकाते रहते हैं कि वह अपने ससुराल नहीं आ सकती।
सोनी श्रीवास्तव ने माननीय राज्य महिला आयोग को प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि पति और ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के मामले में उचित कार्रवाई हो।उन्हें अपने पति से भरण-पोषण और पुत्र के पालन-पोषण का खर्च दिलाया जाए।
उनकी जान-माल की सुरक्षा की जाए।






_page-0001.jpg)
























Comments