*परीक्षा में पारदर्शिता और अनुशासन ही हमारी पहचान* *औचक निरीक्षण*
लखीमपुर खीरी Oct 07, 2026 at 01:55 PM , 3लखीमपुर खीरी।
विद्या भारती विद्यालय सनातन धर्म सरस्वती शिशु मन्दिर / शिशु वाटिका मिश्राना, लखीमपुर खीरी में आज दिनांक 07.10.26, दिन बुधवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा के सातवें दिन स्थानीय बालिका विद्या मन्दिर इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती शिप्रा बाजपेयी उप प्रधानाचार्य डॉ. सीमा मिश्रा एवं परीक्षा प्रभारी श्रीमती पुष्पलता बाजपेयी परीक्षा व्यवस्था के अवलोकन हेतु विद्यालय आयीं।
आपने विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती हीरा सिंह एवं उप प्रधानाचार्य श्री ज्ञानेन्द्र कुमार बाजपेयी के साथ-साथ शिशु वाटिका सहित सभी परीक्षा कक्षों की परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिये।
आपने परीक्षा प्रमुख आचार्य श्रीमान चन्द्रपाल जी के कक्ष में जाकर शिशु बैठक व्यवस्था, उत्तर पुस्तिका निरीक्षण व्यवस्था, परीक्षक व्यवस्था एवं प्रश्न-पत्रों के रख-रखाव आदि का भी अवलोकन किया।






_page-0001.jpg)
























Comments