एंबुलेंस के खिलाफ कार्रवाई, छह चालान और चार एंबुलेंस सीज
लखीमपुर खीरी Oct 06, 2026 at 06:55 PM , 0लखीमपुर खीरी। एआरटीओ शांति भूषण पांडे एवं प्रवर्तन अधिकारी डॉक्टर कौशलेंद्र सिंह के नेतृत्व में एंबुलेंस के खिलाफ चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान परिवहन विभाग ने कार्रवाई की। अभियान के अंतर्गत छह एंबुलेंस के चालान किए गए तथा चार एंबुलेंस को विभिन्न थानों पर बंद किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य एंबुलेंस के संचालन में नियमों का पालन सुनिश्चित करना और एंबुलेंस वाहनों के प्रपत्र एवं फिटनेस आदि पूर्ण करना एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया।
एआरटीओ शांति भूषण पांडे ने वाहन संचालकों से अपील की कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे रखें और निर्धारित नियमों का पालन करें, ताकि मरीजों को सुरक्षित एवं बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके।






_page-0001.jpg)
























Comments