कस्तूरबा विद्यालयों में खाद्य सुरक्षा की टीम ने किया निरीक्षण,भरे सैंपल
लखीमपुर खीरी Aug 20, 2026 at 08:05 PM , 13लखीमपुर खीरी। गुरुवार 20 अगस्त को बृजेन्द्र शर्मा, सहायक आयुक्त (खाद्य), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद लखीमपुर-खीरी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन व शिव प्रताप सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पर्यवेक्षण में जनपद लखीमपुर-खीरी में संचालित 06 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में संचालित किचन/कैण्टीन का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा करते हुए गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु कुल 19 संविलांस नमूनें संकलित कर प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजे गये। साथ ही उपस्थित 717 अध्यापकों, छात्राओं एवं रसोईओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें खुले मसाला व खाद्य तेल का क्रय कर उपभोग/सेवन न करनें, मसाला व खाद्य तेल के पैकेट पर निर्माता का पूरा पता, लाइसेंस/पंजीकरण संख्या पैकिंग डेट तथा एक्सपायरी डेट देखकर ही खरीदने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही छात्राओं को अत्यधिक रंगीन खाद्य पदार्थ, खुले मे बिक्री किये जा रहे तथा प्रिंटेड कागज पर खुली अवस्था में विक्रय हो रहे खाद्य पदार्थों का क्रय व सिंगल यूज प्लास्टिक का बार-बार प्रयोग न करनें हेतु जागरूक किया गया। साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता एवं रसोई की हाइजिन हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी। उक्त अभियान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय निघासन (रकेहटी), कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय लखीमपुर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मितौली, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कुम्भी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रमियांबेहड़, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बेहजम मे किया गया।
उक्त के अतिरिक्त विभिन्न बाजारों से खोया के 11, दूध 18, ड्राई फू्रट 04, पनीर 01, घी 02, क्रीम 01, शर्बत 02 व आईक्रीम 02 के सर्विलांस नमूनें तथा दूध एवं सोहन पापडी के विधिक नमूने संग्रहीत कर प्रयोगशाला को प्रेषित किये गये। उक्त अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी इन्द्र राज मौर्य, रामजी शुक्ला, राम बाबू, विश्राम, अभिषेक कुमार, शोमनाथ, संतोश कुमार, व अनुपम यादव सम्मिलित रहे।































Comments