रोट्रेक्ट क्लब गोला यूथ का 17वां इंस्टालेशन समारोह सम्पन्न,

लखीमपुर खीरी , 2

गौरीश सिंह ने अध्यक्ष और अभिषेक वर्मा ने सचिव का संभाला दायित्व, नए सदस्यों को दिलाई क्लब की सदस्यता,

गोला गोकर्णनाथ खीरी, आदित्य रिसॉर्ट, ममरी में रोट्रेक्ट क्लब गोला यूथ का 17वां इंस्टालेशन सेरेमनी समारोह शुक्रवार को गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में नगर पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ तथा रोट्रेक्ट मंडल की मुख्य अतिथि एवं डीआरआर (डिस्ट्रिक्ट रोट्रेक्ट रिप्रेजेंटेटिव) गरिमा सिंह की उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान नवीन अध्यक्ष ठाकुर गौरीश सिंह ने क्लब की कमान संभाली। निवर्तमान अध्यक्ष सर्वेंद्र अनुराग वर्मा ने उन्हें कॉलर पहनाकर अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा। वहीं निवर्तमान सचिव आनंद अर्कवंशी ने नवीन सचिव अभिषेक वर्मा को कॉलर पहनाकर सचिव पद का दायित्व सौंपा। कोषाध्यक्ष के रूप में सतीश वर्मा ने भी पदभार ग्रहण किया।
कार्यक्रम में निवर्तमान सचिव आनंद अर्कवंशी ने सत्र 2025-26 के दौरान रोट्रेक्ट क्लब गोला यूथ द्वारा किए गए सामाजिक, सेवा एवं जनहित के कार्यों का वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस दौरान क्लब की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।
नवीन अध्यक्ष ठाकुर गौरीश सिंह ने क्लब में शामिल होने वाले नए सदस्यों का परिचय कराया। मुख्य अतिथि डीआरआर गरिमा सिंह ने नए सदस्यों को रोट्रेक्ट पिन पहनाकर उन्हें विधिवत क्लब की सदस्यता प्रदान की। उन्होंने क्लब के नए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
अध्यक्ष ठाकुर गौरीश सिंह ने कहा कि नया सत्र सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता को समर्पित रहेगा। क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, युवा सहभागिता एवं समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए निरंतर कार्य करते हुए सेवा के नए आयाम स्थापित करने का प्रयास करेगा।
समारोह में पीडीआरआर कर्म सिंह, रिशु माहेश्वरी, रोटरी क्लब गोला मुस्कान के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ‘रामजी’, रोटरी क्लब गोला सेंट्रल के सचिव कामरान खान, प्रमोद वर्मा, डॉ. योगेश कनौजिया, आदर्श सोनी, भारत विकास परिषद के रामसागर वर्मा, अनुज खरे, मनोज वर्मा, सीजीएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य पंकज सिंह, डॉ. आलोक वर्मा, डॉ. विनोद वर्मा, वीरेश चंद्र बाजपेई, नानक चंद्र वर्मा, विक्रम वर्मा, परवेज अहमद एवं राजपाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं क्लब सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में नगर के विभिन्न समाचार पत्रों के संवाददाता मूलचंद भारद्वाज, पंकज शुक्ला, संदीप शुक्ला, श्याम किशोर अवस्थी, विकास शुक्ला, राजीव अग्निहोत्री, आयुष त्रिपाठी एवं सूर्य प्रकाश मिश्रा आदि भी उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नए सत्र में सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर संचालित करने तथा रोट्रेक्ट की सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top