*मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के दृष्टिगत जनपद लखीमपुर खीरी के आजमानी इंटरनेशनल स्कूल में स्कूली वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कैंप का हुआ आयोजन*

लखीमपुर खीरी , 9

लखीमपुर खीरी, 20 अगस्त 2026
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते रखते हुए उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग की तरफ से मिशन से फ्यूचर 2.0 का आयोजन किया जा रहा है जिसके दृष्टिगत जनपद लखीमपुर खीरी में स्कूली वाहनों की रोज जजांच की जा रही है तथा प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान लगातार स्कूली वाहनों पर कार्रवाई भी की जा रही है इसी कड़ी में आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को जनपद के अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में परिवहन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत स्कूली वाहन चालकों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण कराया उक्त कैंप का आयोजन स्कूली छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टिगत महत्वपूर्ण रहा जिसमें लगभग 90 वाहन चालकों ने अपना परीक्षण कराया तथा परिवहन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उक्त कैंप का आयोजन दिनांक 22 अगस्त शनिवार को मोहम्मदी के दून पब्लिक स्कूल तथा दिनांक 24 अगस्त सोमवार को पलिया में गुरुकुल एकेडमी में आयोजित किया जाना है

Related Articles

Comments

Back to Top