*योग शरीर को निरोगी और ध्यान मन को शांत करता है--अमनदीप कौर*
लखीमपुर खीरी Jun 21, 2026 at 02:40 PM , 4लखीमपुर-खीरी, 21 जून! अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्माइल नशा मुक्ति केंद्र ताहिरपुर अंदेश नगर एवं समग्र विकास सेवा समिति द्वारा संयुक्त रूप से योग और ध्यान सत्र का आयोजन किया गया! इस अवसर पर केंद्र की संचालिका अमनदीप कौर ने कहा कि योग और ध्यान प्राचीन भारतीय पद्धतियां हैं जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बीच एक गहरा संतुलन स्थापित करती हैं! योग शरीर को लचीला और निरोगी बनाता है जबकि ध्यान मेडिटेशन मन को शांत एकाग्र और तनाव मुक्त रखने में मदद करता है!
समग्र विकास सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने मुख्य रूप से सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, त्रिकोणासन, पद्मासन, गोमुखासन, भुजंगासन, शलभासन, सर्वांगासन, हलासन, शवासन और मंत्र ध्यान, योग निद्रा, कुंडली ध्यान, त्राटक ध्यान, कराया!
इस अवसर पर नशा मुक्ति केंद्र के प्रबंधक चंदन सिंह, काउंसलर सत्यम कुशवाहा, तेजस सिंह, सेजल कौर समग्र विकास सेवा समिति के सचिव सत्येंद्र बहादुर सिंह, फील्ड वर्कर मोहम्मद उमर परिवर्तन क्लासेस के संचालक गुरप्रीत सिंह, शिक्षक आशुतोष मिश्र सहित अनेक लोग उपस्थित रहे!































Comments