कांवरियों को बचाने में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत

लखीमपुर खीरी , 34

धौरहरा खीरी। सिसैया ढखेरवा हाइवे के किनारे ग्राम लालजीपुरवा में रविवार को लगभग 2.30 बजे कांवरियों को बचाने के चक्कर में दो ट्रको के आमने-सामने भिड़ंत हो गई।और दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई।जिसमें एक चालक को हल्की फुल्की चोटे आई।घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटवाकर रास्ता चालू हो पाया।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र से निकलें सिसैया ढखेरवा हाइवे के किनारे लालजीपुरवा गांव के पास सड़क पर निकल रहे कांवरियों को बचाने में दो ट्रको गाड़ी नंबर UP 53 HT 2947 व PB 11BU-8555 की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिससे एक चालक संदीप उपाध्यक्ष पुत्र चंद्र भाल निवासी गोरखपुर के हाथ व पैर में चोटे आई। बताया जाता है कि एक वाहन बंगाल से करनाल हरियाणा व बेलरायां से चीनी लेकर पं बगालं जा रहा थे।घटना के बाद से रास्ता जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें देखी गई। मौके पर ग्रामीणों व पुलिस ने वाहनों को हटवाकर रास्ता चालू हो पाया।उपनिरीक्षक अरुण तिवारी ने मामले की जांच शुरू दी।

Related Articles

Comments

Back to Top