कांवड़ यात्रा के दौरान बच्चों में गजब का उत्साह और श्रद्धा

लखीमपुर खीरी , 44

(मनोज मिश्र/केके शुक्ला)

धौरहरा खीरी।
सावन के अंतिम सोमवार को देवाधिदेव महादेव को जलाभिषेक करके प्रसन्न करने के लिए रविवार को क्षेत्र के करीब 40 बच्चों ने महादेव शिव जी के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा का अनूठा उदाहरण रविवार को पेश किया। सभी बच्चे जालिमनगर पुल पर पहुंचकर स्नान करने के बाद करीब एक कुंतल जल कांवड़ में भरकर भोलेनाथ जी का जलाभिषेक करने के लिए जंगलीनाथ मंदिर रवाना हुए।
जानकारी के अनुसार रविवार को नगरीय क्षेत्र के 40 बच्चों ने 
कांवड़ यात्रा के दौरान बच्चों में गजब का उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली। एक बड़ी कांवड़ में जल भरकर उसे दो-दो बच्चे मिलकर कंधे पर लेकर आगे बढ़ रहे थे। कांवड़ियों के साथ भगवा ध्वज भी नजर आया जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
जालिमनगर पुल से जल भरने के बाद बच्चों ने भगवान शिव के जयकारों के साथ अपनी यात्रा शुरू की। रास्ते में श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाया। बच्चों की इस धार्मिक यात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जुटी रही।
कांवड़ियों का कहना है कि वे जंगलीनाथ मंदिर पहुंचकर पवित्र जल से देवाधिदेव शिव जी का जलाभिषेक करेंगे और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करेंगे।बच्चों की श्रद्धा और एक साथ कांवड़ यात्रा ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना दिया।पुलिस प्रशासन के अनुसार चौथे व अन्तिम सोमवार को देखते हुए घाट से लेकर सड़कों तक धौरहरा ईसानगर खमरिया पुलिस बल व पीएसी बल भारी मात्रा में तैनाती कर दी गई।

Related Articles

Comments

Back to Top