‘प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अपात्रों की सूची हुई चस्पा’

लखीमपुर खीरी , 119

चस्पा सूची में देखें अपना नाम और दें अपनी आपत्तियां
लखीमपुर खीरी 30 मई 2020। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के परियोजना अधिकारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न डीपीआर में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना-(शहरी) के ऐसे समस्त नगरीय निकायों के लाभार्थी विभिन्न कारणों से अपात्र पाये गये है। अपात्र लाभार्थियों की सूची सम्बन्धित निकाय के सूचना पट पर चस्पा कर दी गई है ।
उन्होंने लाभार्थियों से अपील करते हुए कहा कि सूची में अपना नाम जॉच लें और पात्रता से सम्बन्धित सभी आवश्यक दस्तावेज 10 जून, 2020 तक सम्बन्धित नगर निकाय व जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय में जमा कर दें ताकि पात्रता सूची में तदानुसार सुधार किया जा सके। उन्होंने बताया कि 10 जून , 2020 के बाद किसी भी लाभार्थी का दावा स्वीकृत नही होगा और उसे अपात्र मानते हुए संशोधित डाटा शासन को प्रेषित कर दिया जायेगा ।

Related Articles

Comments

Back to Top