राज्य पुरस्कार हेतु 31 जुलाई तक करें आवेदन

लखीमपुर खीरी , 110

लखीमपुर खीरी। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी वीरपाल ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा ‘‘विश्व दिव्यांग दिवस’’ के अवसर पर 03 दिसम्बर को दिव्यांगता के क्षेत्र मे   उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियो व संस्थाओ को विभिन्न श्रेणी के राज्य पुरस्कार प्रदान किये जाते है ।
उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति, दिव्यांग, संस्था अथवा स्वैच्छिक संगठन राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु अपना प्रस्ताव तीन प्रतियो मे कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी लखीमपुर खीरी को 31 जुलाई तक उपलब्ध करा दे। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी प्रस्ताव स्वीकार्य नही किया जायेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top