‘डीएम ने किया एक नया कन्टेनमेंट जोन घोषित’
लखीमपुर खीरी May 30, 2020 at 07:20 PM , 105 लखीमपुर खीरी।जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने तहसील सदर, थाना खीरीटाउन, विकास खण्ड लखीमपुर के ग्राम ढुसरू, निकट बाबागंज को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है। बताते चले कि अब जनपद में कुल 14 कन्टेनमेंट जोन हो गये है।
डीएम ने शहरी क्षेत्र में कन्टेनमेन्ट जोन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जहां शहरी क्षेत्र में सिंगल केस है, वहां पर 250 मीटर के रेडियस में अथवा पूरा मोहल्ला, जो भी कम हो और एक से ज्यादा होने पर, कलस्टर की स्थिति में, 500 मीटर के रेडियस में कन्टेनमेन्ट जोन होगा तथा उसके उपरांत 250 मीटर में बफर जोन होगा।
वही ग्रामीण क्षेत्र में कन्टेनमेन्ट जोन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होनें बताया जहां सिंगल केस है, वहां पर राजस्व ग्राम का सम्बन्धित मजरा, यदि गांव में एक से अधिक केस (कलस्टर) है तो ऐसी स्थिति में सम्पूर्ण राजस्व ग्राम कन्टेनमेन्ट जोन होगा। इस गांव के इर्द-गिर्द पड़ने वाले दूसरे राजस्व ग्रामों के मजरे बफर जाने में आयेगे।






_page-0001.jpg)
























Comments