स्थानीय इलाहाबाद बैंक में नहीं हो रहा सोशल डिस्टिेसिंग का पालन

लखीमपुर खीरी , 276

सुन्दरवल-खीरी। स्थानीय इलाहाबाद बैंक में सोशल डिस्टिेसिंग का पालन नहीं हो रहा है। बैंक के सामने पैसा निकालने वालों की खुलेआम लम्बी लाइन लगवाई जा रही है। बैंक के अन्दर शाखा प्रबन्धक के मुॅह लगे दलाल बेरोक टोक के अन्दर बैंक में चले जाते हैं वही पर गरीब खाता धारक महिलायें लम्बी लाइन में लगकर तेज धूप में खड़ी रहती हंै। परन्तु उनकों बैंक के अन्दर नही जाने दिया जाता है। उनसे यह कहा जाता है कि आपका आधार कार्ड तथा उसकी फोटो कापी लेकर आओं फिर उनसे यह भी बताया जाता है कि डाउनलोड करवाकर लायें डाउनलोड करवाने मे खर्च करने पर भी उनकों चार व पांच दिन दौड़ाने के बाद पैसा निकाला जाता है तथा महिलाओं तथा पुरूषों जबरदस्त लम्बी लाइन कभी भी लगी देखी जा सकती है। बैंक के अन्दर शाखा प्रबन्धक के मुॅूह लगे दलाल एवं दबंग प्रधान बेरोक टोक से चले जाते हंै। वहीं पर दो होमगार्ड महिलाओं को लम्बी लाइन में सुबह से लेकर शाम तक लगायें रहती है जबकि सोशल डिस्टिेसिंग की दूरी होना अनिवार्य है। परन्तु शाखा प्रबन्धक की भ्रष्ट कार्यशैली से इस भयंकर महामारी में भी बेचारें गरीबों का पैसा नहीं निकाला जाता है। बैंक का गार्ड भी वर्दी के रोब में महिलाओं बद सलूकी करता है। चैकी इंचार्ज सुन्दरवल भी कभी कभार सोशल डिस्टिेसिंग को लेकर गरीबों पर अपने डन्डे की जोर आजमाइस करते रहते हैं। पत्रकार की माता जी के निधन पर पत्रकारों ने दी श्रद्धान्जलि लखीमपुर-खीरी। मनोज दीक्षित पत्रकार की माता जी के निधन पर शोक सभा कर श्रद्धान्जलि दी गयी। सोशल डिस्टिेसिंग का पालन करते हुए हुई शोक सभा में दो मिनट का मौन धारण कर परमात्मा से जीवात्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा में मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार सत्यदेव श्रीवास्तव, के0के0 शुक्ला, रमाशंकर मिश्रा, हरीशंकर मिश्रा, रमेश मिश्रा, राकेश शर्मा ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव, प्रदीप सक्सेना, कम्प्यूटर आपरेटर वीरेन्द्र कुमार कश्यप मौजूद रहे। 108 एंबुलेंस के स्टाफ ने ईमानदारी का उदाहरण पेश किया मितौली खीरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में तैनात 108 एंबुलेंस के स्टाफ ने शुक्रवार को एक मरीज के पैसे वापस कर ईमानदारी का उदाहरण पेश किया। जानकारी अनुसार देवमनियाकलां निवासी रवी 108 एम्बुलेंस की मदद से परिवार के सदस्य को सीएचसी मितौली लेकर पहुंचे थे, रास्ते में रवी की जेब से 500 रुपये एंबुलेंस में गिर गए थे, एम्बुलेंस की सफाई के दौरान चालक इसुफ अली को पैसे मिले, एम्बुलेंस चालक यूसफ अली व एम टी सौरभ ने युवक को फोन करके मितौली सीएचसी बुलाकर पैसे वापस लौटाए, इस कोरोना संकट जैसी महामारी में अपने खोये हुए पैसे वापस मिलने पर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली, तो वहीं एम्बुलेंस स्टाफ की भी लोग सराहना कर रहे है। ‘डीएम ने की राजस्व अधिकारियों के संग वीडियो काफेन्सिंग, दिये निर्देश’ लखीमपुर खीरी । जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरूण कुमार सिंह ने साथ जिले के सभी राजस्व अधिकारियों के साथ वीडियो काफ्रेन्सिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभिन्न प्रदेशों एवं जिलों से अपने जनपद में आये प्रवासी कामगारों की फीडिंग ‘‘राहत मित्र ऐप’’ पर अनिवार्य रूप से पूर्ण कराई जाय। उन्होनें कहा कि प्रवासी कामगारों के कौशल्य चिन्हींकरण के सम्बन्ध में जानकारी संकलित कर उसकी जानकारी भी फीड कराई जाय। उन्होनें कहा कि यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करा ले कि त्रुटिरहित डाटा की फीडिंग हो, इसके लिए प्रवासी कामगारों से उनकी बैक डिटेल हेतु बैक पासबुक की छायाप्रति भी अनिवार्य रूप से संकलित करा ली जाय। जिससे उन्हें एक हजार रूपया की आर्थिक मदद देने में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाय। उन्होनें कहा कि सभी उपजिलाधिकारी यह सुनिश्चित करा ले कि उनके क्षेत्रान्र्तगत आये ऐसे प्रवासी कामगारों जिनके बैक खाते नही उन्हें पोस्टल बैक सुविधा के माध्यम से खाता खुलवाय। जिनकी पूरी कार्ययोजना अब सबकों भेजी जा सकी। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशानुरूप सभी प्रवासी कामगारों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाय। उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तैयार कराये गये ‘‘आयुष कवच ऐप’’ को डाउनलोड कराने के लिए सम्बन्ध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए। वीडियो काफ्रेन्सिंग में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरूण कुमार सिंह, सभी उपजिलाधिकारी एवं तहसीदार एवं नायबतहसीलदार मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top