विधायक ने गाड़ी के साथ दी आर्थिक मदद
लखीमपुर खीरी May 29, 2020 at 11:46 PM , 103पलियाकलां-खीरी। रंजीत गौतम के इलाज के लिए उसके घर पहुँंची विधायक रोमी साहनी की फार्च्यूनर, गाड़ी देखकर उसके आँंखों में खुशी के आँसू आ गए। मिले समाचारों के अनुसार ब्लॉक बांकेगंज के ग्राम रायपुर ग्रंट न011 की ममता देवी ने विधायक रोमी साहनी के पास पहँुंचकर अपना दर्द बताया। ममता देवी ने विधायक रोमी साहनी को बताया कि मेरे पति रंजीत गौतम का छत से गिरने से पैर टूट गया था, जिसको लखीमपुर जिला अस्पताल में ले जाना है पैर के टांके कटाने जरुरी हैं और मेरे पास टांके कटाने के लिए रुपये नही हैं तो विधायक ने ममता देवी को 2500 पच्चीस सौ रुपये दिए। तो ममता देवी रोने लगी और बताया कि कोरोना की वजह से मुझे कोई भी गाड़ी किराये पर नही मिल पा रही है यह बात सुनकर विधायक रोमी साहनी अपनी फार्च्यूनर गाड़ी से उतर गए और अपनी गाड़ी उस गरीब महिला को उसके पति रंजीत गौतम को लखीमपुर जिला अस्पताल ले जाने के लिये फार्च्यूनर गाड़ी उसको दे दी और खुद छोटी गाड़ी से पलिया क्षेत्र में चले गए, विधायक की गाड़ी देख रंजीत गौतम के आंखों में आँसू आ गए।






_page-0001.jpg)
























Comments