गरीब परिवारों को खोज खोज कर राहत सामग्री मुहैया करा रही सेवा समिति

लखीमपुर खीरी , 132

पलियाकलाँ खीरी। नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करने का सिलसिला निरंतर जारी रखते हुए यथार्य सेवा समिति के काफिले द्वारा नगर के गली ,कूचे तथा मोहल्लों में जाकर शोषित ,बंचित, पीड़ित गरीब परिवारों को खोज खोज कर राहत सामग्री मुहैया कराई जा रही है। जिसके चलते पीड़ित परिवारों भूखा सोना नही पड़ रहा है तथा पीड़ित परिवार यथार्थ सेवा समिति द्वारा चलाई जा रही मुहिम की प्रशंसा करते हुए संस्थान के काफिले का आभार प्रकट करते नही थकते है।
     उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वैष्विक महामारी का ऐलान करने के उपरांत देश के सभी वर्गों के आय के सारे स्रोत बंद होने के कारण  जीविका प्रभावित हो गई है इसी क्रम में निम्न एवं मध्यम वर्ग को अपने गृहस्थ जीवन की जीविका चलाने में काफी कठनाईयों के दौर से गुजर रहा था जिसकी समस्या को आत्मसात करते हुए यथार्थ सेवा समिति की नगर अध्यक्ष बीना गुप्ता एवं महामंत्री दीपशिखा गुप्ता ने नर सेवा नारायण सेवा का दृढ संकल्प लेते हुए  अपने काफिले के साथ जनता कर्फ्यू के नियमों का पालन करते हुए नगर के शोषित, बंचित पीड़ितों की मदद करने के लिये निकल पड़ी और यथार्थ सेवा समिति का काफिले का कारवां विना रुके गरीबो की सेवा में जीवन रक्षक दवाई , मास्क, गलैप्स,  एवं राहत सामग्री किट बाटने का सिलसिला निरंतर जारी है इतना ही नहीं गत दिवस यथार्थ सेवा समिति की नगर अध्यक्ष बीना गुप्ता एवं महामंत्री दीपशिखा को सूचना मिली कि कई दसको से नेपाल में जीवन यापन करने वाले कुछ भारतीय परिवार  15 मई  से अपने बतन लौट आये हैं और काफी कठनाईयों के दौर से  गुजर रहे हैं इतना सुनते ही समिति का काफिला खोजबीन करते हुए इनके आश्रय स्थल तक पहुँच गया तथा परिवार के सभी सदस्यों से कुशल क्षेम पूछने के उपरांत पीड़ित परिवार को मास्क एवं राहत सामग्री प्रदान करते हुए भविष्य में हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया इस अवसर पर पीड़ित परिवार ने भाव विभोर होते हुए नम आंखों  से समाज सेविका बीना गुप्ता  का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पुष्पा गुप्ता, ममता श्रीवास्तव, डॉक्टर पुष्पा अग्रवाल ,संगीता गुप्ता, कुमुन्द महिंद्रा, जयंती बरनवाल,पूर्णिमा जायसवाल, बेबी शर्मा एवं दीपिका श्याम गुप्ता का सक्रिय योगदान रहा है।
 

Related Articles

Comments

Back to Top