मजदूरों को सांसद व ब्लॉक प्रमुख ने पढ़ाया डिस्टेनसिंग का पाठ

लखीमपुर खीरी , 114

लखीमपुर खीरी।  मनरेगा  में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों को सांसद व ब्लॉक प्रमुख ने बांटे मास्क और सेनेटाइजर देकर सोशल डिस्टनसिंग का पाठ पढ़ाया।
मितौली विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत अली नगर में कोरोनकाल में अन्य प्रांतों से अपने गांव वापस आए मजदूरों को मनरेगा के तहत  गांव के पियनी तालाब में खोदाई का कार्य करने के दौरान कार्य की सत्यता और गुणवत्ता तथा श्रमिको की स्थिति जानने के लिए धौरहरा लोक सभा से वर्तमान सांसद रेखा अरुण वर्मा तथा ब्लॉक प्रमुख राजीव वर्मा पहुंचे। तालाब में कुल 95 कार्य कर रहे श्रमिको में 42 महिला श्रमिक तथा 53 पुरुष श्रमिको का कार्य देख उन्हों ने प्रसन्नता जाहिर की।
कार्यस्थल पर पहुंचे जन प्रतिनिधियों ने मनरेगा श्रमिको को मास्क तथा सेनेटाइजर देते हुए सभी को सामाजिक दूरी का पाठ पढ़ाते हुए कहा काम करते वक्त तथा गांव घर मे भी सामाजिक दूरी का पालन करना है तथा हांथो को साबुन से कई बार धोना है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी डी सी मनरेगा राजनाथ भगत, ग्रामविकास अधिकारी राकेश कुमार, ए पी ओ मनरेगा सुमित पाल ग्राम प्रधान राजीव शुक्ल पंचायत मित्र ग्रामपंचायत अलीनगर मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top