पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार
लखीमपुर खीरी May 28, 2020 at 07:32 PM , 114लखीमपुर-खीरी। जनपद के ग्राम हजरिया पो0 अटकोहना निवासी रामधार पुत्र रूपन ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र के अनुसार उक्त ग्रामीण का भाई हंसराम बीती 21 अप्रैल को अपना खेत जोतवाने के लिए गया था। जहां पर धर्मू पुत्र राजाराम नि0 लोनपुरवा थाना खीरी अपने ससुराल गेहूं खंदाई व जोताई करने आया था। ट्रैक्टर मे लगा रूटावेलर के नीचे आ जाने से हंसराम के दोनो पैरों मे गंभीर चोटे आईं जिसे तत्काल जिला अस्पताल लखीमपुर लाया गया था, किंतु गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल लखनऊ रेफल कर दिया गया, किंतु लखनऊ ले जाते समय रास्ते मे ही हंसराम ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद वाहन स्वामी जो स्वयं ट्रैक्टर चला रहा था मौके से ट्रैक्टर मय रोटावेटर के फरार हो गया। जिसकी जानकारी मौजूदा कई गांव वालों को है। प्रार्थना पत्र के माध्यम से रामधार ने धर्मू पुत्र राजाराम निवासी लोनपुरवा नीमगांव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। ताकि उसके मृतक भाई की आत्मा को शांति मिल सके।






_page-0001.jpg)
























Comments