अदभुत मंदिर: सोने का मंदिर
परिवेश Dec 27, 2020 at 11:59 PM , 931अमरेन्द्र सहाय अमर
यदि आपके सामने स्व र्ण मंदिर का जिक्र छिड़े तो ज़ेहन में अमृतसर के स्वेर्ण मंदिर की ही याद आती है. कम ही लोगों को पता होगा कि दक्षिण भारत का स्वंर्ण मंदिर भी बहुत भव्य और आकर्षक है. यह मंदिर तमिलनाडु राज्यक के वेल्लोभर नगर में मलाईकोड़ी की पहाडि़यों पर बसा हुआ है. यह महालक्ष्मीन मंदिर है जो कि स्वयर्ण मंदिर भी कहा जाता है. इसके निर्माण में बहुत बड़ी मात्रा में सोने का इस्तेरमाल हुआ है. बताया जाता है कि यह 15 हज़ार किलो सोने से तैयार किया गया है. रोज सुबह 4 से 8 बजे तक यहां पूजन अभिषेक किया जाता है. उसके बाद यह दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया जाता है जो रात 8 बजे तक खुला रहता है. मंदिर का परिसर भी आकर्षक है. इसे किसी सितारे की भांति बनाया गया है. क्षेत्रफल भी सौ एकड़ से अधिक है. इस पूरी जगह में हरियाली की भरमार है. यह मंदिर एक दशक पहले बनाया गया था. जहां तक अमृतसर के स्व्र्ण मंदिर की बात है, वहां केवल 750 किलो स्वंर्ण की छतरी बनी है, जबकि उसकी तुलना में यहां 15 हज़ार किलो सोना लगाया गया है. यह मंदिर स्थाानीय भक्तों की श्रद्धा का मुख्यं केंद्र है. सोने की चमक के कारण रात के समय यह मंदिर अत्यंैत खूबसूरत नज़र आता है. इस मंदिर को बनाने में 300 करोड़ रुपए से अधिक राशि की लागत आई थी. मंदिर के परिसर में ही एक सरोवर भी बना हुआ है. बड़े पैमाने पर 7 साल तक चले कार्य के बाद करीब पांच सौ मजदूरों से इसे बनाया था.































Comments