अदभुत सजा : भेड़ को जेल की सज़ा

परिवेश , 457

दुनिया में कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जिनपर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही मामला साउथ सुडान से सामने आया है जहां एक भेड़ को एक ४० वर्षीयामहिला की हत्या के जुर्म में तीन साल जेल की सजा  सुनाई गई  है ,

दुनिया के कई हिस्सों में ऐसी-ऐसी चीजें हो जाती हैं जिन्हें पढ़ सुनकर हैरानी होती है  भेड़ द्वारा महिला की हत्या का  मामला साउथ सुडान देश का है जहां एक अदालत ने भेड़ को हत्या का दोषी मानते हुए उसे तीन साल के लिए जेल भेज दिया. भेड़ पर एक महिला को मारने का आरोप है. भेड़ ने उस महिला पर हमला कर दिया था जिससे वो बुरी तरह घायल हो गई थी और बाद में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु  हो गई. महिला की मौत के बाद पुलिस ने भेड़ को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. वहीं भेड़ मालिक को कोर्ट ने हत्या का दोषी नहीं माना लेकिन उसे भी मृतक परिवार को 5 गाय देने की सजा सुनाई गई

रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला साउथ सुडान के रूंबेक ईस्ट काउंटी का है. हाल ही में भेड़ ने महिला पर अटैक कर दिया. महिला ने भेड़ से  बचने की बहुत कोशिश की लेकिन भेड़ लगातार उसे अपने सिर से टक्कर मारकर गिराती रही. भेड़ के हमले से महिला बुरी तरह घायल हो गई और उसकी शरीर की  कई हड्डियों में फ्रैक्चर आ गया.  बाद में महिला की मौत हो गई. महिला का नाम एड्यू चैपिंग बताया जा रहा है जिसकी उम्र चालीस साल थी. महिला की मौत के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा. पुलिस ने भेड़ को अरेस्ट कर कोर्ट के सामने पेश किया.जहां कोर्ट ने भेड़ को सजा सुनाई. अब भेड़ को तीन साल तकमिलिट्री कैंप में जेल की सजा काटनी होगी .
वहीं कोर्ट ने भेड़ मालिक को हत्या के मामले में दोषी नहीं माना लेकिन उसे भी सजा दी गई. कोर्ट ने उसे जु्र्माना लगाते हुए कहा कि वह मृतक के परिवार को पांच गाय दे. कोर्ट के इस आदेश को साउथ सुडान में ब्लड कंपनसेशन भी कहा जाता है. वहीं दूसरी ओर भेड़ जब अपनी सजा काटकर आएगी तो उसे भी मृतक परिवार को दे दिया जाएगा. क्योंकि वहां के कानून के अनुसार, अगर कोई जानवर किसी की हत्या कर देता है तो उसे हर्जाने के तौर पर पीड़ित परिवार के सुपुर्द कर दिया जाता है.
इस वाकये पर पुलिस ने कहा 'पुलिस के रूप में हमारी भूमिका सुरक्षा देना और झगड़े को बंद करवाना होता है. इस भेड़ को पकड़ लिया गया है और उसे अभी एक पुलिस स्टेकशन में हिरासत में रखा गया है. अधिकारियों ने बताया कि स्थांनीय बुजुर्गो के साथ हुई बातचीत में दोनों परिवार इस बात पर सहमत हो गए हैं कि भेड़ के मालिक को उन्हेंब गाय देनी होगी. अफ्रीका में गाय को एक संपत्ति की तरह से देखा जाता है और कई आदिवासी कबीले इसके लिए अपनी जान तक लड़ा देते हैं.

इस भेड़ के मालिक की पहचान डूओनय मनयांग के रूप में हुई है. इस काउंटी के प्रशासक ने कहा कि इस भेड़ के मालिक और पीड़‍ित दोनों ही आपस में जुड़े हुए हैं और पड़ोसी भी हैं. यह भी सहमति बनी है कि जब यह भेड़ जेल से छूट जाएगी तब उसे मृतक महिला के परिवार को गिफ्ट के रूप में दे दिया जाएगा. दोनों परिवारों ने पुलिस के सामने एक समझौते पर हस्ता क्षर किया है.

Related Articles

Comments

Back to Top