अदभुत गाँव : जहाँ की लडकिया बड़ी होकर बन जाती है लडके

परिवेश , 536

क्या अपने किसीऐसेगाँव के बारे में सूना है जहाँ पैदा तो होती है लडकिया लेकिन एक ख़ास ऊम्र होने पर वे लड़का बन जाते है .अधिकांश लड़कों और लड़कियों के लिए यौवन एक अजीब और कठिन समय होता है. इस समय आवाज भारी होने लगती है, मूड स्विंग होता है तथा उन जगहों पर बाल आने शुरू हो जाते हैं, जहां पहले कभी नहीं होते. लेकिन अगर हम आपको बताएं कि दुनिया के नक्शे पर एक ऐसा गांव है, जहां एक उम्र के बाद लड़कियां, लड़का बन जाती हैं तो अजीब है न यह सब लेकिन यह बिल्कुल सच है. डोमिनिकन रिपब्लिकदेश में ला सेलिनास नामकएक गांव है. यहां की लड़कियों का एक खास उम्र के बाद जेंडर बदल जाता है. इसके बाद यहां की लड़कियां, लड़का बन जाती हैं. इस कारण यहां के लोग गांव को शापित  गांव मानते हैं. इस रहस्य का आज तक वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाए हैं.
ला सेलिनास गांव की कई लड़कियां 12 साल की उम्र में आते-आते लड़के में तब्दील होने लगती हैं. गांव की लड़कियों के लड़का बनने की 'बीमारी' की वजह से यहां के लोग बेहद परेशान रहते हैं. इस कारण गांव के कई लोगों का मानना है कि यहां किसी अदृश्य शक्ति का साया है. इसके अलावा कुछ बुजुर्ग लोग गांव को शापित मानते हैं. इस तरह के बच्चों  को 'ग्वेदोचे'कहा जाता है.
जब गांव में किसी के घर लड़की का जन्म होता है तो उस परिवार में मातम पसर जाता है. क्योंकि उन्हें डर होता है कि उनकी बेटी बड़ी होने पर लड़का बन जाएगी. इस बीमारी के कारण गांव में लड़कियों की संख्या काफी कम होती जा रही है. इस रहस्यमयी बीमारी की वजह से आस-पास के गांव के लोग इस गांव को बुरी नजर से देखते हैं.
समुद्र किनारे बसे इस गांव की आबादी 6 हजार के करीब है. अपने अनोखे आश्चर्य की वजह से यह गांव दुनियाभर के शोधकर्ताओं के लिए रिसर्च का विषय बना हुआ है. वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर्स कहते हैं कि ये बीमारी 'आनुवंशिक विकार' है. स्थामनीय भाषा में इस बीमारी से ग्रसित बच्चोंड को 'सूडोहर्माफ्रडाइट' कहा जाता है. जिन भी लड़कियों को यह बीमारी होती है, एक उम्र में आने के बाद उनके शरीर में पुरूषों जैसे अंग बनने लगते हैं. उनकी आवाज भारी होने लगती और शरीर में वो बदलाव आने शुरू हो जाते हैं, जो धीरे-धीरे उन्हें लड़की से लड़का बना देते हैं. गांव का 90 में से एक बच्चा इस रहस्यमयी बीमारी से जूझ रहा है.दुनिया के नक़्शे में इस गाँव की पहचान एक रहस्यमयी गाँव के रूप में की जाता है .

Related Articles

Comments

Back to Top