बारावफात पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट, एसपी ने ओबरा में किया पैदल गश्त
अन्य खबरे Aug 26, 2026 at 09:03 PM , 12**सोनभद्र, 26 अगस्त।** बारावफात पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सोनभद्र पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक **अभिषेक वर्मा** लगातार सुरक्षा तैयारियों का निरीक्षण कर रहे हैं।
इसी क्रम में बुधवार को एसपी अभिषेक वर्मा ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर **अनिल कुमार** और क्षेत्राधिकारी ओबरा **प्रभात राय** के साथ पर्याप्त पुलिस बल लेकर थाना ओबरा क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान बाजार, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों और बारावफात जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर पर्व को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।






_page-0001.jpg)




















Comments