अगले 24 घंटे बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में व्यापक कमी के आसार

अन्य खबरे , 18

**लखनऊ, 26 अगस्त।** दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर केंद्रित निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में मानसूनी सक्रियता बनी हुई है। इसके चलते कई क्षेत्रों में भारी बारिश का दौर जारी है। हालांकि, अगले 24 घंटे के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में व्यापक कमी आने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
 
मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी द्रोणी जम्मू, देहरादून से निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से होते हुए रांची और दीघा के रास्ते उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय बनी हुई हैं।
 
राजधानी लखनऊ में बुधवार शाम मध्यम बारिश दर्ज की गई। **जनेश्वर मिश्र पार्क स्वचालित वर्षामापी केंद्र पर सर्वाधिक 52.5 मिलीमीटर बारिश** रिकॉर्ड हुई। वहीं **राजभवन में 52 मिलीमीटर** और **अंबेडकर पार्क में 48 मिलीमीटर** वर्षा दर्ज की गई।
 
मौसम में बदलाव के साथ अगले 24 घंटे के बाद बारिश की तीव्रता में कमी आने तथा तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top