अदभुत गाँव : सोते हुए लोगों का गाँव

परिवेश , 625

दुनिया कई तरह के रहस्यों से भरी पड़ी है. ऐसी कई चीजें हैं, जिनका जवाब आज तक कोई नहीं दे पाया है. वैज्ञानिक भी ऐसी कई रहस्यमयी पहेलियों का जवाब ढूंढते हुए थक जाते हैं. लेकिन प्रकृति के रहस्य को वे भी नही सुलझा पाते हैं .रामायण में रावण के भाई कुम्भकर्ण तो सभी को याद होगा. अभी कुछ दिन पहले ही रामायण का प्रसारण लाक डाउन के दौरान हुआ है. इसमें दिखाया गया हैकि रावण का भाई कुम्भकर्ण छ महीने तक सोता है. आज भी कोई अधिक सोता है तो लोग उसे कुंभकर्ण कह कर पुकारते हैं. कुछ ऐसा ही रहस्य छिपा है कजाकिस्तान के एक अनोखे गांव में. यहां के लोग कई-कई दिनों तक सोते रहते हैं. इनके बारे में कहा जाता है इस गाँव के सभी लोग कुम्भकर्ण के रिश्तेदार हैं.
उत्तरी कजाकिस्तान के कलाची गांव के लोग रहस्यमयी तरीके से सोने की बीमारी से पीड़ित हैं. जब यह लोग एक बार सो जाते हैं तो कई दिनों और महीनों तक सोते रहते हैं उठते ही नहीं. यह नींद महीनों की भी हो सकती है. इस कारण से बाहर एक लोग यहां के निवासियों को कुम्भकर्ण के रिश्तेदार कहते हैं. कलाची गांव से कई दिनों तक सोने का पहला मामला साल 2010 में सामने आया था. कुछ बच्चे अचानक स्कूल में गिर गए थे और सोने लगे थे. इसके बाद इस बीमारी के शिकार लोगों की संख्या बढ़ने लगी. तभी से वैज्ञानिक इस गांव पर रिसर्च कर रहे हैं.वैसे कई वैज्ञानिक और डॉक्टर्स इस बीमारी पर रिसर्च कर रहे हैं, पर अभी तक इसका सही कारण उनको भी नहीं पता चल पाया है. वहीं कुछ डॉक्टर्स का कहना है की यह  सब प्रदूषित पानी की वजह से हो रहा है. रहस्यमयी तरीके से सोने की वजह से इस गांव को Sleepy Hollow यानि झूठी नींद के लोगों का गाँव भी कहा जाने लगा है. इस बीमारी से परेशान लोगों की ये स्थिति है कि वो सड़क के बीच में ही सो जाते हैं और कई महीनों तक वहां सोते रहते हैं. बात इतने तक तो ठीक है, मगर जब उनकी नींद टूटती है तो उन्हें ये पता ही नहीं रहता है कि वो कैसे और कितने समय से सड़क पर सो रहे थे. इन लोगों का कहना है कि जब वो सोते हैं तो उनका दिमाग सुन्न हो जाता है और वो सपनों की दुनिया में चले जाते हैं.
यह रहस्यमयी गांव कलाची उत्तरी कजाकिस्तान में है. यहां की आबादी करीब 600 है और इस बीमारी से गांव के लगभग 14% लोग पीड़ित हैं. इस गांव के लोगों की सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है की जिनको भी ये बीमारी है उनको पता ही नहीं चलता की वह सो गए हैं. मतलब ये लोग कहीं भी सोते हुए पाए जाते हैं, जैसे मार्केट, स्कूल, सड़कों, पार्कों कहीं भी इनको नींद आ जाती है और यह कई कई दिनों तक के लिए सो जाते हैं  
कजाकिस्तान का यह गांव यूरेनियम की बंद हो चुकी खदान के पास स्थित है. जिसमें से जहरीला रेडिएशन होता रहता है. कई लोगों के मुताबिक शायद इस खदान की वजह से ही लोगों को ऐसी अजीब बीमारी हुई है. वैसे गांव में रेडिएशन की कोई खास मात्रा नहीं है. वहीं डॉक्टर्स भी इसके लिए रेडिएशन को जिम्मेदार नहीं मानते हैं.

Related Articles

Comments

Back to Top