अदभुत साइलेंस : जोन ऑफ़ साइलेंस

परिवेश , 486

हमारी दुनिया न जाने कितने रहस्यों से भरी है . इस रहस्यों का पता लगा पाना  वैज्ञानिको के लिए भी टेढ़ी खीर है . ऐसा ही एक स्थान है जों आफ साइलेंस जो  दुनिया भर के वैज्ञानिकों के लिए आज भी एक रहस्य बना हुआ है. आपको जानकर हैरत होगी कि इस जगह कंपास, जीपीएस या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण काम नहीं करता है. आखिर धरती में यह कौन सी जगह है जहां यह अजीबोगरीब घटना होती है.

जोन आफ़ साइलेंस  मेक्सिको में चिहुआहुआन रेगिस्तान के नाम से जानी जाती है. शोधकर्ता आज तक इस तथ्य की जानकारी नहीं जुटा पाए हैं कि आखिर मेक्सिको के इस रेगिस्तान में रेडियो फ्रिक्वेंसी काम क्यों नहीं कर पाती. इस बंजर परती  ज़मीन में जाते ही जाते ही सारे इलेक्ट्रॉनिक यंत्र बिलकुल बेकार हो जाते हैं . यह बेहद रहस्यमय स्थान है . यहाँ कोई आबादी नही है . आबादी यहां से लगभग २५ किलोमीटर दूर है . यहाँ कोई होटल या रहने का  स्थान नही है . यहाँ किसी का आना जाना भी नही है
कहा जाता है वर्ष 1970 में जब एक अमेरिकी मिसाइल यहां पहुंचते ही क्रैश हो गया  तब सबसे पहले इस जगह के बारे में पता चला, मिसाइल क्रैश की वजह का पता लगाने जब विशेषज्ञ इस स्थान पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि उनका जीपीएस तेजी से गोल चक्कर लगा रहा है. उनकी हैरत का ठिकाना नहीं था जब उन्हें पता लगा कि इस जगह पर कंपास या जीपीएस ही नहीं, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक यंत्र  काम ही  नहीं कर रहा है .
काफी जांच पड़ताल करने के बाद विशेषज्ञों ने पाया कि यह स्थान एक तरह का डार्क जोन था जहां टीवी सिग्नल, रेडियो, शॉर्ट वेव या सैटेलाइट सिग्नल तक नहीं पहुंच पा रहे थे. जिसके बाद उन्होंने इस स्थान को 'जोन ऑफ साइलेंस' नाम दे दिया.

इस घटना के तुरंत बाद मेक्सिको की सरकार ने इस स्थान पर एक विशाल लैबोरेट्री तैयार किया और उसका नाम 'द जोन' रखा. बताया गया कि यहां के रहस्यों को जानने के लिए ये लैब बनी है. साथ ही इस अजीबोगरीब जगह की वनस्पति और कीड़े-मकोड़ों पर भी रिसर्च चल रहा है.

शुरुआती शोध से पता चलता है कि जोन ऑफ साइलेंस में मैग्नेटिक गुण हैं, जिसके कारण यहां सारे यंत्र काम करना बंद कर देते हैं. हालांकि, वैज्ञानिक आज तक इस कारण का पता नहीं लगा पाए हैं कि इस जगह में यह गुण किस वजह से हैं.
स्थानीय लोगों का मानना है की इस स्थान  पर किसी एलियंस या पारलौकिक शक्तियों का बसेरा है
उनका कहना है इस स्थान के आसमान पर लगातार चमक दिखती रहती है . इस स्थान पर चुनिन्दा वनस्पतियाँ मिलती हैं जो लगातार आग से झुलसती रहती हैं. इसका कारण तलाशा जा रहा है . कहा जाता है कि एक बार यहाँ एक टी वी क्रू के लोग आये थे तब उनका सामना अजीब गरीब लोगों से हुआ था उनके चेहरे ढके हुए थे. और वे लेम रेन कोट जैसा पोषक पहने थे जो रेगिस्तानी क्षेत्रो के के लिए अजीब सी थी . इन लोगों को देखकर टी वी क्रू के लोग घबरा गये और इन अजीब लोगों ने उन्हें इस क्षेत्र में घुसने नही दिया .
वैसे विशेषज्ञों का मानना है कि इस स्थान पर आज से लाखों साल पहले समुद्र था,  शायद यह स्थान समुद्र की धरातल रही होगी                                                                                                                 
हालांकि स्थानीय लोगों का मानना है कि जोन ऑफ साइलेंस में किसी पारलौकिक शक्ति वास करती है जो समझ के परे हैं. कुछ लोग तो ये भी मानते हैं कि यहां एलियंस रहते हैंv

Related Articles

Comments

Back to Top