अदभुत शिमला मिर्च : अन्तरिक्ष में उगी शिमला मिर्च
परिवेश Nov 06, 2021 at 11:37 PM , 611अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पहली बार अंतरिक्ष में शिमला मिर्च की सब्जीं पैदा करने में सफलता हासिल की है. नासा ने ऐलान किया है कि इस शिमला मिर्च को प्लांेट हैबिटाट-04 में पैदा किया गया है. इस शिमला मिर्च को वहां मौजूद अंतरिक्षयात्रियों ने एक शानदार डिश में बदल डाला और शिमला मिर्चा को खाने का आनंद लिया.नासा ने पिछले दिनों एक बयान जारी करके कहा, ‘इस जांच में सूक्ष्मडजीवी विश्लेषण किया गया ताकि अंतरिक्ष में प्लांट के जीवाणुओं के साथ संबंध के बारे में अपनी समझ को और बेहतर बनाया जा सके. साथ ही उसके स्वांद, पोषक तत्वज और बनावट की भी जांच की जा सके.
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा कि, "शिमला मिर्च उत्पादन को लेकर कई तरह की जांच की गई है और देखने की कोशिश की गई है कि, अंतरिक्ष में प्लांट के जीवाणुओं के साथ जो संबंध बनता है, उसको लेकर अपनी समझ का और विस्तार किया जा सके.
अंतरिक्ष की दुनिया अचरज भरी होती है. अंतरिक्ष और वहां यात्रियों को लेकर बहुत सवाल होते हैं. लोगों के मन में सवाल उठता है कि स्पेस में यात्रियों का जीवन कैसा होता है. फिलहाल इन सबके बीच इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर गईं नासा की अंतरिक्ष यात्री मेगन मैकआर्थर ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें दिखाया गया है कि वहां खाने के लिए कैसे डिश तैयार किया गया है. इतना ही नहीं वहां कुछ डिश तो उड़ते हुए दिख रहे हैं.
दरअसल, इन दिनों इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में मौजूद अंतरिक्ष यात्री खाने-पीने के नए-नए प्रयोग करते दिख रहे हैं. हाल ही में वहां मौजूद यात्रियों में से एक मेगन मैकआर्थर ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि फसल कटने के बाद हमें लाल और हरी मिर्च का स्वाद चखने को मिला. फिर हमने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ स्पेस टैको बनाया है.
हाल ही में यात्रियों ने लंबे प्रयोग के बाद अंतरिक्ष में मिर्चियां उगाई हैं. यह मिर्चियां शिमला मिर्च और मोटी मिर्च की तरह ही हैं. एस्ट्रोनॉट्स ने अपनी फसल काटने के बाद इसे सेलिब्रेट करने के लिए अपने लिए टैको पार्टी रखी. धरती से इतनी दूरी पर उगाई गई अनोखी मिर्च से बने टैकोज की तस्वीरें मेगन मैकआर्थर ने शेयर कीं हैं. इन तस्वीरों में डिश उड़ते हुए दिख रहे हैं.
यह सब तब हुआ जब नासाने बाहरी अंतरिक्ष में चार महीने के लिए एक अनोखे मिर्च के पौधे को क्यूरेट किया और इसमें मिर्च उगाई. जब मिर्च बड़ी हो गई तो एस्ट्रोनॉट्स ने इसका इस्तेमाल स्पेशल डिश बनाने में किया है. उगाई गई मिर्ची एस्पैनोला इम्प्रूव्ड चिली से उगाई गई है. इसे न्यू मैक्सिको हैच वैली में खोजा गया था.
नासा के मुताबिक इसे हरे और लाल दोनों रूपों में खाया जा सकता है. वहां पर मिर्च उगाना दूसरी फसलों से ज्यादा मुश्किल है. बता दें कि मेगन मैकआर्थर अप्रैल से ही अंतरिक्ष में हैं. उन्होंने बताया है कि अंतरिक्ष में उगाए गए प्लांट्स में ग्रीन चिली सबसे नया फल है. इसके अलावा अंतरिक्ष में चाइनीज गोभी, रशियन केल, लैट्यूस भी उगाए जा चुके हैं.































Comments