अवध लेडीज क्लब के गौरवशाली नौ दशक पूर्ण अवध शक्ति सम्मान समारोह 2026-27

जनपत की खबर , 34

लखनऊ, 17 नवंबर।
अवध लेडीज क्लब लखनऊ ने अपने 9 दशक पूर्व स्थापित क्लब का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर  अतिथियों के रूप में उपशास्त्रीय लोक संगीत गायिका
पद्मश्री मालिनी अवस्थी, लेखिका
पद्मश्री डा. विद्या विन्दु सिंह, कुलपति भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय डा. मांडवी सिंह, कथक गुरु डा. रेणु शर्मा  नृत्य, संगीत विदुषी अनुपमा राय, रंग निर्देशक चित्रा मोहन की उपस्थिति रही। अवध डिग्री कालेज विक्रमादित्य मार्ग स्थित क्लब परिसर में रचना टंडन और अर्चना गुप्ता संयुक्त मंच संचालन में कुमाऊँ कोकिला  विमल पंत ने "घर मोरे आइयो गणपति महाराज..." गाकर गणेश वंदन किया।
स्वर कोकिला पद्मा गिडवानी ने स्वागत गीत- "स्वागत है ,आपका अभिनन्दन है...." से सभी का स्वागत किया। क्लब अध्यक्ष ज्योति कौल ने क्लब की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक के सदस्यों के नामों का उल्लेख किया तो सचिव मनोरमा मिश्र ने किसने पर कितना योगदान दिया इसका विवरण प्रस्तुत किया। सभी महिलाओं का जुड़ाव किसी न किसी तरह से क्लब से लगातार बीते वर्ष में बना रहा है। आयोजन में पद्मश्री डॉ विद्या विन्दु सिंह ने- "अरे रामा ऐही बाटे अमवा...." सोहर गीत गाया। वरिष्ठ सदस्य रचनाकार उमा त्रिगुणायत ने नारी गौरव पर कविता सुनायी। बीते नब्बे वर्षों में विभिन्न कलाकारों, रचनाकारों और साहित्यकारों और अन्य विभूतियों ने क्लब को गौरवान्वित किया है। जिन्हें क्लब के द्वारा सम्मानित किया जाता रहा है। इसी श्रृंखला में आज  क्लब ने "अवध शक्ति सम्मान समारोह 2026-27" के अंतर्गत समाज को अपने कार्यों से जागरूक करने वाली प्रमुख महिलाओं को नारी सशक्तीकरण अभियान के अन्तर्गत सम्मानित किया।
इसमें गजाला फारुख उपाध्यक्ष, सुधा मिश्रा पूर्व सचिव, रंजना शंकर गायक कलाकार, रजनी गौड़, समाज सेविका
श्रीमती भारती सेठ सदस्य वरिष्ठ सदस्य अवध लेडीज कलब, 
श्रीमती ज्योतिः किरण रतन लोक कलाकार नृत्यांगना ,
एवं मीडिया प्रभारी

समस्त आयोजन 
स्थान अवध लेडीज क्लब परिसर, 20ए, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ मे सम्पन्न हुए

अध्यक्ष
श्रीमती ज्योति कौल 
आयोजक अवध लेडीज क्लब लखनऊ
सचिव श्रीमती मनोरमा मिश्रा ,अवध लेडीज कलब। गौरवशाली वर्ष पूर्ण। 

लखनऊ 17 नवंबर ।
अवध लेडीज कलब लखनऊ ने अपने 9 दशक पूर्व स्थापित क्लब का 90वा  स्थापना दिवस मनाया । इस अवसर पर  अतिथियो के रूप मे 
पद्मश्री श्रीमती मालिनी अवस्थी सुप्रसिद्ध शास्त्रीय एवं लोक संगीत गविका एवं लेखिका
पद्मश्री श्रीमती डा. विद्या विन्ड सिंह हिन्दी एवं अवधी लोक साहित्य कारक
श्रीमती डा. मांडवी सिंह कुलपति भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय 
श्रीमती डा. रेणु शर्मा कथक नृत्य संरचनाकार लेखक
श्रीमती अनुपमा राय
श्रीमती चित्रा मोहन नाट्य विधा कलाकार की उपस्थिति हुई । रचना टंडन एवं अर्चना गुप्ता संयुक्त मंच संचालन मे  कुमाऊँ  कोकिला  विमल पंत ने" घर मोरे आइयो गणपति महाराज गाया गणेश वंदन किया।
स्वागत गीत मे स्वर कोकिला  पद्मा गिडवानी ने स्वागत है ,आपका अभिनन्दन है सभी का स्वागत किया।।
अध्यक्ष ज्योति कौल ने अवध लेडीज कलब लखनऊ की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक महिलाओ के नामो और उनके  सहयोग, योगदान को  याद कराया। 
  सचिव मनोरमा मिश्र अलध लेडीज क्लब की स्थापना हेतु किसने पर कितना योगदान दिया इसका विवरण प्रस्तुत किया। सभी महिलाओ का जुडाव किसी ना किसी तरह से अवध लेडीज कलब से लगातार बीते वर्ष  मे बना रहा है ।  पद्मश्री डॉ विद्या विन्दु सिंह ने अरे रामा ऐही बाटे अमवा सोहर गीत गाया ।
वरिष्ट सदस्य रचनाकार उमा त्रिगुणायक ने कविता " समय समय पर अवध नारियो को गौरवान्वित कराया किया" ।बीते नब्बे वर्ष मे विभिन्न कलाकार ,रचनाकार, साहित्यकार, जैसी विभूतियो ने क्लब को गौरवान्वित किया है। जिन्हे क्लब के द्वारा सम्मानित किया जाता रहा है। इसी श्रृंखलाबद्ध आयोजन मे 
"अवध लेडीज क्लब, लखनऊ" 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में क्लब "अवध शक्ति सम्मान समारोह 2026-27" के अंतर्गत  समाज को अपने कार्यों से जागरूक करने एवं नारी सशक्तीकरण अभियान के अन्तर्गत नगर की विशिष्ट नारियों का सम्मान किया।
जिसमे 
श्रीमती गजाला फारुख उपाध्यक्ष
श्रीमती सुधा मिश्रा सदस्य एवं पूर्व सचिव
श्रीमती रंजना शंकर सदस्य एवं गायक कलाकार, रजनी गौड़ समाज सेविका, भारती सेठ, ज्योति किरण रतन लोक कलाकार नृत्यांगना शामिल रहीं।
आयोजक क्लब अध्यक्ष ज्योति कौल और सचिव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Comments

Back to Top