यूपी के 5 लाख घरों पर लगेंगे रूफटॉप सोलर संयंत्र, केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव।

जनपत की खबर , 36

*लखनऊ: 

उत्तर प्रदेश सरकार ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 5 लाख घरों में रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने की योजना तैयार की।

परियोजना के तहत 750 मेगावाट अतिरिक्त सौर ऊर्जा क्षमता विकसित की जाएगी। अनुमानित लागत ₹3,750 करोड़ है।

50% घरों में 1 किलोवाट और शेष 50% घरों में 2 किलोवाट क्षमता के सोलर संयंत्र लगाए जाएंगे।

UPPCL, विद्युत वितरण कंपनियों और UPNEDA के समन्वय से योजना लागू होगी।

रूफटॉप सोलर स्थापना में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। अब तक प्रदेश में 9,62,866 घरों में सोलर संयंत्र स्थापित हो चुके हैं।

उपभोक्ता 31 मार्च 2027 से पहले पीएम सूर्य घर पोर्टल पर आवेदन कर अधिकतम ₹1.08 लाख तक की केंद्रीय एवं राज्य सब्सिडी का लाभ उठा सकेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top