कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने शासकीय आवास पर छठ महापर्व की पूजा-अर्चना की

जनपत की खबर , 29

लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं लोकमंगल की कामना की

लखनऊ- 15 नवम्बर, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने आज लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर अपने शासकीय आवास, कालिदास मार्ग पर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली तथा लोकमंगल की कामना की।
इस अवसर पर कृषि मंत्री ने भगवान भास्कर की आराधना करते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं किसानों की उन्नति की प्रार्थना की। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकृति और सूर्य की उपासना का यह महापर्व हमें स्वच्छता, संयम, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

Related Articles

Comments

Back to Top