मोटर वाहन अधिनियम के लंबित चालान वादों के निस्तारण हेतु 28 नवंबर को लखनऊ में होगी विशेष लोक अदालत
अन्य खबरे Nov 16, 2026 at 05:30 PM , 41लखनऊ, 16 नवंबर 2026। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ श्री मलखान सिंह के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 28 नवंबर, 2026 (शनिवार) को जनपद न्यायालय, लखनऊ में एक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के सचिव श्री कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicle Act) के अंतर्गत लंबित ट्रैफिक चालान से संबंधित वादों का सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित एवं सुगम निस्तारण करना है। इससे वादकारियों को शीघ्र न्याय मिल सकेगा और न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होगा।
जनपद लखनऊ के समस्त जनसामान्य एवं वादकारियों से अपील की जाती है कि जिनके भी वाहन चालान से संबंधित मामले न्यायालय में लंबित हैं, वे दिनांक 28 नवंबर, 2026 को आयोजित होने वाली इस विशेष लोक अदालत में स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर अपने वादों का निस्तारण कराएं और इस अवसर का लाभ उठाएं।






_page-0001.jpg)




















Comments