प्रदेश में बीज विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई: 05 के लाइसेंस निरस्त, 05 की बिक्री प्रतिबंधित तथा 188 को कारण बताओ नोटिस जारी
अन्य खबरे Nov 16, 2026 at 05:15 PM , 38रबी फसलों की बुआई हेतु उच्च गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश भर में 2,858 स्थानों पर की गई आकस्मिक छापेमारी
अधोमानक बीज व अनियमितता के विरुद्ध अभियान के तहत 1,865 नमूने संग्रहीत तथा 26 विक्रेताओं को चेतावनी निर्गत
लखनऊ- 16 नवंबर, 2026
प्रदेश में रबी फसलों की बुआई के दृष्टिगत नकली एवं अधोमानक बीजों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए राज्यव्यापी आकस्मिक निरीक्षण अभियान के तहत बड़ी प्रवर्तन कार्रवाई की गई है। अनियमितता पाए जाने पर 05 बीज विक्रेताओं के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं, 05 प्रतिष्ठानों की बिक्री को प्रतिबंधित किया गया है तथा 188 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
कृषकों को निर्धारित मूल्य पर उच्च गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा दिनांक 27 अक्टूबर, 2026 को प्रदेश के समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को बीज विक्रेताओं की दुकानों एवं बीज व्यवसाय के प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक निरीक्षण किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश भर में सघन जांच अभियान संचालित किया गया।
निरीक्षण अभियान के दौरान प्रदेश भर में कुल 2,858 स्थानों पर छापे डाले गए, जिनमें गुणवत्ता परीक्षण हेतु बीजों के 1,865 नमूने लिए गए। कड़ी कार्रवाई के क्रम में 05 लाइसेंस निरस्त करने, 05 की बिक्री प्रतिबंधित करने और 188 को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ-साथ 26 लोगों को चेतावनी भी निर्गत की गई है। शासन की मंशा के अनुरूप किसानों के हितों की रक्षा के लिए गुणवत्ताहीन बीजों के विरुद्ध यह सख्त अभियान निरंतर जारी रहेगा।






_page-0001.jpg)




















Comments